शनिवार, 9 मई 2020

विभिन्न राज्यों से गिरिडीह जिला के 2166 मजदूरों व श्रमिकों की हुई घर वापसी

विभिन्न राज्यों से गिरिडीह जिला के 2166 मजदूरों व श्रमिकों की हुई घर वापसी
 गिरिडीह : जिले के 2166 श्रमिकों को विभिन्न राज्यों से बस एवं ट्रेन के माध्यम से उनके गृह जिला लाया गया। जिनमें सूरत, गुजरात, महाराष्ट्र से, उत्तर प्रदेश से, कर्नाटक से, मुंबई से, हैदराबाद से आने वाले लोग शामिल हैं।

 जिला प्रशासन के द्वारा सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी श्रमिकों को सकुशल गृह जिला लाया गया। गृह जिला आने के पश्चात सभी श्रमिकों के चेहरे पर एक अलग उत्साह देखने को मिला। श्रमिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन को शुक्रिया अदा किया। 

जिले में वापस लौट रहे सभी श्रमिकों, मजदूरों का रिसीविंग सेंटर पर आवश्यक स्वास्थ्य जाएं तथा स्वस्थ विभाग का क्वॉरेंटाइन का मुहर लगाकर सभी का निबंधन करते हुए उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया। सबों को निर्देशों का पालन करने की हिदायत देते हुये जिला प्रशासन के द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान अर्थात घर तक पहुंचाया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें