स्थापना दिवस पर आरकेवी सदस्यों ने किया वृद्धाश्रम में फल वितरण
गिरिडीह : कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थ वृंद (आरकेवी) द्वारा संस्था का चतुर्थ स्थापना दिवस सह अंतराष्ट्रीय मातृ दिवस रविवार को परम्परागत तरीके से विधिपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा कोरोना योद्धाओं एवं मजदुर वर्ग के बीच भोजन तथा स्नेहदीप वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच फल का वितरण किया गया। आरकेवी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी ने बताया कि संस्था अपने स्थापना काल से ही समाजहित के कार्यों का बखूबी निर्वहन करती आ रही है। जिसमे गरीबों की बेटी की शादी में सहयोग, गरीबों असहायों के बीच कम्बल वितरण, समाज के लोगों को गम्भीर बीमारी आदि में आर्थिक सहयोग वगेरह। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम भी आयोजित था।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रभारी शिवेंद्र कुमार सिन्हा, ज़िला अध्यक्ष मानवेन्द्र किशोर वर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम लाला, युवा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, युवा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा और जिला सचिव संजीव कुमार सिन्हा (सज्जन), कोषाध्यक्ष विशाल गॊरव, श्री शिखरजी जल के निदेशक राजेश सिन्हा, राजेश सहाय, रविन्द्र कुमार सिन्हा चंदन सिन्हा, ओम सिन्हा और जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत का विशेष सहयोग रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें