जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
गिरिडीह के कांग्रेस भवन में दी गयी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ, लगाए गए कई फलदार व छायादार वृक्षों का पौधा
गिरिडीह : युवा कांग्रेस कमेटी गिरिडीह की ओर से गुरुवार को भारत के लोकप्रिय, युवा एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बाद में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान का शुरुआत किया गया। इस अभियान के तहत गिरिडीह के कांग्रेस भवन परिसर में कई फलदार वृक्ष लगाया गया एवं उसके बाद बरमसिया स्थित चिल्ड्रन पार्क में भी पौधारोपण किया गया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि देश को कंप्यूटर युग तथा आईटी क्रांति की जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के द्वारा की गई, देश को स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
वंही ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरासिया ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश में अभूतपूर्व विकाश के जनक थे, आज उनके 74 वें जन्मदिवस पर हमसभी उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय, जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू, ओबीसी कांग्रेस विभाग के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरसिया, वरीय कांग्रेसी उपेंद्र सिंह, आनंद कुमार वर्मा, युवा कांग्रेस के मोहम्मद शकील, छोटू खान, शकील अहमद, गुरु पीयूष यादव, सनी यादव, मित्तल, रज्जु खान, जीशान शशी, विशाल यादव, अमित सिन्हा, आलोक सिन्हा, साहिल राज काका निकेश सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।