शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

आक्रोशित लोग उतरे सड़क पर किया घंटो माल्डा पीहरा मुख्य मार्ग को जाम

आक्रोशित लोग उतरे सड़क पर किया घंटो माल्डा पीहरा मुख्य मार्ग को जाम
गिरिडीह :  जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार के लोगों के सब्र का बांध आखिरकार शुक्रवार को टूट ही गया। नतीजतन लोगों सड़क पर उतर कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिस कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गयी। सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।

 बताया गया कि मालडा बाजार में आए दिनों कतिपय स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर नाली व सेफ्टी टैंक का पानी बहा दिया जाता है। जिससे लोगो को आवजाही में काफी परेशानी होती है।  सावन के इस पवित्र महीने में लोग इसी रास्ते से होकर पूजा करने के लिए मंदिर जाते है। वंही सड़क पर नाली के पानी बहने से लोगो को दुर्गंध व जलजमाव से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  ग्रामीणों द्वारा इस बाबत गावां थाना को लिखित आवेदन दिए जाने कर बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 

शुक्रवार की सुबह इस समस्या से आक्रोशित माल्डा के व्यवसाईयों व ग्रामीणों ने माल्डा - पीहरा मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
लगभग दो घण्टे तक चली इस जाम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर उचित आश्वासन देकर जाम हंटवाने में सफलता पायी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें