भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने किया नामांकन
इसके पूर्व माले के हजारो कार्यकता गिरिडीह के झंडा मैदान में उपस्थित हुए और एक जुलुस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। जंहा पूर्व से तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस के जवानों ने सभी समर्थकों को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। बाद में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक व समर्थक को दण्डाधिकारी ने अंदर प्रवेश की अनुमति दी।
मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह को कोडरमा के माले प्रत्याशी ने अपर समाहर्ता और अनुमण्डल पदाधिकारी की मौजूदगी में अपने नामाकन का प्रपत्र मात्र एक ही सेट में सौंपा। पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर समाहरणालय से निकल कर उनका काफिल एक बार पुनः झंडा मैदान पहुंचा जंहा एक महती जनसभा का आयोजन किया गया। जिसे निरसा में मासस विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर के पूर्व माले विधायक बिनोद सिंह व धनवार विधायक सह माले के कोडरमा प्रत्याशी राजकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।
गिरिडीह: कोडरमा लोकसभा संसदीय सीट के लिए गुरुवार को भाकपा माले प्रत्याशी सह धनवार विधायक राजकुमार यादव ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह राजेश पाठक को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा। इस मौके पर उनके साथ बतौर प्रस्तावक निरसा विधायक अरूप चटर्जी और समर्थक के रूप में पूर्व विधायक बिनोद सिंह, राजेश यादव, राजेश सिन्हा व जयंती चौधरी मौजूद थीं।
इसके पूर्व माले के हजारो कार्यकता गिरिडीह के झंडा मैदान में उपस्थित हुए और एक जुलुस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। जंहा पूर्व से तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस के जवानों ने सभी समर्थकों को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। बाद में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक व समर्थक को दण्डाधिकारी ने अंदर प्रवेश की अनुमति दी।
मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह को कोडरमा के माले प्रत्याशी ने अपर समाहर्ता और अनुमण्डल पदाधिकारी की मौजूदगी में अपने नामाकन का प्रपत्र मात्र एक ही सेट में सौंपा। पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर समाहरणालय से निकल कर उनका काफिल एक बार पुनः झंडा मैदान पहुंचा जंहा एक महती जनसभा का आयोजन किया गया। जिसे निरसा में मासस विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर के पूर्व माले विधायक बिनोद सिंह व धनवार विधायक सह माले के कोडरमा प्रत्याशी राजकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें