रविवार, 14 दिसंबर 2025

रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष बने अमित और सचिव मनीष

गिरिडीह(Giridih)। रोटरी गिरिडीह के नये सत्र 2026-27 के लिए अमित कुमार गुप्ता अध्यक्ष एवं मनीष बरनवाल सचिव चुने गये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए रोटरी द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेने की बातें कही।


उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह का अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रोटरी के सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है। उसे निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने की कोशिश करूंगा।



रोटरी के दोनों नये पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन, पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, राजेंद्र बगड़िया, गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ० विनय गुप्ता, डॉ मो० आजाद, प्रकाश सहाय, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, राजन जैन, नवीन सेठी, नरेंद्र सिंह, डॉ तारकनाथ देव, विकास बगेड़ीया, गुरुप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, रतन डोकानिया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि चूड़ीवाला, दिलीप जैन, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


धूमधाम से मनाया गया स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव

गिरिडीह (Giridih)। सदर प्रखंड के सिरसिया में संचालित एक निजी स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव एवं विशिष्ट अतिथि मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो उपस्थित थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जविल कर किया। मौके पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य अतिथि जीतवाहन उरांव ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुये विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत अध्यनयनरत बच्चे एवं काफी संख्या में उनके अभिभावक उपस्थित थे।


29वें युवा महोत्सव 'झूमर' में भाग लेने गिरिडीह कॉलेज की टीम हजारीबाग रवाना

गिरिडीह(Giridih)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष युवाओं में कला की भावना विकसित करने के उद्देश्य से युवा महोत्सव 'झूमर' का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष युवा महोत्सव के आयोजन का 29 वां वर्ष है।


विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा 29वें युवा महोत्सव "झूमर" आगामी 15 से 18 दिसंबर तक हजारीबाग में आयोजित है। उक्त युवा महोत्सव में भाग लेने रविवार को गिरिडीह कॉलेज के 35 विद्यार्थियों की टीम रवाना हुई। 


प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने हरी झंडी दिखा टीम को रवाना किया। मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावे कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।


FSB मेटल ने तबर्रेज राइडर को पराजित कर जमाया बिशनपुर प्रीमियर लीग सीजन-10 के खिताब पर कब्जा

गिरिडीह(Giridih)। बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-10 का महा मुकाबला रविवार को मिशन ग्राउंड बिशनपुर में खेला गया। फाइनल मुकाबला तबर्रेज राइडर और FSB मेटल के बीच खेला गया। जिसमे FSB मेटल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।


बता दें कि टूर्नामेंट के दौरान दोनों ही टीमों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ। खिताब पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों ही टीमों ने कड़ी मशक्कत की। इस रोमांचक मैच का बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने लुत्फ उठाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो युवा सचिव फ़रदीन अहमद उपस्थित थे। उनके साथ अन्य कई अतिथि भी शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाही किया। 


अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर एवं बल्ले से बॉल को मार कर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि बिशनपुर प्रीमियर लीग जैसे आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।



टूर्नामेंट में निर्धारित ओवरों में दोनों ही टीमों के बीच टाई हो गया। जिसके बाद आयोजकों ने परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया। जिसमे तबर्रेज राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन बनाए। जिसके जवाब में FSB मेटल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया और खिताब पर कब्जा जमाया। 

विजेता टीम को अतिथियों के हाथों ट्रॉफी और टूर्नामेंट की 25 हजार राशि का चेक प्रदान किया। आयोजकों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं, अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार जताया।


झारखण्ड राज्य महिला समाज की गिरिडीह जिला इकाई का हुआ गठन, रेखा दत्ता बनी जिला संयोजक

गिरिडीह (Giridih)। झारखण्ड राज्य महिला समाज की गिरिडीह जिला इकाई का गठन को लेकर रविवार को गिरिडीह सदर प्रखण्ड के सिरसिया में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की महिलाओं की एक बैठक हुई। महिला नेत्री रेखा दत्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झारखण्ड राज्य महिला समाज की प्रदेश अध्यक्षा सोनिया देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।


बैठक पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य संगठनों से जुड़े दिवंगत नेताओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि महिला हितों की रक्षा के उद्देश्य से गठित यह संगठन अखिल भारतीय महिला फेडरेशन से संबंधता प्राप्त संगठन है। संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। संस्था महिलाओं को संगठित कर देश व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलायी जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करती है। साथ ही महिला हितों की रक्षा के लिये कटिबद्ध है।


वहीं बैठक में संगठन के गिरिडीह जिला समिति एवं गिरिडीह सदर प्रखण्ड कमिटी का गठन किया। जिसमे सर्वसम्मति से गिरिडीह की तेजतर्रार और महिलाओं की हितों के लिये लंबे समय से आंदोलनरत महिला नेत्री रेखा दत्ता को संगठन का जिला संयोजक तथा अनिता देवी की जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


इस दौरान गिरिडीह सदर प्रखंड कमिटी के भी गठन हुआ। जिसमें करमी देवी को प्रखण्ड अध्यक्ष, रीता देवी को प्रखण्ड उपाध्यक्ष, रेखा दत्ता को प्रखण्ड सचिव एवं आरती देवी को प्रखण्ड कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। वहीं पुनम देवी, उषा देवी, मीना देवी, मुरती देवी, चमेली देवी, मालती देवी, निशु देवी, बिनती देवी, मुनीया देवी एवं जिरवा देवी को सर्वसम्मति प्रखण्ड कमिटी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।


दिहाड़ी मजदूर यूनियन का भी हुआ गठन

इस बैठक के दौरान एआईटीयूसी से सम्बंधता प्राप्त झारखण्ड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन का भी गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से कॉ मनोज दास को गिरिडीह जिला संयोजक एवं कॉ मनमोहन राय को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में कॉ देव शंकर मिश्रा, कॉ अभय कुमार सिन्हा, कॉ प्रदीप कुमार कॉ मनोज दास, कॉ मनमोहन राय समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरुष साथी उपस्थित थे।



आज 14 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 14: 12 :: 2025, रविवार

14 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

दशमी तिथि आज 06:49 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:37 PM तक है। आज राहुकाल 04:08 PM से 05:26 PM तक रहेगा। आज रविवार के दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।


आज का पंचांग: 14 दिसम्बर 2025, दिन: रविवार      युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947         ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष                पक्ष  :  कृष्ण पक्ष        सूर्योदय : 07: 06 AM,    सूर्यास्त :05:26 PM  तिथि : दशमी  06:50 PM तक उपरांत एकादशी    नक्षत्र : हस्त 08:18 AM तक उपरांत चित्रा              राहुकाल : 04: 08 PM से 05: 26 PM तक              चन्द्रमा :  कन्या राशि पर 09:41 PM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा                                               व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्य देव पूजन दिवस



आज :: 14 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। किसी भी समस्या को लेकर घबराने के बजाय अपने प्रियजनों से सलाह लें। एक नया रोमांटिक रिश्ता शुरू होगा, जो आपको खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है। अगर आप आज अपने दिल और दिमाग में संतुलन बना पाते हैं, तो आप फायदेमंद स्थितियों की उम्मीद कर सकते हैं। अपने व्यवसाय में अभी क्या हो रहा है, उस पर ध्यान दें। संपत्ति के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने जुनूनी और बुद्धिमान हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): रिश्तों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज किसी सफाई कर्मचारी को आर्थिक या खाने का दान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मन करेगा, भले ही इसके लिए आपको अपना काम छोड़ना पड़े। आप अपने प्रेमी को खुश करने के लिए उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको व्यवसाय में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। आप संपत्ति या पिछले निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं; अपना विश्वास बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कुछ भी न खरीदें। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्यदिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज घर या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं; आप इस दिशा में कदम उठा सकते हैं। आपके पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती होने के संकेत हैं। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी और सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज अनावश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करें। आज आपको अपने व्यवसाय में मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए अपना काम एक तरफ रख देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। आपको भावनात्मक कठिनाइयों का समाधान तुरंत खोजने की कोशिश करनी होगी। अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ते बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में रहने वाले लोग आज खुश रहेंगे। आज शनि मंदिर में तिल और तेल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका लकी नंबर 7 है। अपनी बचत खर्च करने में संतुलन बनाए रखें। आपको व्यवसाय में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। प्रेरणा और प्रोडक्टिविटी आज आपके काम के दिन को बताने के लिए एकदम सही शब्द हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उनके सैलरी पैकेज में बढ़ोतरी के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): इस समय, भाग्य और ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं। परिवार में शुभ और धार्मिक समारोह होने की संभावना है। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन अच्छा है; शाम को एक साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में आपके और आपके प्रेमी के बीच दूरी आने की संभावना है। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है। आज कमाई के लिए बहुत अच्छा दिन है, और आपको पूरा फायदा मिलेगा। आपको अपने व्यवसाय और अन्य कामों से लगातार मुनाफा और लाभ मिलता रहेगा। दुनिया में हर सफलता परीक्षा के बाद ही मिलती है; आपका मकसद पूरा होगा। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आएगा। अपने राज किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह कितना भी करीबी दोस्त क्यों न हो। परिवार में शादी से जुड़ी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी। आप अपने जीवनसाथी की ओर आकर्षित होंगे। आपका लव पार्टनर आपको वह खुशी दे सकता है जिसकी आप इच्छा रखते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने व्यवसाय में कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। काम पर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण लग सकती हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज, आपके ग्रह आपके लिए सौभाग्य लाएंगे। आपका व्यवहार आपके लिए एक नई पहचान बनाएगा। आपको अपने बच्चों के व्यवहार पर कड़ी नज़र रखनी होगी। आज कोई बहुत मज़ेदार इंसान आपका ध्यान खींचेगा। शादीशुदा ज़िंदगी खुशियों से भरी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। पैसा निवेश करने से पहले, किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें; अच्छी तरह से रिसर्च करें। अपने व्यवसाय में अभी क्या हो रहा है, उस पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको कार्यस्थल पर अपनी कीमती चीज़ों को सुरक्षित रखना होगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज घर या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं; आप इस दिशा में कदम उठा सकते हैं। आपके पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती होने के संकेत हैं। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी और सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आप अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को मुनाफा कमाने के लिए अपने संपर्क सक्रिय रखने चाहिए। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। काम में प्रमोशन के मौके हैं। लेखन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की रचनाओं की सराहना होगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। दिन के अंत में खुद को तरोताज़ा करने के लिए कोई आरामदायक गतिविधि ज़रूर करें। अगर आप कला से जुड़े हैं, तो आपको कहीं प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। घरेलू जीवन प्यार से भरा रहेगा। आप शादी के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट करने और मुलाकातों की व्यवस्था करने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज, वित्तीय मामलों में समझदारी और सावधानी से निर्णय लें। पैसे के मामले में थोड़ा और ज़िम्मेदार बनें। खुदरा व्यापारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। एक नया ग्राहक आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। आपके काम में बदलाव के संबंध में आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनके सफल होने की पूरी संभावना है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज, सकारात्मक ऊर्जा आपको घेरे रहेगी। परिवार की तरफ से मिली अच्छी खबर आपके हौसले बुलंद रखेगी। अपने पार्टनर की ज़रूरतों को महत्व दें और उनकी बात सुनें। आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अगर आपने कोई नया रिश्ता शुरू किया है, तो उसे समय दें। आज आपके लकी रंग हरे और नीले हैं। आज आपका लकी नंबर 3 है। मकर राशि वालों को पॉजिटिव असर महसूस होगा; आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है, और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आपके पास आ सकते हैं, लेकिन आपको बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। अगर आप किसी एग्जाम, कॉम्पिटिशन, या नौकरी के लिए इंटरव्यू देते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज, आप में बहुत ज़्यादा आत्मविश्वास रहेगा। ज़रूरी मामलों में अपने कंधों पर बोझ कम करने के लिए आप मदद ले सकते हैं। बिज़ी शेड्यूल के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे घर पर अपने माता-पिता को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज, आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। मीडिया, कला और कंप्यूटर से जुड़े बिज़नेस में अच्छे हालात बन रहे हैं। आप अपनी तेज़ बुद्धि से अपने वर्कप्लेस पर अपने दुश्मनों को आसानी से हरा पाएंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज, आपका साहस बढ़ेगा। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटीज़ पर नज़र रखें। आपका जीवनसाथी अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभाएगा। आपका लव पार्टनर आपको वह खुशी दे सकता है जो आप चाहते हैं। आज शनि मंदिर में ज़रूरतमंदों को कपड़े दान करें। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज, आपको पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। रिटेल व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा। आप परिवार के किसी छोटे सदस्य के लिए ऑनलाइन कुछ ऑर्डर कर सकते हैं। आपके मौजूदा प्रोजेक्ट्स में की गई मेहनत की तारीफ हो सकती है। मैनेजमेंट फील्ड में नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।


कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शनिवार, 13 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए 72380 वाद पूर्व मामले एवं 5878 लंबित मामलों का निष्पादन

9 करोड़ 01 लाख 32 हजार 760 रूपए की राजस्व मूल्य की हुई प्राप्ति

गिरिडीह (Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उच्च न्यायालय झारखंड के मुख्य न्यायाधीश ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑन लाइन उद्घाटन किया।


इस लोक अदालत मर 72380 वाद पूर्व मामले एवं 5878 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 9 करोड़ 01 लाख 32 हजार 760 रूपए की राजस्व मूल्य की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम में दुर्घटना वाद में पीड़ितों को 46 लाख रुपए से अधिक मूल्य की चेक प्रदान की गई।


इस लोक अदालत में कुल 13 पीठों का गठन किया गया था। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया कर्मीयों सहित पक्षकारों की भूमिका सराहनीय रही।


गिरिडीह जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति की हुई बैठक

4 श्रम संहिता कर्मचारी मजदूर विरोधी : धर्म प्रकाश


गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की एक बैठक शनिवार को एलआईसी कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता झरोटेफ के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा तथा संचालन बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में सीटू के राज्य सचिवालय सदस्य संजय पासवान उपस्थित थे।


इस बैठक में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, बीएसएसआर यूनियन, झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, झारखंड कोल मजदूर यूनियन, झारोटेफ, डीवाईएफआई सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक को महासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन, बीएसएसआर यूनियन के सचिव मृदुल कांति दास, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन के पवन कुमार बरनवाल, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार, बीमा कर्मचारी संघ के अनुराग मुर्मू, सीटू के संजय पासवान आदि ने कहा कि आज जो परिस्थिति है उसमे सभी संगठनों को एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी शिक्षक मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा। देश में मंहगाई, बेरोजगारी तथा आर्थिक असमानता बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम संहिता लागू किया हैं, जो कर्मचारी शिक्षक मजदूर विरोधी है। इस संहिता लागू होने से श्रम संगठन की स्थापना, हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा। इस संहिता में फिक्स टर्म एंप्लायमेंट का प्रवाधान हैं जो बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है।


तदर्थ समिति का हुआ गठन, मृदुल कांति दास बने अध्यक्ष

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी माह में मास मीटिंग किया जाएगा तथा जो संगठन आज की बैठक में भाग नहीं ले सके उन्हें भी अगली बैठक में शामिल किया जाएगा। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति का गठन किया गया। बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास को अध्यक्ष और बीमा कर्मचारी संघ के धर्म प्रकाश को जिला संयोजक तथा महासंघ के अमर किशोर प्रसाद सिन्हा और झारखंड कोल मजदूर यूनियन के हरगौरी साहू को उपाध्यक्ष, झारो टेफ के मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार और प्रेम कुमार को सहसंयोजक एवं बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन के पवन कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक समाप्ति पूर्व राजेश कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक मर विजय कुमार, संजय शर्मा, उमानाथ झा, स्वेता, करन बनर्जी, आशीष सिन्हा, राम किसुन महतो, सुरेश प्रसाद सिन्हा, अभिजीत डान, जुबेर आलम, रोहित रवानी, विकाश कुमार गुप्ता, नागेश्वर साव, राजेश प्रसाद, विजय मंडल,संजय प्रसाद गुप्ता सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।


जरासंघ महोत्सव पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा, समारोह रविवार को

गिरिडीह (Giridih)। आगामी 14 दिसंबर को सवेरा सिनेमा हॉल में जरासंघ महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के गिरिडीह जिलाध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। 


उन्होंने  लोगों से सम्पर्क कर बताया कि उस दिन जिलामुख्यालय स्थित सर्कस मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा सर्कस मैदान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण कर सवेरा सिनेमा हॉल स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। उन्होंने उस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की है।



उन्होंने बताया कि जरासंध महोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष समाज से जुड़े सभी जिला में टॉप आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में इस वर्ष सरकारी नौकरी पाने वाले समाज के युवाओं को भी समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा के स्तर में सुधार और समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बना उन्हें गरीबी के दलदल से कैसे दूर किया जाय इस मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, पवन राम, राहुल राम, विकास चंद्रवंशी इत्यादि लोग उपस्थित थे।


बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) सीजन–10 का महा मुकाबला आज

गिरिडीह (Giridih)। मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में बीपीएल बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) सीजन–10 का महा मुकाबला रविवार को होगा। यह रोमांचक क्रिकेट मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। जिसमे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उनके साथ झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद एवं शौकत अली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


बता दें कि पिछले 9 वर्षों से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह बीपीएल टूर्नामेंट 10वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अपनी सफलता के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को छूने जा रहा है।


आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीपीएल केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। सीजन-10 के मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस क्रिकेट महाकुंभ को सफल बनाने की अपील की है।