गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

तेज रफ्तार कार ने झामुमो नेता की पत्नी को मारा टक्कर, हुई मौत

गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के करिहारी निवासी प्रखण्ड डीलर संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर महतो की पत्नी शांति देवी का गुरुवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। 

उनके निधन की खबर सुन पूर्व मंत्री बेबी देवी, कुरमी चेतना मंच के अध्यक्ष जिवाधन महतो, सचिव दुर्योधन महतो, बैजनाथ महतो छोटू,  झारखंड कुडमी आदिवासी मंच के जिलाध्यक्ष बैजनाथ महतो, धनेश्वर विद्यार्थी, टुपलाल महतो, राजकमल महतो, करमचन्द महतो, बिरेन्द्र प्रसाद महतो, बलदेव महतो, भुनेश्वर महतो के अलावे प्रखण्ड डीलर संघ के दर्जनाधिक पदाधिकारी व सदस्य, झामुमो कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शोक संतप्त परिवार से मिल उन्हें सांत्वना दिया।

घटना के सम्बंध में बताया गया कि चंदेश्वर महतो की 58 वर्षीया पत्नी शांति देवी गुरुवार सुबह करिहारी गांव के ही एक दुकान से घरेलू सामान ले कर पैदल आ रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार जेएच 10 सीएस 8047 ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया। अभी बोकारो जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शांति देवी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु  गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस उस कार को जब्त कर थाना ले गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें