मुंबई पुलिस का देवघर में छापा, सोनारायठाढ़ी से तीन साइबर क्रिमनल गिरफ्तार।
सोनारायठाढ़ी थानांतर्गत दोंदिया नावाडीह के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार, 25 वर्षीय मिलन कुमार सुंदरम और 19 वर्षीय राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी के मामले में यह गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है।
मुंबई के सैनी थानांतर्गत दर्ज साइबर क्राइम के कांड संख्या 385/18 के मामले में मुंबई पुलिस ने देवघर में छापेमारी की। यह छापेमारी देवघर के सोनारायठाढ़ी में की गई। छापेमारी के दौरान तीन लोगों की गिरफ्तार किया गया है।
सोनारायठाढ़ी थानांतर्गत दोंदिया नावाडीह के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार, 25 वर्षीय मिलन कुमार सुंदरम और 19 वर्षीय राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी के मामले में यह गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है।
देवघर एसपी एनके सिंह ने उक्त जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई यह छापेमारी मुंबई पुलिस और देवघर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई थी।