गिरिडीह। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस के द्वारा बुधवार को नगर भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर, एसपी डॉ विमल, एलआरडीसी, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी हेडक्वाटर नीरज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया है। गिरिडीह जिले के भी सभी अनुमंडल क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने कहा कि यह जन शिकायत समाधान कार्यक्रम गुड गर्वनेंस की दिशा में एक बेहतर प्रयास है। ताकि पुलिस हर लोगो की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कर सके।
वहीं एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष जन शिकायत की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक 108 मामले सामने आये है जिसका निष्पादन किया जा रहा है। अधिकांश मामले घरेलु और जमीन विवाद से जुड़े है। सभी के निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया है। जो मामला पुलिस से जुडा है उसके लिए संबधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है जबकि अन्य मामले के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। एसपी डॉक्टर विमल ने कहा कि साइबर अपराध जिले में तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए साइबर पुलिस गंभीर है। कहा कि लोगों को भी इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
इस दौरान नगर व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलावे महिला थाना से जुड़े कई मामलों का निष्पादन किया गया। मौके पर डीआईजी ने पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों को महिला थाना में निपटाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर व मुफ्फसिल थाना में जमीन विवाद से जुड़ा विवाद सबसे अधिक सामने आया। जिसे देखते हुए उन्होंने अंचल अधिकारी के साथ बैठ कर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया। इस क्रम में एक वृद्ध महिला ने वृद्धा पेंशन से जुड़े मामले का रखा। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे प्रखंड कार्यालय भेजने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में डीएसपी कौसर अली, सदर और बेंगाबाद अंचल अधिकारी के साथ नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर मंटू कुमार, ममता कुमारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें