लॉकडाउन लागू कर सहायता के लिए तत्पर है सरिया पुलिस
सरिया/गिरिडीह : देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान सरिया पुलिस न केवल क्षेत्र में लॉक डाउन को सफल बना रही है बल्कि जरूरतमंद लोगों तक भोजन व सहायता राशि भी पहुंचा रही है।
सरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी कि इन दिनों प्रखंड में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल लॉकडाउन में भी वह विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ जरूरतमंदों और भूखों का पेट भरने हेतु भोजन, मास्क, अनाज, सैनिटाइजर पहुंचाने का काम बखूबी से कर रहें हैं।
इसी कड़ी में रविवार को सरिया थाना क्षेत्र के बलीडीह निवासी ह्रदय रोग से ग्रसित सहदेव मंडल जिनका इलाज धनबाद से चल रहा है। लेकिन लॉकडाउन के कारण धनबाद से दवा लाने में उन्हें परेशानी हो रही थी।डायल 100 गिरिडीह से सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने सहदेव मंडल से सम्पर्क कर न केवल उनसे दवा का पर्ची प्राप्त किया बल्कि धनबाद से एक माह की दवा मंगाकर उन्हें उपलब्ध कराया। सरिया पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस सहायता की स्थानीय लोग काफ़ी प्रशंसा कर रहे है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें