शनिवार, 7 नवंबर 2020

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब द्वारा शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड के मोतिलेदा गांव में मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प का आयोजन किया। जिंसमे काफी संख्या में गांव की महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई और क्लब द्वारा वितरित सामग्रियां प्राप्त की। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने गांव के बच्चों के बीच टॉफी व बैलून भी बांटे।

कार्यक्रम के बावत इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा सिन्हा ने बताया कि आज पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। इस बीमारी से सिर्फ और सिर्फ अपने सूझ बूझ से ही बचा जा सकता है। इसके लिये आम लोगों को हमेशा मास्क का प्रयोग करना चाहिये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिये। साथ ही साथ साफ सफाई का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है तभी इस महामारी की चपेट से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा आज गांव में यह कैम्प लगाया गया है। 

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिलाएं यदि जागरूक होंगी तो समाज जागरूक होगा। इसी उद्देश्य के तहत कैम्प के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच मास्क और सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। क्लब की ओर से आयोजित इस कैम्प से मोतिलेदा गांव की महिलाएं पुरुष व बच्चों में काफी खुशी देखने को मिला। ग्रामीणों ने क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

इस मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प में क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा के अलावे सचिव रेखा तर्वे, पूर्व अध्यक्षा मौसमी सरकार व स्मृति आनंद आदि मुख्य रूप मौजूद थी।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह
◆समाज के पदाधिकारियों से की मुलाकात 

जाति आधारित जनगणना के प्रस्ताव पारित करने पर दिया बल 


गिरिडीह : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रेमनाथ साहू शुक्रवार की देर शाम गिरिडीह पहुंच समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह गोड्डा में आयोजित जातिय जनगणना के नीतियों के बनाने के महत्व को लेकर आयोजित सेमिनार में भाग लेकर वापस रांची लौट रहे थे। 

उन्होंने ओबीसी के अंतर्गत आने वाले समाज के पदाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए सबों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सबों एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत पर भी बल दिया।  

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आहूत 11 नवंबर को विशेष एक दिवसीय विधानसभा सत्र में जातीय आधारित जनगणना करने का प्रस्ताव विधानसभा में पास कर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करने की मांग किया।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना नहीं होने से 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समुदाय का खासा नुकसान हो रहा है। केंद्रीय बजट में जहां ओबीसी समुदाय का वार्षिक बजट में 52 प्रतिशत रकम का प्रधान होना चाहिए था। वही केंद्रीय बजट में वार्षिक एक प्रतिशत से भी कम ओबीसी समुदाय के विकास के हेतु निर्गत किया जाता है। कई राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अपने राज्य से अनुशंसा करके जातिय गणना कराने की मांग की है, जिसमें महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा का नाम शामिल है।

बताया कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य में क्रीमी लेयर हटाओ जातीय जनगणना कराओ रथ यात्रा की तैयारी में लगी हुई है। कहा कि आजादी के 40 वर्ष बाद 1993 में ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान क्रीमी लेयर के साथ होता है। जिस कारण लगभग 27 वर्ष बाद भी ओबीसी समुदाय का आरक्षण मुश्किल से 8 से 10 प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है। इसलिए केंद्र सरकार क्रीमी लेयर के प्रावधान को समाप्त करें।

प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू ने कहा केंद्र सरकार अनुच्छेद 330 और 332 में संशोधन कर ओबीसी समुदाय को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व की व्यवस्था करें। सरकारी संस्थानों का निजीकरण पर तुरंत रोक लगाएं। राज्य सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को लागू कर ओबीसी समुदाय का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करें।     
      
मौके पर बरनवाल समाज के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, राजेन्द्र वर्मा, प्रवीण कुमार, अखिल भारतीय मध्यदैशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिंकेश कुमार उपस्थित थे।

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

गिरिडीह नगर निगम के महापौर सुनील पासवान की सदस्यता समाप्त

गिरिडीह नगर निगम के महापौर सुनील पासवान की सदस्यता समाप्त 
गिरिडीह :  नगर निगम के महापौर सुनील पासवान को अयोग्य घोषित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया।

इस बाबत नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी किया है।

सुनील पासवान की सदस्यता को अयोग्य करार देने और उनकी सदस्यता को समाप्त करने की अधिसूचना जारी होने से अब गिरिडीह का नगर निगम महापौर विहीन हो गया है।

मामला था : 

फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सुनील पासवान ने चुनाव लड़ा था और चुनाव जीता भी था। लेकिन झामुमो द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया था। नतीजा सामने है। हालांकि वर्ष 2018 से सुनील पासवान गिरिडीह के महापौर के पद पर काबिज रहे। इस दौरान सरकार और विपक्ष आमने सामने रहा।
 पूर्व में भाजपा को सरकार थी तो मामला ज्यादा तूल नही पकड़ पाया था। लेकिन झामुमो की सत्कार सूबे में बनते ही यह मामला काफी जोर पकड़ा। जिसका परिणाम सुनील पासवान की सदस्यता समाप्ति तक जा पहुंचा।

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले एसडीएम ने की सुपरवाइजर एवं बीएलओ संग बैठक

मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले एसडीएम ने की सुपरवाइजर एवं बीएलओ संग बैठक

गांवां : अंचल कार्यालय गांवां के सभागार में खोरीमहुआ एसडीओ धीरेंद्र सिंह ने बीएलओ और सुपरवाइजर के संग गुरुवार को एक बैठक किया। बैठक के दौरान एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य होता है। इस वर्ष भी राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु निर्देश जारी कर कार्यक्रम निर्धारित किया है। पुनरीक्षण का कार्य समय से पूरा हो सके इसके लिए इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
 
उन्होंने सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र के वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरा हो चुका है का नाम सूची निश्चित तौर पर जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही साथ वैसी लडकिया जिनका विवाह हो गया और वैसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी है, का नाम मतदाता सूची से हटाने का काम भी किया जाना है।

 बैठक मे गांवां अंचलाधिकारी अरुण कुमार खलखो, बीएलओ संजय कुमार,अजय कुमार, विनोद यादव, मो मंसूर आलम समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[रिपोर्ट : मोजाहिद अली की]

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

खोरीमहुआ एसडीएम ने किया मगहाकला पंचायत में विकास कार्यों की जाँच

खोरीमहुआ एसडीएम ने किया मगहाकला पंचायत  में विकास कार्यों की जाँच
                                          
जमुआ :  खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार को मगहाकला पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जांच किया। मौके पर उन्होंने पंचायत भवन में पंचायत सेवक से संचिका का भी अवलोकन किया। इस योजना जांच के दौरान एसडीएम के साथ जमुआ के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार एवं पीएचडी के सहायक अभियंता तथा जमुआ के कनीय अभियंता भी मौजूद थे।

 विदित हो कि मगहा कला पंचायत के वार्ड सदस्य राजेश रविदास, रबिदा खातून , मोहम्मद अबूजर, राहीना बेगम, मोहम्मद अबू जर, खैरुन निशा समेत कई स्थानीय ग्रामीणों ने गिरिडीह के उपायुक्त को मगहकला के मुखिया शबाना आजमी के खिलाफ अभ्यावेदन दिया था।  जिसमें विकास कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।  उपायुक्त ने एसडीएम खोरीमहुआ को मामले की जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है।
 वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2017-18,एवं 2018-19 तथा 2019 20 में बिना कार्यकारिणी की और बिना किसी आम सभा एवं ग्राम सभा के मनमाने तरीके से योजना का चयन कर अनियमितता की गई है।  मनरेगा सहित 14वें वित्त के तहत आंगनबाड़ी भवन और जरूरी कार्यों में जल मीनार, चापाकल आदि में गड़बड़ी की गई है। 

इधर अनुमंडल पदाधिकारी ने मगहाकला में जल मीनार, डोभा,चापाकल,तथा मगहा खुर्द में आंगन वाड़ी केन्द्र, चापाकल,तथा कंदाजोर में आंगनबाड़ी केन्द्र तथा चापाकल का स्थल निरीक्षण किया तथा पीएम  आवास योजना की भी जाँच की। जहाँ ग्रामीणों ने भी शिकायत किया। अधिकतर जगहों में बोरिंग हुआ है,लेकिन अधूरा पड़ा है। स्थल चयन को लेकर भी शिकायत की गई ।

किसान और दुधारू गाय के ऊपर टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, दोनों की हुई मौके पर मौत

किसान और दुधारू गाय के ऊपर टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, दोनों की हुई मौके पर मौत


गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के रँगामाटी गावँ में शुक्रवार को बिजली का हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किसान और एक मवेशी की मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि रँगामाटी गावँ निवासी 60 वर्षीय सोबान मुर्मू शुक्रवार की सुबह गांव के समीप ही एक मैदान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान मैदान से होकर गुजरी बिजली का हाई वोल्टेज तार टूट कर  उनके तथा उनके मवेशी के ऊपर ही आ गिरा। जिंसमे विधुत प्रवाहित हो ही रह था। इस घटना में किसान एवं उनके दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। 

घटना के बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग से मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आये दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना घटित होती रहती है। लेकिन विभाग बिजली के जर्जर हो चुके तारों को बदलने की दिशा में कोई कारगर कदम नही उठा रखी है। यधपि ग्रामीणों ने कई बार जर्जर हो चुके बिजली तार के बावत विभाग को शिकायत कर चुकी है।

घटना के बाद मृतक के बेटे संजू मुर्मू ने बिजली विभाग के खिलाफ बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल


गिरिडीह : कृषि विधेयक काला कानून है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान जोर शोर से चला रही है। उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिषदन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कही। 

इसके पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री पासवान के शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचने पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम उक्त काला कानून के खिलाफ लोगों द्वारा हस्ताक्षरित प्रति राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। ताकि राष्ट्रपति देश की जनता की भवनाओं को समझ उस बिल पर अपनी मुहर न लगाएं।
  
उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना काल मे हेमन्त सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सकारात्मक सोंच का नतीजा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया ताकि कोई भूखा नहीं रहे।

मौके पर उन्होंने यूपी के हाथरस घटना की निंदा करते हुए यूपी सरकार की खिंचाई की।  कहा कि पीड़िता के परिवार से मिलने गए पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को रोका गया। बाद में आंदोलन के जरिये हमारे नेता वहां पहुंचे। क्योंकि कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस पहले भी रेस में था आज भी है और कल भी रहेगा।।
मौके पर जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय नेतागण मौजूद थे। 

स्थानीय डीलर से राशन लेने की मांग को लेकर एमओ से लगाया गुहार

स्थानीय डीलर से राशन लेने की मांग को लेकर एमओ से लगाया गुहार
◆वर्षों से अपने गाँव में ले रहे राशन कार्ड धारियों का आवंटन गांव से किया गया सात किलोमीटर दूर, ग्रामीण परेशान    

धनवार : धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में एमओ के मनमानी से जहाँ डीलरों की दबंगई चरम पर है वहीं लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गुरुवार को तब हद हो गया जब डीलर का शिकायत लेकर ग्रामीण लाभुक एमओ के पास पहुँचा तो एमओ ने आवेदन तक लेना मुनासिब नही समझा। 

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक सिंह, संजय कुमार ने बताया कि राशन कार्ड धारियों को डीलरों से हो रही परेशानी को लेकर गुरुवार को हमलोग एमओ कार्यालय धनवार पहुँचे और अपनी समस्याओं को रखा तो आवेदन लेने और समस्या सुनने से भी इंकार कर दिया। मजबूरन हम लोगों को वापस आना पड़ा। जबकी इससे पूर्व एसडीएम खोरीमहुआ को भी आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया था। बावजूद कोई पहल नही हुआ। जिसको लेकर एकबार पुनः धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के खेसनाल तथा तेलोडीह के लगभग 98 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी धनवार को देने गए थे। जिसमें कहा गया है कि गाँव के ही देवी एसएचजी से नियमित रूप से वर्षों से राशन मिलता आ रहा था। पर पिछले कुछ दिन पूर्व एमओ के द्वारा पैसे तथा राजनीतिक दबाव में आकर हम ग्रामीणों का राशन शिव-शक्ति एसएचजी को दे दिया गया। 

जो खेसनाल तथा तेलोडीह से लगभग 05 से 07 किलोमीटर जाना पड़ता है। जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कहा कि शिव-शक्ति एसएचजी के संचालक दबंग प्रवृति के ब्यक्ति है जो कम राशन के साथ सही समय पर राशन किराशन नही देता है।  और हमलोग कुछ बोल भी नही पाते हैं। जिसे देखते हुए पूर्व से मिलते आ रहे अपने गाँव के देवी एसएचजी पीडीएस दुकान में सितम्बर, अक्टूबर से लेकर आने वाले सभी राशन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। साथ ही कहा गया है कि अगर अपने गाँव के देवी एसएचजी पीडीएस दुकान से राशन, किराशन उपलब्ध नही कराया गया तो हम सभी खेसनाल तथा तेलोडीह के लाभुक कार्डधारी प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे।

दो अलग-अलग कांड तीन अभियुक्तों को बगोदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दो अलग-अलग कांड तीन अभियुक्तों को बगोदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
◆25 टन कोयला लदा एक ट्रक को किया जब्त  



 बगोदर : बगोदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग कांड के तीन अभियुक्तों को जंहा गिरफ्तार किया है वंही 25 टन अवैध कोयला लदा एक ट्रक को घंघरी टोल प्लाजा के पास जब्त किया है।

 इस संबंध बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जाली कगजात बनाकर अवैध रूप से  तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कोयला लदी ट्रक एनएल 01 क्यू 7551 को घंघरी टोल प्लाजा के पास से जब्त किया गया है। मौके से कोयला तस्कर मो इस्लाम ग्राम तेलोडीह थाना मुफ्फसिल जिला गिरिडीह को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सात माह से फरार चल दो अभियुक्त मंटु चौधरी घाघरा तथा मनोज मंडल नउवाडीह को भी गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया। दोनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। दोनों बीते सात माह फरार चल रहे थे।

[रिपोर्ट : अशोक कुमार की]

बेदाग छवि वाले महान शख्सियत रामविलास पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि : राजकुमार राज

बेदाग छवि वाले महान शख्सियत रामविलास पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि : राजकुमार राज


गिरिडीह :   लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव  राजकुमार राज ने कहा है कि शोषितों, वंचितों के सर्वमान्य नेता एवं दलित सेना तथा लोजपा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के असमय निधन से समाज के साथ साथ पुरा देश शोकाकुल हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा सदमा पंहुचा हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारे राजनीतिक गुरु के साथ साथ अभिभावक भी थे। 

 स्व0 पासवान बिहार के गौरव एवं समाज को पुरे देश में पहचान दिलाने का काम किया। कहा कि स्व0 पासवान देश के एकमात्र ऐसा नेता थे जिन्हें देश के 6 प्रधानमंत्री के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बीपी, सिंह, एच डी देवगौड़ा, आई, के, गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, वी, पी, नरसिंहा राव,  मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिला कर चले और अपनी बेदाग छवि का सबों को कायल किया।

 भारतीय राजनीति में मौसम वैज्ञानिक के नाम से प्रसिद्ध भारत सरकार के केद्रीय मंत्री राम विलास पासवान गांव से निकल कर सता के सर्वोच्च शिखर तक अपनी बेदाग छवि को स्थापित किया। उस महान शख्सियत के प्रति श्री राज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना किया और संकट के इस वक्त में उनके शोक संतप्त परिवार जनों और लोजपा परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की भी ईश्वर से मांग किया।

जमुआ में जल जीवन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जमुआ में जल जीवन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


जमुआ :  जमुआ प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान हेतु  प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने किया।  

बतौर प्रशिक्षक वर्ल्ड विज़न प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार ने जल जीवन मिशन के विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जल निकायों का सम्मान और रक्षा करना है इसे संदूषित होने से बचाना है। गंदे जल की व्यवस्था कर के मीठे पानी को भी बचाना है।

 मौके पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्यवक अमित कुमार वर्मा, फॉर एस संस्था जिला समन्वयक रंजन कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता बब्लू हांसदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 कार्यशाला में हरला मुखिया महेंद्र कुमार, जरीडीह मुखिया रमेश प्रसाद कुशवाहा, मेढो चपरखो मुखिया प्रतिनिधि विष्णु नारायण वर्मा, कमरूद्दीन अंसारी, नावाडीह मुखिया गीता देवी, जल सहिया सितारा प्रवीण, गुड़िया देवी, स्मिता सिन्हा, प्रीति सिंह,गायत्री देवी,संगीता देवी,गुलसन खातून,सालेह प्रवीण,विमला देवी समेत सभी पंचायत के मुखिया,जलसहिया आदि मौजूद थे।

ग्रामसभा में मुखिया पति के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय

ग्रामसभा में मुखिया पति के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय
◆मुखिया पति पर लगाया एक खास समाज की अनदेखी का आरोप



 जमुआ : जमुआ प्रखण्ड के फ़तहा पंचायत के चरघरा गांव में समाज की नेत्री चंचला देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में पंचायत के विकास का रॉड मेप तैयार किया गया।
दुधनिया, डोंगोडीह चरघरा के लोगों ने पी एम आवास, राशन कार्ड, रोड़ एवं फ़तहा चरघरा पालमो ख़रीयोडीह को जोड़ने वाले सड़क में पड़ने वाले गहरे नाले पर पुल बनाने पर जोर दिया। 

चरघरा एवं डोंगोडीह के ग्रामीणों ने सरकारी जन वितरण की दुकान चरघरा में करने की मांग की। ग्रामसभा में पीएम आवास में मुखिया पति द्वारा एक खास समाज की अनदेखी के खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय मार्च करने का निर्णय लिया गया। मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा 14 वी वित्त शौचालय एवं पंचायत सचिवालय के सौंदर्यीकरण में बरती गई अनियमितता की जांच करवाने की बात ग्रामसभा में हुई। 

ग्राम सभा मे बिहारी महथा, सुशांत चौधरी, माणिक  दुबे, करण चौधरी, पंकज चौधरी,अरूण चौधरी,बिरन्द्र विश्वकर्मा, विजय चौधरी,सुमित्रा देवी फूलवन्ती देवी,गणेश चौधरी सहित कई लोग थे।