शनिवार, 26 जुलाई 2025

तीन माह बाद भी नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांच श्रमिकों का नही मिला है कोई सुराग

गिरिडीह (Giridih)। पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में तकरीबन तीन महीने से अपहृत बगोदर के पांच प्रवासी श्रमिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिस कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।



बता दें कि नाइजर में कल्पतरु नामक ट्रांसमिशन कंपनी में तीन महीने पूर्व 25 अप्रैल 2025 को नाइजर में सशस्त्र अपराधियों का जत्था कैंप में हमला बोल दिया था। इस दौरान अपराधियों ने वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद अपराधियों ने झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों का अगवा कर लिया था। जिन पांच मजदूरों को अगवा किया गया था,उनमें झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उतम महतो शामिल है।


वहीं नाइजर में ही इस दौरान एक दूसरी घटना घटित हुई। बीते 15 जुलाई 2025 को घटित इस घटना में ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करनेवाले झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत के कारीपानी निवासी गणेश करमाली और यूपी के कृष्णा गुप्ता समेत सात सुरक्षाकर्मी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के रहने वाले रंजीत सिंह को अगवा कर लिया।


इस घटना ने गिरिडीह जिले के अपहृत मजदूरों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। घटना के अब तीन मीहने हो चुके है और अबतक मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस गंभीर मामले को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने अपहृत मजदूरों की रिहाई और सकुशल वापसी की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। साथ ही साथ गणेश करमाली और कृष्णा गुप्ता का पार्थिव शरीर उचित मुआवजे के साथ भारत लाने की जल्द से जल्द पहल करने की मांग की है ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।



शिकायत का हुआ असर, कालीमंडा-ICR रोड-श्याम मंदिर पथ का जल्द होगा पुनर्निर्माण

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के गांधी चौक स्थित कालीमंडा-ICR रोड-श्याम मंदिर पथ के काफी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण होने की शिकायत शहर के जाने-माने सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने झारखंड सरकार को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।


खंडेलवाल ने अपने पत्र में सरकार को यह सूचित किया था कि इस मार्ग पर उभर आए गड्ढों के कारण रोजाना अनगिनत दुर्घटनाएं हो रही है साथ ही यह भी कहा था की यह मार्ग शहर का काफी व्यस्ततम मार्ग है तथा इस मार्ग पर शहर का प्रसिद्ध श्याम मंदिर, ट्रांसपोर्ट, डॉक्टर के क्लीनिक इत्यादि होने के कारण इस मार्ग पर हजारों की संख्या में लोगों का रोजाना आवागमन होते रहता है।खंडेलवाल ने कहा था कि इस मार्ग का पुनर्निर्माण अति शीघ्र कराया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


खंडेलवाल के पत्र पर सरकार ने संज्ञान लिया है। कनीय अभियंता, गिरिडीह नगर निगम ने प्रशासक, नगर निगम, गिरिडीह को सूचित किया है कि गांधी चौक काली मंडा से आईसीआर रोड श्याम मंदिर पथ का जीर्णोद्धार कार्य करने के संबंध में निविदा संख्या - UDD/GMC/V/01/2025-26 की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एकरारनामा के पश्चात सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेने हेतु सुनील खंडेलवाल ने झारखंड सरकार सहित संबंधित विभाग का आभार प्रकट किया है।



कारगिल विजयी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दी गयी कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

गिरिडीह (Giridih) कारगिल विजय दिवस के 26 वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह के नगर भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वेटरन संघ गिरिडीह द्वारा आयोजित और मोंगिया स्टील समूह द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का शुभरम्भ सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव एवं मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि सिर्फ सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ना ही देशभक्ति नहीं. बल्कि, खुद को सभ्य व्यक्ति बनाना भी एक बड़ी देशभक्ति है।मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि देश के सच्चे हीरो वो सैनिक है। जो कारगिल युद्ध में शहीद होकर देश के लिए लड़ाई लड़े थे। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कहा कि सैनिक है तो देश सुरक्षित है।


वहीं कार्यक्रम में वेटरन संघ के नवीनकांत सिंह समेत काफी संख्या में महिला, युवा एवं स्कूल कॉलेज के बच्चे उपस्थित थे। 


बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई का चुनाव सम्पन्न, पुनः अध्यक्ष बने संजय शर्मा और सचिव धर्म प्रकाश

गिरिडीह (Giridih। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के गिरिडीह शाखा की वार्षिक बैठक एलआईसी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।  बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा और महासचिव जे सी मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में एवं संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह रामायण गुप्ता, सहायक सचिव सुबीर कुमार राम और सुदर्शन सिंह तथा कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, कुंदन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे।



कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। प्रतिवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक असमानता ,महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या बढी है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को तेजी से निजीकरण कर रही है जिसके कारण रोजगार सृजन में कमी आई है।फलस्वरुप देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। आईआरडीए और केंद्र सरकार के सौतेलेपन रवैया के बावजूद भारतीय जीवन बीमा निगम प्रतिवर्ष प्रगति कर रहा है। पूर्व में ही केंद्र सरकार के द्वारा निगम का 3: 50 प्रतिशत शेयर बेची हैं, फिर से 6: 50 प्रतिशत बेचने की तैयारी कर रही है। जो देश और बीमा धारकों के हित में नहीं है।



मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि देश में धार्मिक भावनाओं को उभार कर ध्रुवीकरण किया जा रहा हैं ताकि राजनीति में लाभ लिया जाय। मीडिया अपना मूल काम को छोड़कर सरकार का महिमा मंडित करने में व्यस्त हैं। महासचिव जे सी मित्तल ने कहा कि देश की सुरक्षा सैनिक करते है उसी तरह हम बिमाकर्मी देश के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉरपोरेट के दवाब में आर्थिक सुरक्षा खतरे में है।ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिकी सरकार के हस्तक्षेप देश के संप्रभुता पर खतरा है। एल आई सी में पॉलिसियों की संख्या बढ़ रही हैं और कर्मचारियों की संख्या घट रही है। ऎसे में बेहतर ग्राहक सेवा के लिए वर्ग lll और IV कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द शुरू करना होगा।



        

कार्यक्रम के उपरांत गिरिडीह स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाई पैकेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू सहायक सचिव प्रवीण कुमार हंसदा संयुक्त सचिव विजय कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय कुमकुम वाला वर्मा उमानाथ झा विनय कुमार श्वेता रोशन कुमार राजेश कुमार विजय कुमार श्वेता कुमारी अंशु कुमारी सिंघानिया सबा परवीन नीतीश कुमार गुप्ता प्रीतम कुमार मेहता माहेश्वरी वर्मा संजय कुमार शर्मा नीरज कुमार सिंह संजय कुमार शर्मा प्रदीप कुमार प्रदीप प्रसाद विजय मंडल सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।



80 वीं रैंक लाकर झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए लताकी के जयंत कुमार सिन्हा

पढ़ाई के प्रति जुनून हो और सही डायरेक्शन में पढ़ाई की जाय तो सफलता प्राप्त की जा सकती है : जयंत

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत लताकी गांव निवासी जयंत कुमार सिन्हा ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में 80वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।  जयंत ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है।



जयंत ने अपनी स्कूली शिक्षा गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। वे बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते थे और उसी लक्ष्य के साथ उन्होंने जेपीएससी की तैयारी शुरू की।बताया कि उन्हें रांची के चाणक्य आईएएस अकादमी  से सही मार्गदर्शन मिला। अपनी सफलता के लिए जयंत ने अपने माता-पिता, भाई और पूरे परिवार को श्रेय दिया।


जयंत के पिता मुकेश कुमार सिन्हा एक व्यवसायी हैं, जबकि मां पिंकी सिन्हा एक गृहिणी है। जबकि उनके छोटे भाई आनंद कुमार सिन्हा कोलकाता में बैंकिग क्षेत्र में कार्यरत है। कहा कि परिवार का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मन में पढ़ाई का जुनून हो और सही डायरेक्शन में पढ़ाई की जाये तो कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।


इस मौके पर चचेरे दादा अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जयंत की सफलता से चित्रांश परिवार के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं। वहीं जयंत के पिता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि वह अपने पुत्र के उपलब्धि से बेहद खुश हैं। जबकि फुफा धनंजय वर्मा ने कहा कि जयंत की मेहनत रंग लायी और वह सफल हुआ।


इस दौरान परिवार के लोगों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिला कर खुशी का इजहार किया। मौके पर अनिल कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, अनुपम  सिन्हा,  धनंजय वर्मा, समीर सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, नीरज सिन्हा, मनोज सिंह, अरविंद हाजरा, उदन हाजरा, किशुन हाजरा, पूर्व मुखिया श्याम देव हाजरा, अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिन्हा, रणजीत सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजुक्ता सिन्हा, भारती सिन्हा, आदिव्य वर्मा, मिंटू सिन्हा, नंदकिशोर पांडे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। 



आज 26 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 26: 07 :: 2025, शनिवार

26 जुलाई 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि शनिवार को रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शनिवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन कई शुभ संयोगों से युक्त है, खासकर शुक्र का मिथुन राशि में गोचर विशेष फलदायक माना जा रहा है। यह गोचर आज सुबह 8:56 बजे होगा। शुक्र का यह गोचर प्रेम, कला, सौंदर्य और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। मिथुन राशि वालों को इस गोचर से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज सावन माह के शुक्ल पक्ष का शनिवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन अगर शनिदेव का पूजन करने से कुंडली में मौजूद शनिदोष शांत होता है। आज कोई विशेष त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि और हनुमान की पूजा करने से जीवन में शांति, स्थिरता और सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शनि को तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शनिवार के उपायों में शनि मंत्रों का जाप करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और भगवान शनि की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शनि ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शनिवार के दिन विशेष रूप से काले वस्त्र, तेल और उड़द की दाल का दान करना लाभदायक होता है।




आज का पंचांग: 26 जुलाई 2025, दिन : शनिवार युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947     ऋतु :  वर्षा मास         :  श्रावण    पक्ष  :  शुक्ल पक्ष            सूर्योदय : 05: 39 AM, सूर्यास्त : 07: 16 PM    तिथि : द्वितीया 10:42 PM तक उपरांत तृतीया    नक्षत्र : आश्लेषा 03:52 PM तक उपरांत मघा    राहुकाल : 09:03 AM से 10:45 AM तक      चन्द्रमा :  कर्क राशि पर 03:52 PM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा                                         व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, शनिदेव पूजन दिवस, हनुमान पूजन दिवस



आज :: 26 :: 07 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी की योग्यता पर आपका विश्वास सही साबित होगा। अविवाहित लोगों को अपने क्रश से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी को छोड़कर किसी और की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिसका आपके वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप बाज़ार की स्थिति को समझने में सफल रहेंगे। आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों की मदद मिल सकती है। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत सरल है, कड़ी मेहनत करें और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांति और सुकून के माहौल से आप सुकून महसूस करेंगे। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। गृहिणियाँ घर के माहौल को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ प्रयोग कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के प्रति खुलापन आपको अप्रतिरोध्य बनाएगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। संतान, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह ज़रूर ले लें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ेगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीज़ें चाहते हैं जो समय के साथ न टूटे या धुंधली न हों। अगर आपको गरीबों की मदद करने का मौका मिले, तो ज़रूर करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी इस बात पर ध्यान देगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। छोटे व्यवसायी अपनी इच्छानुसार लाभ कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी से छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होने की भी संभावना है। किसी पर भरोसा करना भी मुश्किल होगा। बहुत कुछ आपको परेशान कर सकता है। आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ समय बिताएँगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज खत्म हो जाएगी। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको अपने भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आज आपको समय की कीमत पहचाननी होगी। अगर आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसे बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करने की ज़रूरत है। अगर आपने ऑफिस का काम अपनी ज़िम्मेदारी पर लिया है, तो कोई भी गलती न छोड़ें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कामकाज में ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्य अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों में न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर आप थोड़े ज़्यादा उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने से पहले मिलने-जुलने वालों से जानकारी ज़रूर लें। कारोबारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनाना होगा। आप पेशेवर ऊँचाइयों को छू सकते हैं। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आप नौकरी में स्थानांतरण के लिए प्रयास कर सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। आज बेवजह की चिंताओं को छोड़कर अपने सपनों को साकार करने में लग जाएँ। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की सभी ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आप अपने लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच करने की योजना बनाएँगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ज़मीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। अपने कामों को सोच-समझकर पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज लोग आपकी बातों से काफ़ी प्रभावित होंगे। आप अपना समय किसी पुराने शौक़ को दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आज शाम आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएँगे। आज आपका शुभ रंग सिल्वर है। आज आपका शुभ अंक 6 है। तुला राशि वालों को सकारात्मक प्रभाव महसूस होंगे, आपकी शक्ति में वृद्धि होने की संभावना है और नई परियोजनाएँ शुरू हो सकती हैं। साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन फ़ैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। अगर आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा, प्रतियोगिता या इंटरव्यू में बैठते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आज आपके दुश्मन आपके सामने परास्त होंगे। अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफ़ी रचनात्मक रहेंगे। आज आपका शुभ रंग ग्रे है। वन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने प्रति सकारात्मकता महसूस करेंगे। आज धन के मामले में कुछ अच्छे अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आप कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभ होगा।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज उत्साही लोगों के साथ रहें, आपकी राशिफल आपको नई चीज़ें आज़माने की सलाह देता है। आपके प्रियतम के साथ निकटता बढ़ेगी। अगर आपको अपनी माँ की सेवा करने का मौका मिल रहा है, तो उसे हाथ से न जाने दें। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेमपूर्ण पल आएंगे। आज आर्थिक मामलों में चल रहे प्रयास फलदायी होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जा सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। अगर नौकरी में तनाव है, तो स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज कोई नया काम शुरू करने के लिए बहुत ही अनुकूल दिन है। परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसे लेकर आप चिंतित थे। विवाहित लोगों के रिश्ते में नयापन आएगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस समय व्यापार में काफी मेहनत की आवश्यकता है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएँ। इस राशि के डॉक्टरों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निजी कार्यालयों में काम करने वालों को आज पदोन्नति मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप किसी मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। आज आपका शुभ रंग हल्का हरा है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज अचानक धन लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी जानकारी मिलेगी। आप करियर में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य पूरा होने पर राहत महसूस करेंगे। दिन के उत्तरार्ध में माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको राहत मिलेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप अपने आस-पास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज की शाम दाम्पत्य जीवन में रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। किसी के साथ भी व्यापार शुरू करने से पहले पूरी जाँच-पड़ताल कर लें। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसायों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


         🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷





शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

आज 25 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 25: 07 :: 2025, शुक्रवार

25 जुलाई 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार दिन है| प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत द्वितीया तिथि लग जायेगी। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि आज पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन व्रत, पूजा, साधना और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना जा रहा है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। उसके बाद आश्लेषा शुरू हो जायेगा। आज शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन इनका पूजन करने से कभी धन—दौलत की कमी नहीं होती। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते है। इस दिन माता सन्तोषी और माँ लक्ष्मी के वैभव लक्ष्मी रूप का पूजा अर्चना जरूर करें। इससे आपके जीवन मे सुख शांति और समृद्धि आयेगी। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी को कमल का फूल, सफेद वस्त्र और मिष्ठान अर्पित करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के उपायों में लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना और देवी लक्ष्मी की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शुक्र ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र, चावल और दही का दान करना लाभदायक होता है।



आज का पंचांग: 25 जुलाई 2025, दिन : शुक्रवार युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947     ऋतु :  वर्षा मास         :  श्रावण    पक्ष  :  शुक्ल पक्ष          सूर्योदय : 05: 39 AM, सूर्यास्त : 07: 16 PM    तिथि : प्रतिपदा 11:24 PM तक उपरांत द्वितीया    नक्षत्र : पुष्य 04:01 PM तक उपरांत आश्लेषा    राहुकाल : 10:45 AM से 12:28 PM तक      चन्द्रमा :  कर्क राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, सन्तोषी माता एवं वैभव लक्ष्मी पूजन दिवस



आज :: 25 :: 07 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन शांत रहेगा। अति संवेदनशीलता आपको परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है।आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सोने-चाँदी के व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी व्यापार करने की इच्छा ज़ाहिर कर सकता है। आपको करियर से जुड़े कुछ नए और दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को किसी मित्र की मदद से लाभ मिलता दिख रहा है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। काम को पूरा करने के लिए आपको सही तरीके की ज़रूरत होगी, शॉर्टकट से बचें। अविवाहित लोगों को प्रेम साथी मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 6 है।आज आपको वाहन खरीदने से जुड़े कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिन पर आप विचार कर सकते हैं। व्यापारियों को उनका बकाया पैसा मिलने की संभावना है। आज किसी सहकर्मी से आपकी बहस हो सकती है, सावधान रहें।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर गरीबों को देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनों को लेकर आपकी सभी गलतफहमियाँ दूर होंगी। अविवाहित लोगों को पहली नज़र में ही किसी से प्यार हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने विचार साझा करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से लाभ हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विवाहित जातकों को अपने पुराने जोश की कमी महसूस हो रही है। आज आपका शुभ रंग गहरा नीला है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको पैसों के मामलों में गलत तरीकों से बचना चाहिए। आज थोड़ी मेहनत से कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने में पड़ोसियों से मदद मिल सकती है। विवाहित लोग अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज धन संबंधी काम प्रभावित हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, रुकें। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सट्टे का काम करने वालों को आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं, सावधान रहें। आज आपके बॉस आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आपके किसी पुराने काम की सराहना होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अपने इष्ट देवता की पूजा करने से क्रोध कम होगा। वैवाहिक जीवन में आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम-संबंधों के लिहाज़ से दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है। अविवाहित लोग दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खाने-पीने का व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करेंगे।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दूसरों के साथ सौम्य रहें। आप किसी पुराने शौक को कुछ समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आज शाम आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में अपने प्रियतम से आपकी नोकझोंक हो सकती है। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आपका शुभ अंक 8 है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। कोई नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन आगे बढ़ेगा। ज़रूरतमंदों को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। आपको ज्ञान और मेहनत से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएँगे। अनाज के व्यापारियों को अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। जो लोग नया करियर शुरू कर रहे हैं, उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए नई समझ लेकर आएगा। आपमें लोक कल्याण की भावनाएँ जागृत होंगी। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार का इज़हार करेंगे। प्यार का दिखावा आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है, सावधान रहें। आज आपका शुभ अंक 2 है। इस समय व्यापार में काफ़ी मेहनत की ज़रूरत है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएँ। इस राशि के डॉक्टरों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निजी कार्यालयों में काम करने वालों को आज पदोन्नति मिल सकती है। आज अचानक धन लाभ की स्थिति बन रही है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन होगा। कुछ लोगों के अपने किसी ऐसे पड़ोसी से अच्छे संबंध बनेंगे जिसे वे पहले नापसंद करते थे। घरेलू जीवन के सिलसिले में कुछ लोग आपको बहुत अच्छी सलाह देंगे और उसे अपनाकर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे। आपको अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन सौदे हो सकते हैं। आप व्यवसाय में नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं। काम में एकाग्रता बढ़ने से बड़े काम पूरे होंगे। कोशिश करने वालों को विदेश में नौकरी मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। छात्र अपने नए सत्र को लेकर उत्साहित रहेंगे। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको किसी प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : कुछ लोग मन ही मन किसी बात से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों में न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर आप ज़रूरत से ज़्यादा उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। काम में ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्य अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आज आप धन लाभ को लेकर व्यस्त और गंभीर रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें। ऑफिस में अपने कागज़ात और फाइलें व्यवस्थित रखें, लापरवाही के कारण कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ खो सकते हैं।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



गुरुवार, 24 जुलाई 2025

दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से पुलिस को थी उसकी तलाश

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधियों की गिरिडीह साइबर थाना की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी।  गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल निवासी मो. कैफ अंसारी, पिता नूर मोहम्मद और मो. रिजवान अंसारी, पिता कबीर अंसारी शामिल है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की गांडेय के घाटकुल में कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना के आलोक में गांडेय एवं अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर घाटकुल गांव से दोनों को पकड़ लिया। हालांकि ज्योंहि पुलिस की टीम के गांव पहुंचने की खबर साइबर अपराधियों को लगी। सभी मौक़े से भागने लगे। एक साइबर अपराधी मौके से भाग निकला, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


पुलिस ने दोनों साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। साइबर डीएसपी आबिद खान दोनों से पूछताछ करने में जुटे हैं। सुत्रानुसार गिरफ्तार साइबर अपराधी पैनल क्रिएटर हैं और एपीके फाईल बानाने का काम करते है। उस फाईल को साईबर अपराधियों के पास तीन से दस हजार रूपये प्रति फाईल बेचते हैं। सूत्रों की माने तो इनलोगों के द्वारा एक महीने के अंदर करीब बीस लाख रूपये की ठगी की गयी है ओर ये लोग करीब 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस सबंध में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।