शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

जिले में मिले 6 कोरोना पोजेटीव हुए केंद्र में शिफ्ट, प्रशासन ने किया जमुआ, बिरनी व देवरी प्रखंड को सील

जिले में फिर मिले 6 कोरोना पोजेटीव, प्रशासन ने किया जमुआ, बिरनी व देवरी प्रखंड को सील


गिरीडीह : जिले के जमुआ प्रखंड से 3, बिरनी प्रखंड से 2 और देवरी प्रखंड से एक कोरोना मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को सभी मरीजों को सदर प्रखंड के बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ इन तीनो प्रखंडों के संक्रमितों के गांवों को सील कर दिया गया है।

जमुआ में मिले 3 मरीजों में से 2 बाघमारा गांव का है। जबकि एक मरीज कोदम्बरी के सिहोडीह ग्राम का है।तीनो युवक 11 दिन पूर्व कलकत्ता से  लौटे थे।  कोदम्बरी के देवरी से सटे होने के कारण दोनों प्रखंड के कुल 09 गांवों में धारा 144 लगाया गया है। खोरीमहुआ अनुमण्डल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सिहोडीह कोदम्बरी सहित जमुआ तथा देवरी प्रखण्ड क्षेत्र के जमखोखरो, हिरोडीह, पाण्डेयडीह, खजमुंडा, भुचरोबाद, कौआआम, चिकनाडीह गांव में धारा 144 लगाई गई है।

खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को उक्त गांव का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  गांव को चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है।  सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे गाँव को सील कर अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागु कर दिया गया है।  गाँव को बफ़र जोन घोषित किया गया है। इन सभी गांवों में लगातार साफ-सफाई ब्लीचिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

वंही जिले के बिरनी प्रखंड के ग्राम पंचायत माखमरगो अन्तर्गत ग्राम मंझिलाडीह के भी एक व्यक्ति में कोरोना पोजिटिव की खबर सुन प्रशासन अलर्ट हो गयी। एडीओ सरिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया, बीडीओ बिरनी,अंचलाधिकारी बिरनी के साथ मुखिया रामविलास राम, पंचायत समिति तुलसी प्रसाद यादव, पंचायत सेवक,रोजगार सेवक गोविन्द रजक गांव पहुंचे और पूरे गांव को सील कर दिया। निषेधाज्ञा लागू कर लोगों को घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर पूरे गांव को भी सेनेटाइज्ड कराया जा रहा है।  इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर कोरोना जांच हेतु 60लोगों का सेंपल लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें