शनिवार, 26 जुलाई 2025

बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई का चुनाव सम्पन्न, पुनः अध्यक्ष बने संजय शर्मा और सचिव धर्म प्रकाश

गिरिडीह (Giridih। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के गिरिडीह शाखा की वार्षिक बैठक एलआईसी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।  बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा और महासचिव जे सी मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में एवं संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह रामायण गुप्ता, सहायक सचिव सुबीर कुमार राम और सुदर्शन सिंह तथा कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, कुंदन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे।



कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। प्रतिवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक असमानता ,महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या बढी है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को तेजी से निजीकरण कर रही है जिसके कारण रोजगार सृजन में कमी आई है।फलस्वरुप देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। आईआरडीए और केंद्र सरकार के सौतेलेपन रवैया के बावजूद भारतीय जीवन बीमा निगम प्रतिवर्ष प्रगति कर रहा है। पूर्व में ही केंद्र सरकार के द्वारा निगम का 3: 50 प्रतिशत शेयर बेची हैं, फिर से 6: 50 प्रतिशत बेचने की तैयारी कर रही है। जो देश और बीमा धारकों के हित में नहीं है।



मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि देश में धार्मिक भावनाओं को उभार कर ध्रुवीकरण किया जा रहा हैं ताकि राजनीति में लाभ लिया जाय। मीडिया अपना मूल काम को छोड़कर सरकार का महिमा मंडित करने में व्यस्त हैं। महासचिव जे सी मित्तल ने कहा कि देश की सुरक्षा सैनिक करते है उसी तरह हम बिमाकर्मी देश के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉरपोरेट के दवाब में आर्थिक सुरक्षा खतरे में है।ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिकी सरकार के हस्तक्षेप देश के संप्रभुता पर खतरा है। एल आई सी में पॉलिसियों की संख्या बढ़ रही हैं और कर्मचारियों की संख्या घट रही है। ऎसे में बेहतर ग्राहक सेवा के लिए वर्ग lll और IV कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द शुरू करना होगा।



        

कार्यक्रम के उपरांत गिरिडीह स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाई पैकेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू सहायक सचिव प्रवीण कुमार हंसदा संयुक्त सचिव विजय कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय कुमकुम वाला वर्मा उमानाथ झा विनय कुमार श्वेता रोशन कुमार राजेश कुमार विजय कुमार श्वेता कुमारी अंशु कुमारी सिंघानिया सबा परवीन नीतीश कुमार गुप्ता प्रीतम कुमार मेहता माहेश्वरी वर्मा संजय कुमार शर्मा नीरज कुमार सिंह संजय कुमार शर्मा प्रदीप कुमार प्रदीप प्रसाद विजय मंडल सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें