रविवार, 8 दिसंबर 2024

गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिजली विभाग के अधिकारी बन बिजली उपभोक्ताओं को लगाते थे चुना

गिरिडीह। साइबर थाना की पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पंकज मंडल और कैलाश मंडल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया गांव निवासी हैं। जबकि दीपक मंडल घोसको गांव का निवासी हैं। जिनके पास से पुलिस ने 3 सीम कार्ड, तीन स्मार्ट मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है। 



उक्त जानकारी एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि तीनो अपराधी बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों से बात करते थे और बिजली बिल बकाया होने के कारण लाइन काटने की बात कहकर बिजली उपभोक्ता का झांसे में लेते थे। कई उपभोक्ताओं को अपने झांसे में फांसकर हज़ारों रुपए उड़ा चुके थे। रविवार की सुबह भी तीनों अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड में सड़क किनारे साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनो को दबोच लिया गया। छापेमारी टीम में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, पुलिस अवर निरीक्षक सह गांडेय थाना प्रभारी आन्नद प्रकाश सिंह एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी पंकज मंडल ने दूसरे के अकाउंट से रूपये उड़कर काफी संपति अर्जित किया है। साथ ही हाल में उसने एक नया स्कार्पियो भी खरीदा है। प्रेस वार्ता एसपी के साथ साइबर डीएसपी आबिद खान ने भी मुख्य रूप से मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें