बुधवार, 25 जून 2025

आज 25 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 25: 06 :: 2025, बुधवार

25 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान व श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आज का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत पावन मानी जाती है। आषाढ़ अमावस्या के दिन विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान कर तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। आषाढ़ अमावस्या पर पितृ तृप्ति हेतु किया गया श्राद्ध एवं दान पुण्य फलदायक माना जाता है। यह दिन आत्मशुद्धि और पूर्वजों को स्मरण करने का अवसर भी है। मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा।            अभी गुरु अस्त हैं ऐसे में विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ नहीं माना जाता है। आज बुधवार है जो बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध से शुरू होता है. जीवन में सकारात्मकता लाने और बुद्धि का वरदान पाने के लिए इस दिन के स्वामी गणेश जी की पूजा आराधना की जाती है। गणशजी की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

आषाढ़ अमावस्या का विशेष महत्व : आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं इस दिन पितरों की पूजा के अलावा कृषि से जुड़े उपकरणों की पूजा की जाती है, कहते हैं इससे आने फसल अच्छी होती है।                                                           क्या करें: आषाढ़ अमावस्या पर पितृ देव की कृपा पाने के लिए एक दीपक सरसों के तेल का मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। आषाढ़ अमावस्या पर मंदिर में पीपल और घर के पास नीम का पेड़ लगाएं इससे सुख-शांति स्थापित होती है।                                               क्या न करें: किसी पेड़ को न काटें. ब्रह्मचर्य का पालन करें। इस दिन मानसिक तौर पर परेशान लोग अकेले सुनसान जगह पर न जाएं, नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है।




आज का पंचांग: 25 जून 2025, दिन : बुधवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष         सूर्योदय : 05: 25 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : अमावस्या 04:02 PM तक उपरांत प्रतिपदा  नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 10:40 AM तक उपरांत आद्रा राहुकाल : 12:24 PM से 02:09 PM तक      चन्द्रमा :  मिथुन राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पुजन दिवस, स्नान-दान व श्राद्ध की अमावस्या



आज :: 25 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए बेकार के बाद-विवाद से दूर रहने का रहेगा। सामाजिक मामलों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आज आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन इस बात को लेकर आपकी माता आपसे बाराज हो सकती हैं। आपकी लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। अगर किसी प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था तो वह भी दूर हो जाएगा। आप अपने घर के नवीनीकरण के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है और आप अपनी वाणी से सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : भाग्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम का बजट बनाकर चलना चाहिए। आपकी सहनशीलता बढ़ेगी जिससे आप खुश रहेंगे। पारिवारिक माहौल में आपकी काफी रुचि रहेगी। किसी काम के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप काफी खुश होंगे। अगर कोई मित्र आपको काम के संबंध में सलाह देता है तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)).: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति में आपको थोड़ा सोच-समझकर ही कदम उठाने चाहिए। वाहन खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में कुछ दूरियां बढ़ेंगी, इसलिए आपको तालमेल बनाकर चलवा होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें और अपने जरूरी कामों को आगे बढ़ाते रहें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके कौशल में निखार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई सहकर्मी आपके काम को टालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने काम को पूरी बारीकी से करेंगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। किसी बात को लेकर आपको अपने पिता से सलाह लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी सफलता लेकर आएगा। लोगों के साथ आपका सामंजस्य बढ़ेगा और आप छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। आप सभी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत तेज कर देनी चाहिए।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए व्यापार में कोई.बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत करने की जरूरत है। आपकी व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं, तो किसी से बेवजह की बहस में न पड़ें। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर न करें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। काम में उसकी नीति और नियमों का उल्लंघन न करें। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपकी काफी रुचि रहेगी। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे भी चुकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण स्खना चाहिए।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जमीन, वाहन आदि खरीद सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी नेतृत्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए। अगर संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज का दिन आपके लिए मेहनत और अच्छे काम करने का दिन रहेगा। अपने मन में अहंकार बिल्कुल न लाएं और अपने काम को टालने की कोशिश न करें। आपको अपना आलस्य त्यागने की जरूरत है। दान-पुण्य के कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लापरवाही के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। छात्रों को किसी के बहकावे में आकर अपने विषय बदलने से बचना होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :आज का दिन आपके लिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान देने का दिन रहेगा। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। रचनात्मक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी संतान की कोई मांग पूरी कर सकते हैं। अगर आपको किसी बात को लेकर संदेह है तो उस काम को बिल्कुल भी आगे न बढ़ाएं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। घरेलू मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें और गुस्से में कोई फैसला न लें। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


मंगलवार, 24 जून 2025

फरार पत्नीहन्ता पति को पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखंड के बलगो गांव निवासी ऐनुल अंसारी को भरकट्टा ओपी पुलिस ने बिहार नेपाल बॉर्डर स्थित सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी भरकट्टा ओपी पुलिस ने दी। बताया कि विवाहिता गुलेशा खातून की हत्या कर फरार हुए आरोपी ऐनुल अंसारी पिता एतवारी मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बता दें कि बीते 20 जून को बलगो गांव में विवाहिता गुलेशा खातून की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। गुलेशा की हत्या का आरोप उसके पति ऐनुल अंसारी पर मृतका के मायके वालों ने लगाया था। इस बाबत कांड संख्या 165/25 के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया था। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ऐनुल अंसारी फरार हो गया था।


जिसकी गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम की अगुआई में एक टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार ऐनुल की गिरफ्तारी के लिये सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने सोमवार को बिहार नेपाल बॉर्डर स्थित सीतामढ़ी पहुंची और वहां से फरार आरोपी ऐनुल अंसारी पिता एतवारी मियां को गिरफ्तार कर भरकट्टा लायी।


टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, आरक्षी बिजली रविदास समेत अन्य पुलिस बल के आरक्षी शामिल थे।



खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक खड़े ट्रक से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सरिया के कलाली रोड निवासी गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और सहदेव बैठा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद बताये जाते हैं।



जानकारी के अनुसार गौरव अपने ससुर के साथ बाइक पर सवार हो किसी काम से बगोदर जा रहा था। सरिया अनुमंडल कार्यालय के समीप उनकी बाइक की सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टक्कर हो गई। 

टक्कर इतना जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर खून की धार फुट पड़ी।


घटना के बाद मौके पर पहुंची सरिया थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले गये। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया। 


दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बाद में सरिया पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




भाजपाइयों ने किया सरकार के खिलाफ प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन

गिरिडीह (Giridih)। राज्य की गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं सरकारी योजनाओं की विफलताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिले के सभी प्रखंडों में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान जहां गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे संचालन रणजीत कुमार राय धन्यवाद ज्ञापन संगीता सेठ ने किया। वहीं पीरटांड़ प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता चुन्नू कांत, विभाकर पांडेय एवं दिनेश यादव ने किया। 


जबकि जमुआ प्रखण्ड में इस आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय एवं जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने की। 


वहीं गांडेय प्रखण्ड में भाजपा नेता दिलीप वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक की अगुवाई में भाजपाइयों ने आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम निकाला।


इसके पूर्व सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सड़क पर उतर कर राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच भाजपाइयों ने सभा का भी आयोजित किया। जिसमें नेताओं ने राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की और उनकी विफलताओं को गिनवाया। 



कार्यक्रम उपरांत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिले के उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा।



गिरिडीह सदर प्रखंड में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डांगाईच, विनय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरिंदर सिंह बग्गा, भागीरथ मंडल, मनोहर यादव, जयशंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, संजीत सिंह पप्पू, शालिनी बेसिखयार, अनूप सिन्हा, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, राजेश गुप्ता, सुनीत कुमार, संजीव गुड्डू, नारायण पांडेय, संतोष पांडेय, सरजू मंडल, रविंद्र मंडल, ज्योतिष शर्मा, अंकित यादव, सदानंद वर्मा, पवन कंधवें, अमित आर्य, मनोज शंघाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


तिसरी में वृद्ध की हत्या, बीच सड़क पर खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत थानसिंहडीह ओपी के चरकी गांव में एक वृद्ध की बीच सड़क पर लहूलुहान लाश मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। मृतक की पहचान चरकी गांव निवासी 52 वर्षीय त्रिभुवन राय के रूप में हुई है।


 परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन राय सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से निकले थे। वहीं दोपहर बाद उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गांव की सड़क पर उनका खून से लथपथ शव मिला। मृतक के गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं।

घटना की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पुरे गांव में फैल गई। खबर सुन काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लोकाय थाना, थानसिंहडीह ओपी और नयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। 


पुलिस इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो और ओपी प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है।