गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

दो सूत्रों मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों ने किया 1 घंटे का हड़ताल, मुख्य गेट पर दिया धरना

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने और तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अविलम्ब बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को एलआईसी गिरिडीह शाखा सभी कर्मचारी गेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। हड़ताल व धरना का अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया।


मौके पर मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि दो प्रमुख मांगों जिसमें वर्ग तीन एंव चार में कर्मचारियों की अविलंब बहाली प्रारंभ करने तथा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने को लेकर आज का 1 घंटे का हड़ताल रखा गया। कहा कि विगत दस वर्षों में भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों तथा अधिकारियों की संख्या में कमी आई है तथा दूसरी ओर प्रत्येक वर्ष निगम प्रगति कर रहा है। ऐसे में बीमा धारकों को अच्छी सेवा देने के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होना अनिवार्य है। इसलिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की बहाली अविलंब होनी चाहिए। एलआईसी में 80% कर्मचारी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का सदस्य है। इसलिए श्रम कानून के तहत बहुमत के आधार पर अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता मिलनी चाहिए। इन्हीं दो मांगों को लेकर आज का हड़ताल रखा गया है। संघ ने एलआईसी प्रबंधन से दोनों जायज मांगों को मानने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, बिरसा मुंडा, प्रवीण हांसदा, प्रीतम मेहता, गौरव सिंह, नीतिश गुप्ता, कुलजीत कुमार रवि, श्वेता कुमारी, अंशु सिंघानिया, विजय कुमार, सबा परवीन, माहेश्वरी वर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज सिंह, अनिल वर्मा संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, अभय कुमार, घनश्याम साव, पंकज कुमार आदि कर्मचारियों शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें