गिरिडीह (Giridih) कारगिल विजय दिवस के 26 वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह के नगर भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वेटरन संघ गिरिडीह द्वारा आयोजित और मोंगिया स्टील समूह द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का शुभरम्भ सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव एवं मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि सिर्फ सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ना ही देशभक्ति नहीं. बल्कि, खुद को सभ्य व्यक्ति बनाना भी एक बड़ी देशभक्ति है।मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि देश के सच्चे हीरो वो सैनिक है। जो कारगिल युद्ध में शहीद होकर देश के लिए लड़ाई लड़े थे। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कहा कि सैनिक है तो देश सुरक्षित है।
वहीं कार्यक्रम में वेटरन संघ के नवीनकांत सिंह समेत काफी संख्या में महिला, युवा एवं स्कूल कॉलेज के बच्चे उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें