गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद बेसिक स्कूल में 'ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा' का एक दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में गिरिडीह के अलावे धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका आदि जिलों के किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अधिवेशन की शुरुआत दिवंगत एवं शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देकर की गई।
अधिवेशन में प्रस्तुत दस्तावेज पर अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वक्ताओंने ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की खेती पूरी तरह से कंपनी और पूंजी की गुलाम हो गई है। खेत, खेती और किसान सभी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। इसके खिलाफ मजबूत किसान आंदोलन करने की जरूरत है।
अधिवेशन की अध्यक्षता राजेश यादव, निवारण दिग़ार एवं युनुस अंसारी ने संयुक्त रूप से की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 'टीयूसीसी' के प्रदेश महामंत्री सह फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष मोफिज शाहील एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल उपस्थित थे। इस दौरान किसानों के ज्वलंत सवालों सहित मौजूदा सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। साथ ही, आगामी 15 से 17 दिसंबर 2024 तक पटना में आयोजित किसान सभा का 10 वां राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
15 सदस्यीय राज्य कमिटी घटित, राजेश यादव बने अध्यक्ष :
अधिवेशन में ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा की 15 सदस्यीय राज्य कमिटी गठित की गई। जिसमें राजेश यादव को अध्यक्ष, निवारण दिग़ार को उपाध्यक्ष अरुण मंडल को महामंत्री, रंजीत महतो को सचिव एवं शंभू ठाकुर को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया।
अवधिवेशन में कामेश्वर तुरी, अरुण दास, निवारण दिग़ार, भीम मंडल, मो युनुस, उर्मिला देवी, मुनिया देवी, रेनू देवी सहित राजेंद्र मंडल, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, शंभू तुरी, मनोज यादव, राजू पासवान, रोहित यादव, महेश वर्मा, मुरारी यादव, सुखदेव गोस्वामी, प्रदीप यादव, महादेव महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें