चतरा (Jharkhand)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सेकेंड सुप्रीमों सह हार्डकोर 15 लाख का इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।टीएसपीसी कमांडर रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण पांच राज्यों में 60 से ज्यादा नक्सलीहमलों में शामिल था। उसने पुलिस से कई बार मुठभेड़ की थी। हालांकि रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिली है कि प्रतापपुर थाना की पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
कोयलांचल के चर्चित टेरर फंडिंग समेत दर्जनों दुर्दांत मामलों में एनआईए के अलावे झारखंड के चतरा समेत कई थानों समेत बिहार, बंगाल व उड़ीसा राज्य की विभिन्न थानों की पुलिस को लंबे समय से रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू की तलाश थी। दुर्दांत नक्सली रविन्द्र गंझू के नाम से लोग खौफ खाते थे। उसकी गिरफ्तारी की खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार टीएसपीसी सुप्रीमों ब्रजेश गंझू के बाद रविन्द्र गंझू ने ही संगठन का जिम्मा संभालता था। वह हमेशा एके–47 जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमता था। रविन्द्र गंझू की गिरफ्तारी से टीएसपीसी संगठन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ करने में जुटी है। समझा जाता है कि पूछताछ में टीएसपीसी संगठन से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें