गिरिडीह(Giridih)। रोटरी गिरिडीह के नये सत्र 2026-27 के लिए अमित कुमार गुप्ता अध्यक्ष एवं मनीष बरनवाल सचिव चुने गये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए रोटरी द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेने की बातें कही।
उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह का अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रोटरी के सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है। उसे निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने की कोशिश करूंगा।
रोटरी के दोनों नये पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन, पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, राजेंद्र बगड़िया, गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ० विनय गुप्ता, डॉ मो० आजाद, प्रकाश सहाय, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, राजन जैन, नवीन सेठी, नरेंद्र सिंह, डॉ तारकनाथ देव, विकास बगेड़ीया, गुरुप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, रतन डोकानिया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि चूड़ीवाला, दिलीप जैन, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें