उपायुक्त ने किया गांवा प्रखंड के विभिन्न सीएचसी का निरीक्षण, दिये कई निर्देश
गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उसके रोकथाम की दृष्टि से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी आलोक में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के गांवा प्रखंड के विभिन्न सी.एच.सी का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगातार कोविड-19 के केस में बढ़ोतरी को देखते हुए जिले के सभी सी.एच.सी में बेडो की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। जिले में स्थित ए.एन.एम बदडीहा में 100 से बढ़ाकर 200 बेड की व्यवस्था की गई है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा गांवा प्रखंड के मालडा सी.एच.सी में 50 बेडो की व्यवस्था की गयी है। जबकि बगोदर सी.एच.सी में 50 बेडो की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच की व्यवस्था सुलभ हो और इन्हीं सी.एच.सी में उन मरीजों को आईसोलेट कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने सी.एच.सी में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कहा कि इन सभी सीएससी में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। ताकि कोरोना योद्धाओं को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो। इन सभी सीएचसी में *24×7* चिकित्सकों की उपलब्धता होगी। उपायुक्त ने बताया कि गांवा के मालडा सी.एच.सी में कल 22 कोरोना योद्धाओं को विदा किया गया है। गांवा प्रखंड के संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सी.एच.सी, मालडा में बेडो की संख्या में बढ़ोतरी की गई है ताकि मरीजों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत ना पड़े। वो अपने आसपास किसी ऐसी में अपना इलाज सफलतापूर्वक करा सकें।
सीएचसी निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री सिन्हा के साथ आईएस प्रशिक्षु, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांवा, प्रभारी पदाधिकारी सी.एच.सी, माल्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें