भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
बिजली के खंभे में लगा मिला भाजपा का झंडा
अब तक 4 लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
क्या है मामला
बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र के मकतपुर स्थित बिजली के एक खंबे में भाजपा का झंडा लगा मिला। बिजली के खंभे में झंडा लगे रहने की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रविन्द्र सिन्हा व नगर थाना इंस्पेक्टर आदि कांत महतो वहां पहुंचे और झंडा को जब्त कर लिया।
क्या कहते है पदाधिकारी
इस बाबत अंचलाधिकारी रविन्द्र सिन्हा ने कहा कि एप्स के माध्यम से बिजली के खंभे में लगा भाजपा के झंडे तक पहुंचा गया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विरोधी पार्टी की साजिश
भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बावत कहा कि यह विरोधी पार्टी की एक सोंची समझी साजिश है भाजपा को फंसाने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के झंडे पूर्व में ही जिला प्रशाशन के द्वारा और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे शहर से खोल लिया गया था। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए जो दोषी पाया जाय उसपर करवाई की बातें कही।
चार लोगों पर प्राथमिकी
गौरतलब है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक जिला प्रशासन ने गिरिडीह में 4 लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

गिरिडीह: भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र के मकतपुर स्थित बिजली के एक खंबे में भाजपा का झंडा लगा मिला। बिजली के खंभे में झंडा लगे रहने की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रविन्द्र सिन्हा व नगर थाना इंस्पेक्टर आदि कांत महतो वहां पहुंचे और झंडा को जब्त कर लिया।
क्या कहते है पदाधिकारी
इस बाबत अंचलाधिकारी रविन्द्र सिन्हा ने कहा कि एप्स के माध्यम से बिजली के खंभे में लगा भाजपा के झंडे तक पहुंचा गया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विरोधी पार्टी की साजिश
भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बावत कहा कि यह विरोधी पार्टी की एक सोंची समझी साजिश है भाजपा को फंसाने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के झंडे पूर्व में ही जिला प्रशाशन के द्वारा और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे शहर से खोल लिया गया था। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए जो दोषी पाया जाय उसपर करवाई की बातें कही।
चार लोगों पर प्राथमिकी
गौरतलब है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक जिला प्रशासन ने गिरिडीह में 4 लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें