आज का राशिफल :: 31: 08 :: 2025, रविवार
31 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि और रविवार दिन है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राधा अष्टमी है और महालक्ष्मी व्रत भी शुरू हो रहा है। यह दिन खासतौर पर राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण की सबसे प्रिय देवी राधा रानी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ और विशेष व्रत रखे जाते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। महालक्ष्मी व्रत धन, सुख, समृद्धि की प्राप्ति के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इसके फलस्वरूप दरिद्रता दूर होती है। साथ ही राधा जी की पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। विवाह में बाधा का सामना का रहे हैं, तो ऐसे में राधा अष्टमी के दिन पूजा के समय सच्चे मन से ‘ऊँ ह्रीं श्री राधिकायै नम: मंत्र’ का जप करें।साथ ही धन प्राप्ति के लिए इस दिन महालक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाकर 7 कन्या को बांटें।
आज पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी है, जो आज देर रात्रि 12:57 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त 11:56 AM से 12:47 PM तक है। इस दिन राहुकाल 05:08 PM से 06:44 PM तक रहेगा।
आज रविवार दिन है। आज राधा अष्टमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन और मासिक दुर्गाष्टमी जैसे प्रमुख त्योहार है। साथ ही महालक्ष्मी व्रत का आरंभ हो रहा है। इसके अलावा वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है। रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, सूर्य मंत्रों का जाप, लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करने से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता और सफलता बढ़ती है। रविवार को व्रत रखने और सूर्य देव की आराधना करने से भी विशेष लाभ मिलता है।
राधा अष्टमी - राधा अष्टमी भगवान कृष्ण की प्रियतम राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है और इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और राधा जी की पूजा करते हैं। राधा जी की पूजा मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय की जाती है। राधा अष्टमी को राधाष्टमी और राधा जयंती भी कहा जाता है और यह पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त या सितंबर में पड़ता है। इस दिन भगवान कृष्ण की अर्धांगिनी राधा के प्रति विशेष भक्ति और समर्पण प्रकट किया जाता है।
दुर्वाष्टमी व्रत - दुर्वाष्टमी व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है और यह मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार धारण किया और मंदराचल पर्वत की धुरी बने। पर्वत की रगड़ से भगवान विष्णु के रोम निकलकर समुद्र में गिरे और अमृत के प्रभाव से पृथ्वी पर दूर्वा घास के रूप में उत्पन्न हुए। दूर्वा को अत्यंत पवित्र माना जाता है और दुर्वाष्टमी पर इसकी पूजा की जाती है। इस दिन दूर्वा घास का विशेष महत्व है और इसे पूजन के माध्यम से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
मासिक दुर्गाष्टमी - हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। मुख्य दुर्गाष्टमी जिसे महाष्टमी कहते हैं, आश्विन माह में नौ दिन के शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान पड़ती है। दुर्गाष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रूप में भी लिखा जाता है और मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।
महालक्ष्मी व्रत आरंभ - महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होता है और यह व्रत 16 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन आश्विन माह की कृष्ण अष्टमी को होता है। यह व्रत धन और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत राधा अष्टमी के दिन से होती है, जो राधा जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को दूर्वा अष्टमी भी कहा जाता है, जिसमें दूर्वा घास की पूजा की जाती है। साथ ही, इसे ज्येष्ठ देवी पूजा के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें तीन दिनों तक देवी की पूजा की जाती है। यह व्रत तिथियों के आधार पर 15 या 17 दिनों का भी हो सकता है।
आज का पंचांग: 31अगस्त 2025, दिन: रविवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05: 59 AM, सूर्यास्त : 06: 44 PM तिथि : अष्टमी 12:57 AM तक उपरांत नवमी नक्षत्र :अनुराधा 05:27 PM तक उपरांत ज्येष्ठा राहुकाल :05:08 PM से 06: 44 PM तक चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, राधा अष्टमी, दूर्वा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
आज :: 31 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। अगर आप अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपना खोया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अगर आप काम के सिलसिले में किसी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिता की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि का दिन रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस के साथ आपकी बहस हो सकती है। आपके सहकर्मी किसी काम में आपकी मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और अगर सरकारी मामलों में कोई काम था, तो उसके पूरा होने में थोड़ी देरी होगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपका सौदा पक्का हो सकता है। आपको अपने निजी मामलों पर किसी अजनबी से चर्चा करने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। ईश्वर की आराधना में आपकी गहरी रुचि रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने का होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। किसी भी काम को लेकर मन में नकारात्मक विचार न लाएँ। नौकरी में बदलाव के योग हैं, क्योंकि आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने बच्चे का दाखिला किसी नए कोर्स में कराने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएँगे।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपको खुशी होगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो कोई बड़ा सौदा मिलने से आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और आप अपने खर्चे आसानी से पूरे कर पाएँगे। कुछ नया करने के लिए आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। किसी और के मामले में बेवजह दखल न दें।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा। आपको अपने किसी सहकर्मी की कही कोई बात बुरी लग सकती है। अगर आपके पिता आपको कोई ज़िम्मेदारी देते हैं, तो उसमें बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। पारिवारिक मामलों में भी आपको समझदारी दिखानी होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। जो लोग घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। किसी काम में आपको निराशा होगी। मन भी अशांत रहेगा। अगर आप बिना सोचे-समझे किसी योजना में पैसा लगाएंगे, तो उसके डूबने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बदलाव करने होंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी अजनबी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन के अचानक खराब होने से आपका धन व्यय बढ़ जाएगा।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आप किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गलती हो सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको थोड़ा तनाव देगा, जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बात करनी होगी। आप अपने घर की ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी पर काफ़ी ख़र्च करेंगे। किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी कमज़ोर रहेगा। अगर किसी काम को लेकर आपके मन में संशय है, तो उस काम में बिल्कुल भी आगे न बढ़ें। माता के स्वास्थ्य में गिरावट और ख़र्चों में वृद्धि के कारण आपको सावधान रहना होगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाएँगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए कहीं भेज सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी भी बात पर बेवजह गुस्सा न करें। अगर परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है, तो स्थिति को शांत करने की कोशिश करें। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि में सुधार होगा, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें