बुधवार, 9 अप्रैल 2025

आज 09 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 09 :: 04 :: 2025, बुधवार

09अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। बुधवार का दिन, ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन बुद्ध ग्रह से भी संबंधित माना जाता है, जिसे बुद्धि, वाणी और व्यापार का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। आज गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार, इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और करण का अध्ययन कर किसी भी कार्य की योजना बनाई जाती है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 57 मिनट मघा नक्षत्र तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी का व्रत किया जायेगा। 
बुधवार को विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बुधवार का दिन व्यापार, शिक्षा, वाणी और संचार से जुड़े कार्यों के लिए अत्यंत ही शुभ होता है। यदि बुध ग्रह कुंडली में शुभ स्थान पर हो, तो व्यक्ति बुद्धिमान और व्यापार में कुशल होता है। वहीं, अशुभ बुध मानसिक तनाव, वाणी दोष और भ्रम उत्पन्न कर सकता है। अतः इस दिन बुध ग्रह को प्रसन्न करने हेतु व्रत रखना, हरे वस्त्र धारण करना और तुलसी को जल अर्पित करना लाभकारी माना जाता है। धार्मिक रूप से भी बुधवार का दिन पूजा-पाठ, गणेश आराधना और ब्राह्मणों को दान देने के लिए आदर्श होता है।
पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
ज्योतिष शास्त्र में भी बुधवार एक विशेष स्थान रखता है। ये दिन बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जिसे विद्या, बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना गया है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक दिन के साथ विशेष ग्रह, देवता, रंग और कर्म जुड़े होते हैं, जो उस दिन के महत्व को दर्शाते हैं।




आज का पंचांग: 09 अप्रैल 2025, दिन : बुधवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 02 AM, सूर्यास्त : 06: 44 PM
तिथि : द्वादशी 10:55 PM तक उपरांत त्रयोदशी 
नक्षत्र :  मघा 09:57 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
राहुकाल : 12:28 PM से 02:01 PM तक
चन्द्रमा :  सिंह राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, वामन द्वादशी व्रत, गणपति पुजन दिवस


आज :: 09 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। अगर आप अतीत को लेकर चिंतित और उलझन में हैं, तो उसे अपने दिमाग से निकाल दें और वर्तमान पर ध्यान दें। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ समय बिताने के लिए इच्छुक हो सकता है। आप अपने किसी खास दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है।आप में से कुछ लोग प्रलोभन का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। व्यापार में बड़े बदलाव या नया व्यापार शुरू करने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। ईमानदार लोगों की मदद से आप बड़ी से बड़ी परियोजना को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए सुबह हनुमानजी की पूजा करें। कुछ परिस्थितियाँ बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में हो सकती हैं। बुरी नीयत और बुरी आदतों वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत सुखदायी रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका लकी रंग बैंगनी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। अगर आज आपके मत में किसी गलत तरीके से धन प्राप्ति का विचार है तो उसे अपने दिमाग से निकाल दें तो आपके लिए बेहतर होगा। बिजनेस से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। नया काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं उन्हें संपर्क के जरिए एक्टिव रहना चाहिए।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग लें। बिजली से चलते वाली चीजों से सावधान रहें। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा। बिना जांच-पड़ताल के किसी प्रॉपर्टी में पैसा न लगाएं। बिजनेस को लेकर लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किरावा बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। युवाओं को बेकार की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। पारिवारिक मामले पर आपको अपनी पकड बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आपके निजी काम काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आपको अपने प्रेमी के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया काम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी से अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। आलस्य और मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें। रात को कीर्तन में जा सकते हैं, इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आप अपनी रचनात्मकता से अपने पारिवारिक जीवन को
खुशहाल बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी।आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आज आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही उठाना चाहिए। काम की गुणवत्ता के साथ-साथ आपको काम से जुड़ी डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज समय की गति सुधरती रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण चीजें आपको लाभ देंगी। आज आपको अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा, यानी किसी के प्रति अपने मन में हीन भावना न आने दें। आज आप अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यचकित महसूस कर सकते हैं। लवमेट आज अपनी लड़ाई खत्म करके नई शुरुआत करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नया व्यवसाय शुरु करने का यह अनुकूल अवसर है, धीरे-धीरे इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आपको अपने विचारों को कार्यों में बदलना होगा। जीवनसाथी के जीवन में होने वाले बदलाव खुशी का माहौल बनाएंगे। आपका प्रियतम दिनभर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज आपका शुभ अंक 2 है।
आपको अपना आशावादी रवैया बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप बहीं है। अगर महिलाएं गृह उद्योग शुरू करवा चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आधिकारिक कार्यों के प्रति फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर परिवार की देखभाल से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज ड्राइवर और धोखेबाजों से सावधान रहें। अगर कोई पेमेंट पेंडिंग है तो उसे जल्दी से जल्दी विकालने की कोशिश करें चरना फंस सकते हैं। वई पार्टनरशिप की तलाश करें, आने वाले दिनों में यह आपके पक्ष में रहेगी, अगर सोच- समझकर काम किया जाए तो आर्थिक आराम मिलेगा। खावे-पीने का व्यापार करने वालों को मुनाफा मिलवे की संभावना है। अगर नई नौकरी आपकी पसंद की व भी हो तो भी बिना सोचे-समझे उसे जाने न दें।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सामात्य रहेगा। आज आपके मन में कई दिनों से चल रही किसी बात से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अगर आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ छोटी-मोटी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका लकी नंबर 6 है। वित्तीय जिम्मेदारियों को खुद पर लेने के बजाय
उन्हें बांटने की कोशिश करें। बिजनेस से जुड़े कामों की गति अच्छी रहेगी। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना रखते हैं। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए आज आपको अपने जूनियर की मदद लेनी पड़ सकती है।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। मकाव या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती के संकेत हैं। जीवनसाथी से खुशी और सहयोग मिलेगा। प्रेमी से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा।
आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपके पास गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। अगर आप शेयर बाजार में विवेश करते हैं, तो आज आप कुछ अच्छे शेयर खरीद सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास के कारण धोखा खा सकते हैं,सावधान रहें। जीवनसाथी की स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन थोडा कमजोर रहेगा। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपका जीवनसाथी व्यापार करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी मित्र की मदद से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से जुड़े कुछ नए और दिलचस्प ऑफर आपको मिल सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा व करें। आप किसी रुके हुए उत्सव के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। किसी भी समस्या को लेकर परेशान होने की बजाय अपनों से सलाह लें। आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में आपको थोड़ा बरम रहना चाहिए। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें और किसी बड़ी चीज में निवेश व करें। घर में नवीनीकरण और सजावट से जुड़े बदलाव करने की योजना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी धैर्य और संयम रखने का समय है


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें