मंगलवार, 14 जुलाई 2020

राष्ट्रीय यादव सेना का प्रखंड कमेटी का हुआ गठन जागेश्वर बने अध्यक्ष और देवनंदन प्रखंड सचिव

राष्ट्रीय यादव सेना का प्रखंड कमेटी का हुआ गठन
जागेश्वर बने अध्यक्ष और देवनंदन प्रखंड सचिव
बैठक में दिया गया कुरीतियों का उन्मूलन व समाज के सशक्तिकरण पर बल

 जमुआ/गिरिडीह  :  राष्ट्रीय यादव सेना की जमुआ प्रखण्ड कमिटी एवं प्रखंड युवा कमेटी का गठन  मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रखंड के एक होटल में इस बाबत एक बैठक हुआ जिसमे बतौर पर्यवेक्षक बेंगाबाद और डुमरी प्रखंड प्रभारी अमित यादव और मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, जिला महामंत्री दीपक यादव और युवा जिलाध्यक्ष डब्लू यादव मौजूद थे।  

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जागेश्वर यादव को राष्ट्रीय यादव सेना का प्रखंड अध्यक्ष और देवनंदन यादव को सचिव मंनोनित किया गया। उमेश यादव को संरक्षक, ललन यादव, बिरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष, संजय यादव उर्फ़ मुन्नी को मीडिया प्रभारी तथा संजय यादव, भगीरथ यादव को प्रखण्ड कमिटि सदस्य चुना गया। 
वहीं निरंजन यादव को राष्ट्रीय यादव युवा सेना का प्रखण्ड अध्यक्ष मंनोनित किया गया तो संतोष यादव को राष्ट्रीय यादव युवा सेना प्रखण्ड महामंत्री बनाया गया। जबकि मुकेश यादव को सचिव,  पुरन यादव, सुधीर यादव को उपाध्यक्ष, पंकज यादव और सुनील यादव को मीडिया प्रभारी मंनोनित किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता पिंटू यादव व संचालन जीत यादव ने किया। बैठक में मोहित यादव, अक्षय यादव, सौरभ यादव ,विकास कुमार यादव जमुआ प्रखण्ड प्रभारी जीत यादव, विकास यादव, किशोरी यादव, पिंटु यादव समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें