झारखण्ड आंदोलन में सक्रिय रहे झामुमो नेता राजकिशोर राम का निधन
स्व० राम एक परिचय
स्व० राम झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर चलाये गये आंदोलन में काफी सक्रिय थे। वह लम्बे समय तक झामुमो के जिला सचिव और बाद में केन्द्रीय समिति सदस्य के दायित्व का भी निर्वहन किया। उन्होंने तत्कालीन नगरपालिका में पचम्बा वार्ड के वार्ड आयुक्त भी रहे। वर्ष 2002 से 2017 तक अर्थात 15 वर्षी तक माहुरी समाज द्वारा संचालित सामाजिक संगठन माहुरी वैश्य महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने बखूबी सम्हाला। उनके कार्यकाल में समाज के उत्थान के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
कई ने व्यक्त की शोक संवेदना
स्व० राम की मौत की खबर सुनने के बाद उनके जानने और चाहने वालों की भीड़ उनके पचंबा स्थित आवास पर जमा हो गई। जिसमे माहुरी वैश्य महामंडल के वर्तमान अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, राजेश सेठ, राजेंद्र तर्वे, रवि कपिसवे, महिला आयोग की सदस्य पूनम प्रकाश, सुशील कंधवे, उमाचरण पहाड़ी, रश्मि गुप्ता, मधुर चरनपहारी, शंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार, मनीष विनायक, विक्की कुमार, परमानंद कंधवे, अशोक भदानी, पूनम गुप्ता, ब्रज किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, राम रतन राम, मीना गुप्ता, कंचन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे। जिन्होंने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। वंही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त किया और उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
गिरिडीह। झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता राजकिशोर राम का सोमवार की शाम हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वह विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दो दिन पूर्व उनकी तबीयत कुछ अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें जीडी बगेड़िया हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही रिश्तेदारों व करीबियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोग काफ संख्या में अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।