गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में विनोद बिहारी महतो जी की 34वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह एव संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो॰ चाँद रशीद ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाज़रा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व बिनोद बिहारी महतो के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे कर की गई। मौके पर विधायक हाज़रा ने स्व महतो के निवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिनोद दा एक वकील और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और झारखंड के अलग राज्य की स्थापना के लिए आंदोलन के नेता थे।
वे 1980, 1985 और 1990 में बिहार विधानसभा के सदस्य थे। उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने "पढ़ो और लड़ो" का नारा दिया। उन्होंने कई स्कूल और कॉलेज स्थापित करने में मदद के लिए धन भी दान किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, चांद रशीद शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, राकेश सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश रंजन, अभय सिंह सुशांत सिन्हा, टूना सिंह समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें