रविवार, 31 अगस्त 2025

आज 31 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 31: 08 :: 2025, रविवार

31 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि और रविवार दिन है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राधा अष्टमी है और महालक्ष्मी व्रत भी शुरू हो रहा है। यह दिन खासतौर पर राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण की सबसे प्रिय देवी राधा रानी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ और विशेष व्रत रखे जाते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। महालक्ष्मी व्रत धन, सुख, समृद्धि की प्राप्ति के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इसके फलस्वरूप दरिद्रता दूर होती है। साथ ही राधा जी की पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। विवाह में बाधा का सामना का रहे हैं, तो ऐसे में राधा अष्टमी के दिन पूजा के समय सच्चे मन से ‘ऊँ ह्रीं श्री राधिकायै नम: मंत्र’ का जप करें।साथ ही धन प्राप्ति के लिए इस दिन महालक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाकर 7 कन्या को बांटें।

आज पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी है, जो आज देर रात्रि 12:57 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त 11:56 AM से 12:47 PM तक है। इस दिन राहुकाल 05:08 PM से 06:44 PM तक रहेगा। 

आज रविवार दिन है। आज राधा अष्टमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन और मासिक दुर्गाष्टमी जैसे प्रमुख त्योहार है। साथ ही महालक्ष्मी व्रत का आरंभ हो रहा है। इसके अलावा वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है। रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, सूर्य मंत्रों का जाप, लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करने से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता और सफलता बढ़ती है। रविवार को व्रत रखने और सूर्य देव की आराधना करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

राधा अष्टमी - राधा अष्टमी भगवान कृष्ण की प्रियतम राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है और इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और राधा जी की पूजा करते हैं। राधा जी की पूजा मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय की जाती है। राधा अष्टमी को राधाष्टमी और राधा जयंती भी कहा जाता है और यह पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त या सितंबर में पड़ता है। इस दिन भगवान कृष्ण की अर्धांगिनी राधा के प्रति विशेष भक्ति और समर्पण प्रकट किया जाता है।

दुर्वाष्टमी व्रत - दुर्वाष्टमी व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है और यह मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार धारण किया और मंदराचल पर्वत की धुरी बने। पर्वत की रगड़ से भगवान विष्णु के रोम निकलकर समुद्र में गिरे और अमृत के प्रभाव से पृथ्वी पर दूर्वा घास के रूप में उत्पन्न हुए। दूर्वा को अत्यंत पवित्र माना जाता है और दुर्वाष्टमी पर इसकी पूजा की जाती है। इस दिन दूर्वा घास का विशेष महत्व है और इसे पूजन के माध्यम से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।

मासिक दुर्गाष्टमी - हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। मुख्य दुर्गाष्टमी जिसे महाष्टमी कहते हैं, आश्विन माह में नौ दिन के शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान पड़ती है। दुर्गाष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रूप में भी लिखा जाता है और मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

महालक्ष्मी व्रत आरंभ - महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होता है और यह व्रत 16 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन आश्विन माह की कृष्ण अष्टमी को होता है। यह व्रत धन और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत राधा अष्टमी के दिन से होती है, जो राधा जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को दूर्वा अष्टमी भी कहा जाता है, जिसमें दूर्वा घास की पूजा की जाती है। साथ ही, इसे ज्येष्ठ देवी पूजा के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें तीन दिनों तक देवी की पूजा की जाती है। यह व्रत तिथियों के आधार पर 15 या 17 दिनों का भी हो सकता है।



आज का पंचांग: 31अगस्त 2025, दिन: रविवार      युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 05: 59 AM, सूर्यास्त : 06: 44 PM      तिथि : अष्टमी 12:57 AM तक उपरांत नवमी            नक्षत्र :अनुराधा 05:27 PM तक उपरांत ज्येष्ठा            राहुकाल :05:08 PM से 06: 44 PM तक              चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                   व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, राधा अष्टमी, दूर्वा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ



आज :: 31 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। अगर आप अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपना खोया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अगर आप काम के सिलसिले में किसी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिता की कोई बात बुरी लग सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि का दिन रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस के साथ आपकी बहस हो सकती है। आपके सहकर्मी किसी काम में आपकी मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और अगर सरकारी मामलों में कोई काम था, तो उसके पूरा होने में थोड़ी देरी होगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपका सौदा पक्का हो सकता है। आपको अपने निजी मामलों पर किसी अजनबी से चर्चा करने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। ईश्वर की आराधना में आपकी गहरी रुचि रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने का होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। किसी भी काम को लेकर मन में नकारात्मक विचार न लाएँ। नौकरी में बदलाव के योग हैं, क्योंकि आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने बच्चे का दाखिला किसी नए कोर्स में कराने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएँगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपको खुशी होगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो कोई बड़ा सौदा मिलने से आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और आप अपने खर्चे आसानी से पूरे कर पाएँगे। कुछ नया करने के लिए आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। किसी और के मामले में बेवजह दखल न दें।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा। आपको अपने किसी सहकर्मी की कही कोई बात बुरी लग सकती है। अगर आपके पिता आपको कोई ज़िम्मेदारी देते हैं, तो उसमें बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। पारिवारिक मामलों में भी आपको समझदारी दिखानी होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। जो लोग घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। किसी काम में आपको निराशा होगी। मन भी अशांत रहेगा। अगर आप बिना सोचे-समझे किसी योजना में पैसा लगाएंगे, तो उसके डूबने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बदलाव करने होंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी अजनबी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन के अचानक खराब होने से आपका धन व्यय बढ़ जाएगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आप किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गलती हो सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको थोड़ा तनाव देगा, जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बात करनी होगी। आप अपने घर की ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी पर काफ़ी ख़र्च करेंगे। किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी कमज़ोर रहेगा। अगर किसी काम को लेकर आपके मन में संशय है, तो उस काम में बिल्कुल भी आगे न बढ़ें। माता के स्वास्थ्य में गिरावट और ख़र्चों में वृद्धि के कारण आपको सावधान रहना होगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाएँगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए कहीं भेज सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी भी बात पर बेवजह गुस्सा न करें। अगर परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है, तो स्थिति को शांत करने की कोशिश करें। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि में सुधार होगा, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शनिवार, 30 अगस्त 2025

निजी आवासीय स्कूल से लापता पांच बच्चे सकुशल बरामद, स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

गिरिडीह(Giridih)।  जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदना टांड़ में संचालित एक निजी स्कूल (स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल स्कूल) के हॉस्टल में रहने वाले पांच छात्र कक्षा 6 का शिव शक्ति कुमार, कक्षा 3 का दीपक कुमार, कक्षा 9 के हरेंद्र कुमार और चंदन कुमार, तथा कक्षा 8 का सूरज कुमार शुक्रवार देर रात अचानक लापता हो गए। बच्चों के अचानक गायब हो जाने से स्कूल में हड़कंप मच गया।



घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण तुरंत उन बच्चों की खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह करीब 9 बजे तिसरी के लोकाय क्षेत्र से ग्रामीणों ने उन सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। वे सभी बच्चे लोकाय क्षेत्र में झाड़ियों में छिपे थे। सभी बच्चों के सकुशल बरामद होने के बाद उनके अभिभावक उन्हें सुरक्षित अपने घर ले गये।



स्कूल होस्टल से बच्चों के अचानक गायब हो जाने और उनके लोकाय के झाड़ियों से बरामद होने से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और रेजिडेंशियल विद्यालयों की निगरानी प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठने लगे हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे बच्चों की गिनती पूरी थी, पर रात 12 बजे के बाद पांच बच्चे हॉस्टल से निकलकर विद्यालय की बाउंड्री कूदकर भाग निकले। प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार राणा ने आशंका जतायी कि बच्चे गणेश पूजा के अवसर पर लगे मेले में शामिल होने के उद्देश्य से भागे होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाया गया था और भागने से पहले बच्चों ने परिसर में अंधेरा करने के लिए बल्ब भी निकाल दिए थे।


बहरहाल यह मामला शिक्षा विभाग के लिये भी कई सवाल खड़े कर दिया है। आखिर ऐसे संस्थान को आवासीय संचालन की अनुमति किन नियमों के तहत दी जाती है। जब कि सुरक्षा मामले में इतनी बड़ी चूक हो जाए?



आज 30 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 30: 08 :: 2025, शनिवार

30 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार दिन है। सप्तमी तिथि आज रात्रि 10:46 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज का दिन पंचांग के अनुसार विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है, क्योंकि कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ऐसे में यदि आप किसी कार्य की शुरुआत, खरीदारी या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो समय और ग्रहों की स्थिति जानना लाभकारी रहेगा।आज का दिन आनंदादि योगों में शुभ और अमृत योग से युक्त है, जो दोपहर तक प्रभावशाली रहेंगे। इसके अलावा इन्द्र योग, जो विजय और सफलता दिलाने वाला माना जाता है, वह भी दोपहर 3:09 PM तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यों के लिए यह दिन उपयुक्त रहेगा। आज चंद्रमा सुबह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य पहले से ही सिंह राशि में स्थित है। ऐसे में सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी से कार्य करने की सलाह दी जाती है। वहीं, तुला और मकर राशि वालों के लिए यह दिन उन्नति और सौभाग्य दिलाने वाला हो सकता है।

आज शनिवार दिन है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन संतान सप्तमी, ललिता सप्तमी है। संतान प्राप्ति के लिए इस दिन शिव पार्वती की पूजा का विधान है। वहीं नवविवाहित जोड़ों के लिए ललिता सप्तमी का व्रत करना बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यता है जो दंपत्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक देवी ललिता की पूजा करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण होता है। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि और हनुमान की पूजा करने से जीवन में शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शनि को तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शनिवार के उपायों में हनुमान चालीसा का पाठ करना, शनि मंत्रों का जाप करना और भगवान शनि की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शनि ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शनिवार के दिन विशेष रूप से काले वस्त्र, उड़द की दाल और तेल का दान करना लाभदायक होता है।

भाद्रपद शुक्ल सप्तमी होने के कारण दुर्गा सप्तमी व्रत, नवरात्रि संबंधित विशेष पूजन, और गणेशोत्सव की सप्तमी पूजा विशेष रूप से आज की जाती है। कुछ क्षेत्रों में गणपति विसर्जन का तीसरा दिन भी मनाया जाएगा, जिसके लिए पंचांग में शुभ मुहूर्त पहले ही निर्धारित किए गए हैं।

ललिता सप्तमी - ललिता सप्तमी भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाने वाला एक विशेष दिन है, जो भगवान कृष्ण और राधा रानी की अष्टसखियों में से एक ललिता देवी को समर्पित है। ललिता जी राधा रानी की सबसे करीबी और वफादार सखी मानी जाती हैं और उनका प्रेम एवं समर्पण भगवान कृष्ण और राधा के प्रति अत्यधिक जुनून और गरिमा से भरा हुआ था। ललिता देवी का जन्म करेहला गांव में हुआ था और उनके चरण कमलों के निशान उक्कागांव में अभी भी देखे जा सकते हैं। वह हल्के पीले रंग की और मोर जैसे वस्त्र पहनने वाली मानी जाती हैं। ललिता देवी की भक्ति और सेवा भावना को विशेष रूप से मनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।



आज का पंचांग: 30अगस्त 2025, दिन: शनिवार      युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा      मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 05: 58 AM, सूर्यास्त : 06: 45 PM      तिथि : सप्तमी 10:46 PM तक उपरांत अष्टमी          नक्षत्र :विशाखा 02:37 PM तक उपरांत अनुराधा        राहुकाल :09:10 AM से 10: 46 AM तक              चन्द्रमा : तुला राशि पर 07:53 AM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                                     व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, ललिता सप्तमी, संतान सप्तमी



आज :: 30 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): दिन पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नवविवाहित लोग रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। अविवाहित लोग विवाह के लिए ऑनलाइन माध्यम अपना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सोच-समझकर फ़ैसला लें। घरेलू मामलों में अचानक बढ़ी ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर होते जा रहे हैं। मीडिया, कला, कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ बन रही हैं। आपकी कोई महत्वपूर्ण बात किसी कर्मचारी द्वारा लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था, उसमें कुछ रुकावट आ सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे। आप किसी शुभ कार्य में उपस्थित हो सकते हैं। आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने के बजाय, अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। आज आपका शुभ अंक 6 है। दिन के अंत में आपको कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। आप अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपको अपने लिए समय निकालना होगा। वर्तमान परिस्थितियों में आपको कुशल नेतृत्व और सटीक कदमों की आवश्यकता है। आपका रोमांटिक अंदाज़ आपके वैवाहिक जीवन को प्रेम से भर देगा। आपके प्रेम साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज धन का व्यय सोच-समझकर करें। व्यापार में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति या पिछले निवेशों से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है, विश्वास बनाए रखें। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज कोई भी काम भाग्य पर न छोड़ें। ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। किसी बात को लेकर आप दुखी हो सकते हैं। आपका प्यार भरा व्यवहार आपके साथी का दिल जीतने के लिए काफ़ी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपके सितारे बुलंद हैं, धन लाभ के संकेत हैं। आपको अपनी माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। युवा अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम से विश्वासघात का डर है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। अगर आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। प्रेम जीवन की बात करें तो सब ठीक है। अगर आप अविवाहित हैं, तो लोगों से मिलकर अच्छा समय बिता सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से धन लाभ हो सकता है। किसी नई संपत्ति की जानकारी गुप्त रखनी होगी, अन्यथा वह किसी और के हाथ लग सकती है। व्यापार से जुड़ी चल रही समस्याएँ और परेशानियाँ कुछ कम होंगी। नौकरी के सभी मामलों में आपको शांत मन से सोचना चाहिए।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): सबके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। आपके निजी काम काफी हद तक पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। आज आप अपने घरेलू जीवन में पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। प्रेमियों को मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। पारिवारिक मामलों में आपको अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी। आज बुद्धि और उत्साह का मेल आपको आगे ले जाएगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदारता बरतें। खुदरा व्यापारियों को उधार देने से बचना चाहिए। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया भी खरीद सकते हैं। समाज और करीबी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज सहित वापस कर सकता है। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के योग हैं। बॉस द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएँ। आज आपको ऑफिस में सामान्य दिनों की तुलना में ज़्यादा समय बिताना पड़ सकता है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। किसी और के मामले में उसके पक्ष में फ़ैसले लेने से बचें। किसी भी समस्या को लेकर परेशान होने की बजाय अपनों से सलाह लें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। आपको अपने काम का मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज सुबह लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। प्रोफ़ेसरों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। कुछ लोगों को पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आप अपने पूर्व प्रेमी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें होंगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपने जो भी हासिल किया है, उससे आप संतुष्ट रहेंगे। मीडिया, कला, कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ बन रही हैं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आप अपना समय किसी पुराने शौक को समर्पित कर सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपको पूरा स्पेस देगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज आपको अपने दिल की बात कहने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग सफ़ेद है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियाँ दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फॉलोअर्स में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने पर अहंकार और घमंड आप पर हावी हो सकता है, सावधान रहें। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़े निराश रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुज़रेंगे, लेकिन जल्द ही ढेर सारा पैसा कमाने का मौका मिलने वाला है। महिलाएं आज अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और कामकाज को लेकर ज़िम्मेदारी भी बढ़ेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों परिवार की देखभाल से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। व्यापार की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। धन कमाने के नए विचार आएंगे, जिन पर आप विचार भी करेंगे। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज़्यादा खर्च न करें। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीरता बरतनी होगी।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण महासंघ ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

रांची (Jharkhand)। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के नेतृत्व में महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज भवन पहुंच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान महासंघ के सदस्यों ने बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग की। मौके पर राज्यपाल ने सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। 


 त्रिपाठी ने कहा कि आज सवर्ण समाज राजनैतिक एवं संस्थागत रूप से अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक और सामाजिक रूप से देश में यहां की जनसंख्या को पांच वर्गों में बांटा गया है, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी एवं सवर्ण हैं। सवर्ण समाज को छोड़कर अन्य चार वर्गों को प्रत्यक्ष राजनैतिक पार्टीगत हिस्सेदारी मंच मोर्चा और संस्थागत रूप से आयोग का सुरक्षा कवच उनके हितों की रक्षा के लिए प्राप्त है। 


ऐसे में सवर्ण समाज का उत्थान और सांस्कृतिक पहचान इस देश में अक्षुण्ण रहे, इसके लिए जरूरी है कि अन्य वर्गों की तरह ही सवर्ण समाज को भी हर पार्टियों में मंच मोर्चा के रूप में प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित हो और साथ ही संवैधानिक रूप से सवर्ण आयोग का सुरक्षा कवच भी प्राप्त हो। त्रिपाठी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में साजिशन सवर्ण समाज को सारी व्यवस्थाओं से अलग-थलग करने के लिए ये कुचक्र रचा गया जिससे उसे देश के अंदर ही दोयम दर्जे के नागरिक की हैसियत वाली स्थिति में धकेल दिया गया है।

कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मां ज्ञान कौशलम की बहनों के बीच किया गया नए वस्त्रों का वितरण

गिरिडीह (Giridih)। श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा सदगुरु मां के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को "मां ज्ञान कौशलम" की बहनों के बीच दो–दो सेट नए वस्त्रों का वितरण किया गया। सभी बहने वस्त्र पाकर काफी प्रसन्न हुई।


बता दें कि श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा "मां ज्ञान कौशलम" का संचालन किया जा रहा है जिसमें हजारों बहनों द्वारा निशुल्क ब्यूटीशियन, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई कोर्स, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। मौके पर मां ज्ञान ने कहा कि* "मां ज्ञान कौशलम" के संचालन से बहनों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है, जिससे बहनें स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर होंगी। ट्रस्ट परिवार "खुशियां बांटो" के संकल्प के तहत अलग-अलग सेवा प्रकल्प में संलग्न है। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।


इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में साध्वी गीता भारती, साध्वी योग भारती, नर्मदा बहन, कैलाश बहन, मीनू बहन, सोनी बहन, साल्वी बहन, संगीता बहन, श्रीराम विश्वकर्मा, बाबूलाल मौर्य, दीपक भाई, चंद्रभूषण भाई एवं ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। 



बगोदर पुलिस ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, संचालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, खाली बोतलें, रेपर, ढक्कन, स्प्रीट समेत एक कार जप्त


गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, खाली बोतलें, रेपर, ढक्कन, स्प्रीट समेत अन्य सामान जब्त किया है। वहीं मौके से फैक्ट्री के संचालक समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ बगोदर सरिया धनंजय राम ने दी।


उन्होंने बताया कि कुबरीटांड गांव में अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री संचालन की गुप्त सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विशेष छापामारी दल का गठन किया था। गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की।


छापामारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, 150 लीटर स्प्रीट, 1000 शराब की खाली बोतलें, बोतलों के लिये लोगो वाला ढक्कन, अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब का लोगो वाला रैपर समेत अन्य सामान जब्त किया। साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शराब की बिक्री में प्रयुक्त एक कार MH 04 ET 7881 को भी पुलिस ने सीज कर लिया।


एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।



राष्ट्रीय खेल दिवस के पर क्रीड़ा भारती द्वारा मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

गिरिडीह (Giridih)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती द्वारा हर वर्ष खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में इस वर्ष खेल दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन बड़ा चौक से गिरिडीह स्टेडियम तक किया गया। जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें प्रथम द्वितीय से पांचवे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।


यह मैराथन दो वर्गों बालिका और बालक वर्ग में विभक्त था। जिनमे बालिका वर्ग में गीता कुमारी प्रथम, अनीषा कुमारी द्वितीय, बलिया कुमारी तृतीय, पायल कुमारी चतुर्थ और कुमारी कुमकुम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।वहीं बालक वर्ग में नितेश कुमार प्रथम, बंटी कुमार द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय, ऋषि कुमार चतुर्थ एवं परमेश्वर कुमार पांचवा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रीड़ा भारती द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।



मौके पर जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि आगामी तीन सितम्बर को सर्कस मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों बालक और बालिका वर्ग में विभक्त होगी। बताया कि उक्त जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जितने वाले टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी कबड्डी खिलाड़ियों से उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।



आज के मैराथन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के राजेंद्र तर्वे, अमित स्वर्णकार, सुधीर आनंद, अनीता ओझा, विवेक रंजन, संजय यादव, अभिषेक मिश्रा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।