गिरिडीह (Giridih)। गुरुवार अहले सुबह गिरिडीह के वनांचल कॉलेज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी नैयर अहमद के रुप में हुई है। वह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री का कर्मी था। जबकि घायल युवकों की पहचान बोडो निवासी अकरम और उदनाबाद निवासी वर्मा के रूप में हुई है।
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नैयर अपने एक सहयोगी अकरम के साथ अपनी बाइक से गुरुवार सुबह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री काम कर वापस अपने घर बोडो जा रहा था। इसी दौरान उदनाबाद निवासी वर्मा भी अपनी बाइक से उदनाबाद स्थित अपने घर से गिरिडीह जा रहा था। ज्योंहि दोनों की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह (बुढियाडीह) स्थित वनांचल कॉलेज के समीप पहुंची। दोनों बाइक असंतुलित हो आपस मे टकरा गई। हादसे में नैयर सड़क पर गिर गया। तभी गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही नैयर की दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के पॉकेट से प्राप्त मोबाइल से उनके परिवार जनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पहुंच चुके है।
बताया गया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे टेलर को ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो के समीप पकड़ लिया है। इस बीच परिजनों ने मुफ्फसिल थाने को भी घटना की सूचना दे दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें