धनबाद के वासेपुर में फिर चली गोली, जमीन कारोबारी गम्भीर
मिली जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह 5 बजे की है। अपराधियों ने जमीन कारोबारी शाहिद को घर से आरा मोड़ के पास बुलाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। अहले सुबह हुई इस गोलीबारी से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोलियों की आवाज सुन लोग अपने घरों से बाहर निकले और घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक अपराधी घटना स्थल से फरार हो चुके थे। लोगों ने घायल शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दुर्गापुर स्थाई मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
धनबाद का वासेपुर एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गुरूवार अहले सुबह कतिपय अपराधियों ने जमीन कारोबारी सैय्यद शाहिद हुसैन को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें इलाज हेतु धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेकिन स्थिति को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज़ हेतु दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह 5 बजे की है। अपराधियों ने जमीन कारोबारी शाहिद को घर से आरा मोड़ के पास बुलाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। अहले सुबह हुई इस गोलीबारी से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोलियों की आवाज सुन लोग अपने घरों से बाहर निकले और घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक अपराधी घटना स्थल से फरार हो चुके थे। लोगों ने घायल शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दुर्गापुर स्थाई मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शाहिद की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने वासेपुर में गश्त बढ़ा दिया है। साथ ही इस गोलीबारी कांड की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें