गिरिडीह। जिले के बगोदर स्वास्थ्य केंद्र में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधायक नागेंद्र महतो ने नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान का शत प्रतिशत लाभ क्षेत्र के लोगों को मिले।
उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष उम्र तक का एक भी बच्चा इस अभियान में न छूटे इस दिशा में विशेष तकित रखी जाये। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मी, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं को बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक श्री महतो ने क्षेत्र वासियों से भी इस अभियान के प्रति जागरूक होकर इसे सफल बनाने की अपील किया।
कार्यक्रम प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, जिप सदस्य दुर्गेश साहू, प्रभारी विनय कुमार, राजू सिंह, सुदीप जायसवाल, सोनू,सिंह, मंटू गुप्ता, गोल्डन जायसवाल, रूपेश जायसवाल के अलावे काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें