गिरिडीह (Giridih)। राज्य की गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं सरकारी योजनाओं की विफलताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिले के सभी प्रखंडों में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान जहां गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे संचालन रणजीत कुमार राय धन्यवाद ज्ञापन संगीता सेठ ने किया। वहीं पीरटांड़ प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता चुन्नू कांत, विभाकर पांडेय एवं दिनेश यादव ने किया।
इसके पूर्व सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सड़क पर उतर कर राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच भाजपाइयों ने सभा का भी आयोजित किया। जिसमें नेताओं ने राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की और उनकी विफलताओं को गिनवाया।
कार्यक्रम उपरांत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिले के उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा।
गिरिडीह सदर प्रखंड में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डांगाईच, विनय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरिंदर सिंह बग्गा, भागीरथ मंडल, मनोहर यादव, जयशंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, संजीत सिंह पप्पू, शालिनी बेसिखयार, अनूप सिन्हा, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, राजेश गुप्ता, सुनीत कुमार, संजीव गुड्डू, नारायण पांडेय, संतोष पांडेय, सरजू मंडल, रविंद्र मंडल, ज्योतिष शर्मा, अंकित यादव, सदानंद वर्मा, पवन कंधवें, अमित आर्य, मनोज शंघाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें