गिरिडीह(Giridih)। जिले के तिसरी गिरिडीह मुख्य मार्ग में स्थित थम्बाचक के समीप शनिवर अहले सुबह एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित हो पलट गई। वाहन में 4 मवेशी के साथ 7 लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी 7 लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। सभी घायल गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के निवासी बताये जाते है। वहीं इस दुर्घटना में सभी मवेशी भी घायल हुए है। जिनमे एक मवेशी की मौत हो गयो है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान मवेशी खरीदने बिहार गये थे। बिहार के छपरा से गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को खरीद वे सभी एक पिकअप वाहन में लोड कर खुद उसी में सवार हो वापस लौट रहे थे। वापसी के क्रम में शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के समीप उनकी वाहन अनियंत्रित हो सड़क से 10 फीट नीचे गड्ढे में जा पलटी। घटना में वैन पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मवेशियों को भी चोटें आई है।
दुर्घटना में घायलों लोगों में देवरी थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह निवासी अजय कुमार राणा पिता सहदेव राणा, भरत वर्मा पिता मिश्री वर्मा, राजेश वर्मा पिता देवनंदन वर्मा, नीरज वर्मा पिता अक्ला वर्मा, श्याम बाबू राय पिता स्वर्गीय हरिलाल राय, कृष्णा वर्मा पिता रामलाल वर्मा एवं प्रभा राणा पिता स्वर्गीय नेम राणा शामिल हैं। इस दुर्घटना में मवेशियों को भी चोटें आई है। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें