गुरुवार, 18 सितंबर 2025

झाड़ियों में मिली जंजीर में बंधी युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पलामू (jharkhand)। जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदिरिया से एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसमें एक पैर जंजीर और ताले से बंधा हुआ था। युवती की आंख, गला और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं।



प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती को हत्या से पहले बंधक बनाकर रखा गया होगा। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।


नावाबाजार थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेजा।


शिनाख्त में जुटी पुलिस

अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह बालिग थी या नाबालिग। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

आज 18 सितम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 18: 09 :: 2025, गुरुवार

18 सितम्बर 2025 : आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु देव के लिए समर्पित होता है। इसलिए धार्मिक अनुष्ठान, व्रत या दान-पुण्य के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। साथ ही, आज की द्वादशी तिथि भी व्रत और पूजा-अर्चना के लिए उत्तम मानी जाती है।आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि में उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका निधन द्वादशी तिथि में हुआ हो। शास्त्रों के अनुसार, जो लोग मृत्यु से पूर्व सन्यास ग्रहण कर लेते हैं, उनके श्राद्ध के लिए भी द्वादशी तिथि उपयुक्त मानी जाती है। मान्यता है कि इस तिथि पर श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। श्राद्ध को करने के लिए कुतुप व रौहिण आदि शुभ मुहूर्त माने गए हैं। कहते हैं कि अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध संबंधी कर्म संपन्न लेने चाहिए। श्राद्ध के अंत में तर्पण किया जाता है। जानें द्वादशी तिथि में श्राद्ध करने का उत्तम मुहूर्त।

द्वादशी तिथि आज 11:24 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज गुरूवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:50 AM से 12:39 PM तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 01:47 पी एम से 03:19 पी एम तक रहेगा। आज द्वादशी श्राद्ध किया जाएगा और इन्दिरा एकादशी का पारण किया जाएगा। इसके अलावा इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग है। ऐसे में इस दिन शिक्षा ग्रहण करना, नए कार्य शुरू करना, महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना और धन-संबंधी कार्य करना बहुत शुभ होता है। लक्ष्मी-नारायण की पूजा करनी चाहिए, नए कार्यों या खरीदारी की शुरुआत करनी चाहिए, और चांदी का चौकोर टुकड़ा या लक्ष्मी यंत्र घर लाना चाहिए। साथ ही आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। 

गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति, भगवान श्री चित्रगुप्त और भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। गुरुवार के उपायों में विष्णु मंत्रों का जाप करना, बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फल का दान करना लाभदायक होता है।

                   जय श्री चित्रगुप्त भगवान

चित्रगुप्तवार - आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

इंदिरा एकादशी पारण - एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना आवश्यक है, अन्यथा यह पाप के समान माना जाता है। पारण सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना चाहिए। व्रत तोड़ने के लिए प्रातःकाल सबसे उपयुक्त समय है, लेकिन अगर यह संभव न हो तो मध्याह्न के बाद पारण किया जा सकता है। एकादशी व्रत कभी-कभी लगातार दो दिनों के लिए होता है, जिसमें स्मार्त परिवार के लोगों को पहले दिन और सन्यासी, विधवा या मोक्ष की इच्छा रखने वाले लोगों को दूसरे दिन व्रत करना चाहिए। भगवान विष्णु के परम भक्त दोनों दिन व्रत करने का प्रयास करते हैं।


आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा

द्वादशी श्राद्ध - द्वादशी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु द्वादशी तिथि पर हुई हो या जिन्होंने जीवन में सन्यास लिया हो। इसे बारस श्राद्ध भी कहा जाता है और शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की द्वादशी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुंह रखकर तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं, महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं और श्रेष्ठ ब्राह्मण को निमंत्रित कर भोजन कराएं। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें और पंचबलि निकालें। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करें, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल का विशेष महत्व है।

पितृ पक्ष की तिथियां :

गुरुवार 18 सितम्बर- द्वादशी श्राद्ध

शुक्रवार 19 सितम्बर- त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध

शनिवार 20 सितम्बर- चतुर्दशी श्राद्ध

रविवार 21 सितम्बर- सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध



आज का पंचांग: 18 सितम्बर 2025,दिन: गुरुवार   युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  अश्विन     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष                    सूर्योदय : 06: 07 AM, सूर्यास्त :06:22 PM            तिथि : द्वादशी 11:24 PM तक उपरांत त्रयोदशी          नक्षत्र : पुष्य 06:32 AM तक उपरांत आश्लेषा            राहुकाल :01:47 PM से 03: 19 PM तक              चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्त वार, इंदिरा एकदशी का पारण, द्वादशी श्राद्ध



आज :: 18 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके मन में कई दिनों से चल रही किसी बात से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ खरीदारी और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अगर आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो किसी के साथ कोई छोटी-मोटी समस्या सुलझानी पड़ सकती है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज वाहन खरीदने के योग हैं। आर्थिक रूप से आपको अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। व्यापार में नियोजित कार्यों की गति तेज़ रहेगी। आज आपको कोई डील पक्की होने के कारण बॉस की सराहना मिलने वाली है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप किसी बात को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं करते हैं, तो अभी आपके लिए अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करें जो किसी कारण से टूट गए थे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। आज आपका शुभ रंग भूरा है। आज आपका शुभ अंक 4 है।आज आपको किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग मिलेगा। खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। आप करियर में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य पूरा होने पर राहत महसूस करेंगे।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज हर कोई आपके विनम्र स्वभाव की सराहना करेगा। आज ज़रूरतमंदों को भोजन कराना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो आपसे कोई काम करवाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ गंभीर बातचीत करने की ज़रूरत महसूस होगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज काम की अधिकता रहेगी। आप बड़े कामों में जोखिम उठाने के लिए तैयार हो सकते हैं। आज व्यापार में महत्वपूर्ण काम दूसरों पर न छोड़ें। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीरता बरतनी होगी। छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज भाग्य का सितारा थोड़ा कमज़ोर रहेगा। अपनों की बातों से आप दुखी हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर से निकलने से पहले कुछ मीठा खा लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ बन रही हैं। अगर आप आज जल्दी घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ऑफिस के झंझटों में पड़ने से बचना होगा। आज आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की देखकर आप एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की कोशिश ज़रूर करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ गंभीरता से बात करने की ज़रूरत है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में आप कार्य नीतियों पर विचार कर सकते हैं। अगर आप कार्यस्थल पर अपनी अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने वरिष्ठ का दिल जीतना होगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को नौकरी का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन आरामदेह रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घर पर कोई फिल्म देखने की योजना बनाएँगी। उम्मीद के मुताबिक, प्रेम जीवन में प्रगति देखने को मिलेगी। आज आपका शुभ रंग तोता है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज पैसों के मामलों में विशेष रूप से सावधान रहें। व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध या समझौते होने की भी संभावना है। निजी नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण अधिकार या पदोन्नति मिल सकती है। किसी नए शहर में नौकरी के कुछ बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पारिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक स्थिति को उत्साहित रखेगी। अपने जीवनसाथी की ज़रूरतों और उनकी बातों का सम्मान करें। आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग लाल है। आज आपका शुभ अंक 9 है। पैसों के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को कानूनी पचड़ों में न फँसने दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। बेरोजगार लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण फ़ोन आ सकता है, यह फ़ोन आपके लिए सब कुछ बदल सकता है। आज आपको नौकरी में एक के बाद एक काम सौंपे जा सकते हैं, सावधान रहें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज कुछ लोग लंबे समय के बाद अच्छा महसूस करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। महिलाएं कुछ खास घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। आज आपका शुभ अंक 10 है। आज व्यापार में लाभ की स्थिति है। कोई भी काम करने से पहले रणनीति तय करने के बाद ही काम शुरू करें। अगर आप कोई नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या आपका तबादला हो गया है, तो काम को लेकर सतर्क रहें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेम और स्नेह दिखाने की कोशिश करें। एक-दूसरे के लिए जो प्यार आप महसूस करते हैं, उसे फिर से स्थापित करें। अविवाहित लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेलापन महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग आज संपत्ति खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरू करेंगे। नई व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में स्थितियाँ थोड़ी तनावपूर्ण लग सकती हैं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आप परिवार के साथ समय बिता पाएँगे। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्यार का नशा पूरी रात चरम पर रह सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आप अपने व्यवसाय में जो भी धन कमाएँगे, उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज आप पर काम का बोझ ज़्यादा रह सकता है, लेकिन चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने के बजाय, अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पैसों को लेकर थोड़ा ज़्यादा ज़िम्मेदार बनें। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियाँ बनाई हैं, उनके सफल होने की पूरी संभावना है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपके साहस में वृद्धि होगी। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें। गलत शब्दों का प्रयोग न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी अपनी ज़िम्मेदारियाँ बखूबी निभाएगा। लव पार्टनर आपको मनचाही खुशी दे सकता है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में निवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा आप ज़मीन में भी निवेश कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने अहंकार को त्यागकर दूसरों की सलाह पर काम करने की ज़रूरत है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


बुधवार, 17 सितंबर 2025

धूमधाम से मनाया गया बढ़ई टोला में विश्वकर्मा जन्मोत्सव, जारी है भजन कीर्तन का दौर

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के हण्डाडीह, बढ़ई टोला में बढ़ई समाज के लोगों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पुजा काफी धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। समाज की ओर से वर्षों से अनवरत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।


इस दौरान सन्ध्या समय भजन कीर्तन का भी दौर लगातार जारी रहता है। श्रद्धालुओं पूरी श्रद्धा भाव भगवान विश्वकर्मा की इस वर्ष भी पूजा अर्चना किये। वहीं सन्ध्या पहर काफी धूमधाम से सन्ध्या आरती की गई। वहीं रात्रि होते ही भजन कीर्तन भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात गये तक जारी रहेगा।


भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंगी राणा, दिनेश राणा, छोटेलाल राणा, सुरेश राणा, किसटु राणा, तुलसी राणा, बबलू राणा, झूपर राणा, सुधीर राणा, अजित राणा, आनन्द राणा, मनोज राणा, सरयू राणा, मिठ्ठू राणा, दिलिप राणा समेत बढ़ई टोला के लोग पूरे तन मन और धन से जुटे है।



रानी तालाब में तैरता मिला परसाटांड के बेंगा मल्लाह की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। देखते ही देखते तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मामला गिरिडीह शहर की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान के पीछे स्थित रानी तालाब की है।


तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस सदलबल घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से निकलवा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ निवासी बेंगा मल्लाह (32वर्ष) के रूप में हुई। 


सूचना पाकर मृतक के परिजन भी तालाब के समीप पहुंच गए और शव देख दहाड़े मार मार कर रोने लगे। परिजनों के रुदन क्रंदन से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखे भी बरबस छलक उठी।


बेंगा मल्लाह की मौत कैसे हुई। उसकी तालाब में डूबने से स्वभाविक मौत हुई है या फिर उसकी हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका गया है या उसने स्वंय तालाब में कूद कर आत्महत्या की है। यह अब तक रहस्य बना हुआ है। 


 पचम्बा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी गहनता से मामले की छानबीन करने में जुटी है। फिलवक्त वक्त पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।




कुएं में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

खाना बनाने को लेकर सास- बहु में हुई थी कहा सुनी 


गिरिडीह(Giridih)। जिले के गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत के बेलाख़ुट्टा गांव में बुधवार एक 25 वर्षीय महिला का शव कुआं से बरामद किया गया। मृतका पप्पू यादव की पत्नी निशा देवी थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज में सोने की चैन की मांग को लेकर निशा की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही गांवा थाना की पुलिस गांव पहुंची और कुआं से शव को निकाल शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी और पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है।


जानकारी के अनुसार निशा देवी और उसकी सास अष्टमा देवी के बीच बुधवार सुबह में खाना बनाने को ले मामूली झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद निशा देवी गुस्से में आकर घर के नजदीक स्थित कुआं में छलांग लगा दी। कुंआ में काफी अधिक पानी रहने के कारण वह डूब गई और उसकी जान चली गयी। मृतका का एक 13 माह का पुत्र है।




मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगा कर थाना में आवेदन दिया है। जिसमे मायके वालों ने बताया है कि वर्ष 2023 में तीन लाख नकद और एक अपाची बाइक समेत अन्य जेवर व जरूरत के समान देकर पुत्री निशा की शादी पप्पू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। 


लेकिन वर्ष 2024 से सोने की चेन के लिए निशा का पति पप्पू यादव और सास अष्टमा देवी लगातार उसे प्रताड़ित करने लगी। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने निशा की हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया है।बहरहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।


अवैध विदेशी शराब निर्माण करने वाली मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन कारोबारी गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर, ढक्कन समेत अन्य सामग्री भी जप्त किया है। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार लोगो से पुलिस को बताया कि उक्त फैक्ट्री का संचलक हीरोडीह थाना क्षेत्र के नेरो गांव निवासी कालेश्वर साव का पुत्र सिकन्दर साव है। जो पूर्व से शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा है। उसका पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।



गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह में छोटी गोसाई नामक व्यक्ति के एक नवनिर्मित मकान में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री संचालित है। उक्त सूचना के आलोक में एसपी ने एसडीपीओ गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। दल ने खोरीमहुआ अनुमण्डल के पास गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग के किनारे डोमायडीह गांव पहुँच उक्त मकान की घेरबंदी कर छापामारी किया। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री के भीतर पैकिंग व लेवलिंग करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया वहीं फैक्ट्री की निगरानी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में बसीर आलम एवं सोहेल अंसारी ( दोनों हीरोडीह थाना क्षेत्र के निमापहरी निवासी) एवं धनवार गांधी चौक निवासी मुन्ना यादव शामिल हैं।



छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री से Royal Stag 375 ML- 95 पीस, Sterling Reserve B-7, 375 ML- 61 पीस, Royal Challenge 375 ML- 16 पीस, Royal Gold Cup 750ML- 97 पीस, Mc Dowells 375 ML- 225 पीस के अलावे उजला रंग का 20 (बीस) लीटर पाँच जार में शराब जैसा पदार्थ भरा हुआ कुल-100 लीटर, प्लास्टिक का 6 बोरा में सीसी बोतल 375 एम.एल. का करीब 250 पीस। Sterling Reserve B-7 का Stricker 2 Bundle, Mc Dowells 375 ML का Stricker 1 Bundle, Royal Stag का Stricker 1 Bundle, प्लास्टिक का बोरा में ढक्कन। शराब अल्कोहल मापने वाला मशीन-01 पीस, ब्लू रंग का बड़ा ड्राम -02 पीस, समेत 4 लाख रूपये अनुमानित मूल्य की होण्डा कम्पनी का होरनेट मोटर साईकिल जप्त किया है। छापेमारी दल में जमुआ और धनवार थाना के थाना प्रभारी अंचल निरीक्षक समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो वर्षीय मासूम को कुचला, मासूम की हुई दर्दनाक मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ में बुधवार को मवेशी लदे एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वैन ने एक दो वर्षीय मासूम को कुचल दिया। दुर्घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक मासूम पलमरुआ निवासी बिसुन पंडित का दो वर्षीय पुत्र गुलाब पंडित था।



बताया गया कि भैंस लोड पिकअप वैन BR46 G 9947 थानसिंह डीह से तीसरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान पलमरुआ में अपने घर के बाहर खेल रहे मासूम को उसने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी।


मासूम की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन चालक को पकड़ कर उसे बिजली के खम्भे से बांध दिया। साथ ही ग्रामीणों ने तिसरी पुलिस पर मवेशी तस्करों से सांठ-गाँठ के गंभीर आरोप लगाते हुए घटना के खिलाफ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही तिसरी एवं लोकाय नययनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने में जुटी गयी है। हालांकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे।



आज 17 सितम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 17: 09 :: 2025, बुधवार

17 सितम्बर 2025 : आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार दिन है। एकादशी तिथि 11:39 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस दिन न केवल विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे, बल्कि यह तिथि इंदिरा एकादशी व्रत के लिए भी पवित्र मानी गई है। इंदिरा एकादशी के दिन विष्णु जी को तुलसी दल के साथ खीर का भोग लगाएं। इस दिन श्राद्ध में चावल की जगह मखाने की खीर बनाएं, ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान दक्षिणा दें। विश्कर्मा भगवान की कृपा प्राप्ति के लिए अपने कार्यस्थल पर औजारों की पूजा करें।

आज का दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही इंदिरा एकादशी के व्रत से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कन्या संक्रांति सूर्य के राशि परिवर्तन की घड़ी है, जो दान-पुण्य और स्नान के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, जैसे गाड़ी खरीदना, प्रॉपर्टी से जुड़ा निवेश, आभूषण खरीदारी या व्यवसायिक निर्णय। तो यह दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शुभ मुहूर्तों में किए गए कार्य निश्चित ही सफलता प्रदान करेंगे।

आज बुधवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। आज एकादशी श्राद्ध किया जाएगा और वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। बुधवार के उपायों में गणेश मंत्रों का जाप करना, बुध स्तोत्र का पाठ करना और भगवान गणेश की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरे वस्त्र, मूंग की दाल और फल का दान करना लाभदायक होता है।


विश्वकर्मा पूजा - भगवान विश्वकर्मा की जयंती कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जब धार्मिक मान्यता के अनुसार उनका अवतरण हुआ था। भगवान विश्वकर्मा स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान और द्वारका नगरी जैसी दिव्य रचनाओं के निर्माता माने जाते हैं। इस दिन उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने से कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और व्यवसाय में सफलता मिलती है। पूजा के दौरान मंत्रों का जप करना आवश्यक है, जिससे साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इंदिरा एकादशी - इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में आने वाली एक महत्वपूर्ण एकादशी है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। ग्रंथों के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से व्रती को बैकुंठ की प्राप्ति होती है और उसके सात पीढ़ियों तक के पितरों का उद्धार हो जाता है। पद्म पुराण में बताया गया है कि इंदिरा एकादशी का व्रत करने वाला स्वयं भी मोक्ष प्राप्त करता है, उसे कन्यादान और हजारों वर्षों की तपस्या से भी अधिक पुण्य मिलता है। इंदिरा एकादशी पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। दक्षिण दिशा में दीपक जलाना और एक काले कपड़े में दाल और काले तिल बांधकर गाय को खिलाना पितरों को तृप्त करता है। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है। इसके अलावा, जरूरतमंदों को घी, दूध, दही और चावल दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


एकादशी श्राद्ध - एकादशी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु एकादशी तिथि पर हुई हो और इसे ग्यारस श्राद्ध भी कहा जाता है। शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की एकादशी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुंह रखकर तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं, महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं और श्रेष्ठ ब्राह्मण को निमंत्रित कर भोजन कराएं। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें और पंचबलि निकालें। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करें, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल का विशेष महत्व है।

आज एकादशी श्राद्ध किया जाएगा।

पितृ पक्ष की तिथियां :

बुधवार 17 सितम्बर- एकादशी श्राद्ध

गुरुवार 18 सितम्बर- द्वादशी श्राद्ध

शुक्रवार 19 सितम्बर- त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध

शनिवार 20 सितम्बर- चतुर्दशी श्राद्ध

रविवार 21 सितम्बर- सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध



आज का पंचांग: 17 सितम्बर 2025,दिन: बुधवार   युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  अश्विन     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष                    सूर्योदय : 06: 07 AM, सूर्यास्त :06:24 PM            तिथि : एकादशी 11:39 PM तक उपरांत द्वादशी        नक्षत्र : पुनर्वसु 06:26 AM तक उपरांत पुष्य              राहुकाल :12:15 PM से 01: 47 PM तक              चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, विश्वकर्मा जयंती, इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध और कन्या संक्रांति



आज :: 17 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा रहेगा। आपको अपने पूर्वजों के प्रति आदर का भाव रखना होगा, घर के बुजुर्गों की सेवा करनी होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज बुद्धि और उत्साह का समावेश आपको आगे बढ़ाएगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदारता बरतें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। अगर आप कोई नई मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुँचाएगा। नवविवाहितों को अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। विवाहित जोड़ों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आप किसी और की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। जिस संपत्ति में आप योगदान दे रहे थे, वह आपकी हो सकती है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। पहचान और प्रशंसा पाने के लिए समय उपयुक्त है। पुराने नकारात्मक मुद्दों को न उठाएँ और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उपयुक्त रिश्ता आने की संभावना है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज आपको अपने दिल की बात कहने के अच्छे मौके मिलेंगे। विवाहित लोगों के बीच पैसों को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको पारिवारिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापार में समस्याओं के बावजूद, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं, तो लाभ का आकलन कर लें। कार्यक्षेत्र में होने वाली बैठकें सफल रहेंगी। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें कोई बड़ा केस जीत सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। दोस्तों के साथ कोई शुभ अवसर मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी छोटे व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएँगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। आपमें से कुछ लोगों को व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है, नए ग्राहक बन सकते हैं। घरेलू स्तर पर किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके सहकर्मी आपके प्रयासों में सहयोगी रहेंगे, किसी लक्ष्य को पूरा करना आसान होगा। पदोन्नति से जुड़े मामलों में भी बाधाएँ आने की संभावना है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। कोई आज आपसे मिलने की पूरी कोशिश करेगा। ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, सावधान रहें। आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आप व्यापार को सफल और ऊँचा उठाएँगे, साथ ही परिश्रम का उचित लाभ मिलने के भी योग हैं। नई संपत्ति की योजना बनाना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के साथ राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। काम पूरा करने के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा, शॉर्टकट से बचें। अविवाहित लोगों को प्रेम साथी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे परिवार के सदस्यों की शिकायत कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके काम को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में वही करें जो आपको सही लगे।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ लोग थोड़े बेचैन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आर्थिक मामलों में समझदारी और सोच-समझकर फ़ैसले लें। पैसों को लेकर आपको थोड़ा ज़्यादा ज़िम्मेदार होना चाहिए। व्यापार में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियाँ बनाई हैं, उनके सफल होने की पूरी संभावना है। आपको किसी कंपनी से महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी,यू) : महिलाओं को आज कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखलअंदाज़ी न करने दें। आज आपको अपने जीवनसाथी से मदद और सहयोग मिल सकता है। प्रेमी आज एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है।आज पैसा आपके पास किसी गुप्त तरीके से आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी फ़ैसले ख़ुद ही लें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति का लक्ष्य बनाए रखना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी हथेली पर कई चीज़ों का आकलन करना आपके काम आ सकता है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। आपको अजनबियों से सहयोग मिल सकता है। अगर परिवार या परिचित में कोई बीमार है, तो फ़ोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में ज़रूर पूछें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना फ़ायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। अपनी वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊँचाइयों को छू सकते हैं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आज एक बात का ध्यान रखें कि किसी पर भी ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा न करें। नवविवाहित जोड़े अपने रिश्तों में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाएँ बना सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय बिताएँगे। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज अचानक लाभ-हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी काम करें उसमें सावधानी बरतें। व्यापार करने वालों को आज अपनी चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएँगे। अगर आप कार्यस्थल पर अपनी अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने वरिष्ठ का दिल जीतना होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने राज़ दूसरों को न बताएँ। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के ख़िलाफ़ भड़काने से बचें। आपकी सलाह किसी ज़रूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाएँगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बहुत ही सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका शुभ अंक 9 है। कामकाज में स्थिरता आने से पैसों से जुड़ी चिंताएँ कम होने लगेंगी। अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी सरकारी काम में जल्दबाज़ी न करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का दबाव ज़्यादा रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन होगा। छात्रों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे कुछ नया सीखने में सफल होंगे। अगर आपका फ़ैसला दूसरों के सुझावों पर निर्भर करता है, तो आपको लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ बहस हो सकती है। इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज पुराना पैसा अच्छी ब्याज दर पर वापस मिलने की संभावना है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ के बेहतर अवसर हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन से जुड़े व्यवसाय में आपको कोई बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷