गुरुवार, 24 जुलाई 2025

दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से पुलिस को थी उसकी तलाश

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधियों की गिरिडीह साइबर थाना की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी।  गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल निवासी मो. कैफ अंसारी, पिता नूर मोहम्मद और मो. रिजवान अंसारी, पिता कबीर अंसारी शामिल है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की गांडेय के घाटकुल में कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना के आलोक में गांडेय एवं अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर घाटकुल गांव से दोनों को पकड़ लिया। हालांकि ज्योंहि पुलिस की टीम के गांव पहुंचने की खबर साइबर अपराधियों को लगी। सभी मौक़े से भागने लगे। एक साइबर अपराधी मौके से भाग निकला, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


पुलिस ने दोनों साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। साइबर डीएसपी आबिद खान दोनों से पूछताछ करने में जुटे हैं। सुत्रानुसार गिरफ्तार साइबर अपराधी पैनल क्रिएटर हैं और एपीके फाईल बानाने का काम करते है। उस फाईल को साईबर अपराधियों के पास तीन से दस हजार रूपये प्रति फाईल बेचते हैं। सूत्रों की माने तो इनलोगों के द्वारा एक महीने के अंदर करीब बीस लाख रूपये की ठगी की गयी है ओर ये लोग करीब 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस सबंध में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें