भाजपा जिलाध्यक्ष को किया गुलदस्ता भेंट, दिया बधाई
जमुआ/ गिरिडीह : महादेव दूबे को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में ब्राह्मण संगठन के विभिन्न इकाइयों के द्वारा भी उन्हें बधाई दिया गया।
शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि बंम शंकर उपाध्याय के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के आवास पर भाजपा युवा नेता गंगाधर पाण्डेय, गोपालकृष्ण पाण्डेय व अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के मीडिया प्रभारी योगेश कुमार पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें