शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह (Giridih)। सरिया कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य तथा सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जीव विज्ञान की शिक्षिका सुश्री अलका रानी जोजो ने कहा कि हमारे जीवन में विज्ञान का विशेष अहमियत है। विज्ञान ही टेक्नोलॉजी का जन्मदाता है। 


वही वनस्पति विज्ञान की शिक्षिका सुश्री चायरा निशा आईंद ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से हम अपने कार्यों को सरलता एवं सहजता से कर सकते हैं। हमें वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं तकनीक का प्रयोग शिक्षा में भी करने की आवश्यकता है, तभी भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व गुरु बनने में कामयाब हो सकेगा। कार्यक्रम को राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार समेत कई अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।


 इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार सिंह,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ शिलेश मोहन, नेहा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, निशा कुमारी भूमिका, पूजा समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें