शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

गिरिडीह कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित थे।


 मौके पर प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना और वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देना है। वहीं प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने "रमन प्रभाव" की खोज की थी। जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।  


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के स्वयंसेवक अंकित, राहुल, रवि, रंजीत, रंजीत दास, सतीश, सुनील, राजन, रोहित आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें