मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

सांसद पीएन सिंह पहुंचे जेल, किया झरिया विधायक से मुलाक़ात

सांसद पीएन सिंह झरिया विधायक संजीव सिंह से जेल में की शिष्टाचार मुलाकात


धनबाद: धनबाद लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह मंगलवार को झरिया विधायक संजीव सिंह से मुलाकात करने मंडल कारा धनबाद पहुंचे।  यहाँ उन्होंने जेल के अंदर संजीव सिंह से मुलाकात की।

 संजीव सिंह से मुलाकात की वजह को पीएन सिंह ने मीडिया के समक्ष पूर्ण रूपेण स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि कयास लगाये जा रहे है कि जिस तरह संजीव सिंह के भाई सिद्धार्थ गौतम ने धनबाद लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने से पीएन सिंह कही न कही अवश्य ही  प्रभावित होंगे। बहरहाल मीडिया को दिए बयान में सांसद पीएन सिंह बस इतना ही कहा है कि वे चुनाव लड़ रहे है और इसलिए पार्टी के एक एक नेता कार्यकर्ता से समर्थन मांग रहे है। संजीव सिंह ने भी उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।

 सिद्धार्थ गौतम के चुनाव लड़ने के सवाल पर पीएन सिंह ने मात्र दो टुक कहा कि लोक तंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है।

 झरिया में व्यापत जल संकट के मुद्दे पर पीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय जल संकट की स्थिति उतपन्न होती है। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत होने के पीछे भी कई कारण है।

 बिजली का पूर्ण रूप से उत्पादन नहीं होना, बिजली आपूर्ति आवश्यकता के अनुरूप नहीं होने के कारण भी पानी की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार डैम का जल स्तर घट जाता है। दामोदर में आने वाला तेनुघाट से पानी की मात्रा में कमी होने की वजह ऐसे कई कारण है जिसके वजह से जल संकट का सामना धनबाद की जनता को करना पड़ता है।

 सांसद ने कहा कि गर्मी ने अभी अभी दस्तक दी है और संयोग से यह समय चुनाव का भी है। जनता मेरे साथ है। पांच बार से लगातार जनता का समर्थन मिलता आया है। इस बार भी जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। ऐसी आशा भी है और पूरी उम्मीद भी करता हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें