गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्बंध में अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगा जिले के कांग्रेसियों ने गुरुवार को जेपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की भी मांग किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 17 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता के संबंध में की गई टिप्पणी निंदनीय है। संवैधानिक पदाधिकारी की ओर से इस तरह का बयान अपमान जनक और गणतंत्र की नींव कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।
वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समानता न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें