गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

स्व सालखन सोरेन की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा,शामिल हुये मंत्री सुदिव्य सोनू

गिरिडीह। पूर्व विधायक स्वर्गीय सालखन सोरेन की 8वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गाँव बेंगाबाद प्रखण्ड के झलकडीहा स्थित उनकी समाधि स्थल पर मनाई गई।

बता दें कि स्व सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चार बार झामुमों के विधायक रहे थे। उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर झलकडीहा में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु शामिल हुए। उन्होंने उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी।

        श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोग

मौके पर मंत्री सोनू ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए स्व सोरेन के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचने में उनका अहम योगदान था। कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने सींचा था आज वह पेड़ बनकर तैयार हो गया है। कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सामान्य सीट रहने के बाद भी सालखन दा चार बार इस विधानसभा का प्रतिनिधितव् किया। 

वहीं स्व सोरेन की पुत्रवधु कर्मिला टुडू ने कहा कि पिताजी जमीन से जुड़े थे। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को पूरी ईमानदारी से सुलझाने का काम किया था। जिस कारण यहाँ की जनता ने उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुन कर विधानसभा भेजा था। उन्होंने अपने ससुर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प ली।

श्रधांजलि सभा में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, नरसिंह नारायण देव, स्व सोरेन की पत्नी सुकुरमणि मरांडी, पुत्र मंगल सोरेन, किशुन सोरेन, प्रियंका मुर्मु, नीलकंठ मंडल, चाँदो मंडल, सुनील यादव, दिलीप मंडलके अलावे काफी संख्या झामुमों के जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के लोग मौजूद थे।

          मंत्री का स्वागत करते लोग

इधर,श्रधांजलि सभा में शामिल होने जा रहे सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोनबाद मंदीर के समीप सोनबाद मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल, हरिला मुखिया सुधीर राजवार, बेंगाबाद मुखिया प्रतिनिधि बिजय सिंह ने अपने साथियों के साथ बुकें देकर स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें