मंगलवार, 14 जनवरी 2025

चार बच्चों के साथ महिला ने लगायी नहर में छलांग, चारों बच्चों की दर्दनाक मौत

कर्नाटक। विजयपुरा के बेनाला गांव के पास नहर में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। स्थानीय मछुआरों ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसके चारों बच्चे नहर में डूब गए।



इस दुखद घटना में मरने वाले चारों बच्चे जुड़वां लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनकी उम्र 13 महीने से 5 साल की थी। चारों बच्चे कोलहरा तालुक के तेलगी गांव के निवासी थे। महिला को मछुआरों ने नहर से सुरक्षित निकाल लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था, जिसके बाद दो लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए। वहीं दो जुड़वां लड़कों के शवों की तलाश अभी भी जारी है।


मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि वे अपनी पत्नी और परिवार के साथ पूर्णिमा के दिन निदागुंडी के एलम्मा के बुदिहाला गांव में दर्शन के लिए गए थे।अलमट्टी में एडाडांडे नहर के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर के पास रुकने को कहा और खुद पेट्रोल लेने के लिए आगे बढ़ गए। जब वह वापस आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी ने चारों बच्चों को नहर में फेंक दिया है और खुद भी नहर में कूद गई हैं।


महिला के पति ने बताया कि कल घर में संपत्ति को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वो तनाव में थी। वहीं, परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थीं।घटना के बाद उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए विजयपुरा जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल निदागुंडी पुलिस दमकल विभाग और स्थानीय मछुआरे तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। निदागुंडी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।





आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::14 :: 01 :: 2025, मंगलवार


आज का पंचांग: 14जनवरी 2025 मंगलवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष माघ, कृष्ण पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र पुनर्वसु 10:17 AM तक उपरांत पुष्य , सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05:57 PM सायं, राहुकाल : 03:16 PM से 04:37 PM तक, चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
त्यौहार और व्रत: गंगा सागर स्नान,मकर संक्रांति



आज :: 14:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के परिवार में खुशियाँ आएंगी। वे जमीन और मकान खरीद सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। माता की शारीरिक समस्या के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी भी बात पर अनावश्यक बहस में पड़ने से बचना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के मन में ईर्ष्या और द्वेष की भावना रहेगी, जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। रक्त संबंध मजबूत होंगे। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी भी बात पर बेवजह गुस्सा करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। इसके बाद आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपका रहन-सहन का स्तर भी पहले से बेहतर रहेगा। आप शौक-मौज पर खूब पैसा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। आपके बच्चे आपसे कुछ मांग सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग किसी अच्छी योजना में पैसा लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से आपको लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपसी वाद-विवाद होगा। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी से पैसा उधार लेने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि उसे चुकाने में आपको दिक्कत होगी। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत होगी। किसी की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने का रहेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोग अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको किसी बात पर बेवजह गुस्सा नहीं करना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने बॉस से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी की मधुरता बनाए रखें। व्यापार करने वाले लोगों को किसी के साथ साझेदारी नहीं करनी चाहिए।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको धन के लेन-देन को लेकर कोई योजना बनाने की जरूरत है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को सरकार और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। लेन-देन पहले से बेहतर रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा। किसी बात पर बेवजह गुस्सा न करें। किसी विवाद की स्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अगर किसी काम को लेकर मन में संशय है तो उसे बिल्कुल न करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाग्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुण्य कार्यों में वृद्धि होगी। आपको उदारता दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको किसी लक्ष्य पर टिके रहने की जरूरत है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों को किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। आपको अपने काम में पूरे नियम बनाए रखने चाहिए और अगर आप परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देते हैं, तो वह उसका पालन जरूर करेगा। चल रही स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी से पैसे उधार लेने से बचें और आपको अपने विरोधियों को पहचानने की जरूरत है। कुछ नए संबंधों से आपको लाभ होगा।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर परिवार के सदस्यों के बीच कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगा। आप दोस्तों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आपको किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। अल्पकालिक लाभ के चक्कर में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपने काम पर पूरा ध्यान देने का रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा और राजनीति में काम करने वाले लोगों को विपक्ष से सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में अनुशासन के साथ काम करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी को भी पैसा उधार न दें, क्योंकि आपको उसका मिलान करने में परेशानी होगी और अपनी आय-व्यय का हिसाब-किताब रखें, बजट पर पूरा ध्यान दें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके कला कौशल में निखार आएगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको एक साथ कई काम मिल सकते हैं। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से खुशी होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

सोमवार, 13 जनवरी 2025

एनडीआरएफ़ की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, दी आपदा से बचाव सम्बन्धी जानकारी

गिरिडीह (Giridih)। एनडीआरएफ 9वीं बटालियन पटना की टीम गिरिडीह जिले के सरकारी कार्यालयों में पहुंच वहां उपस्थित पदाधिकारियों कर्मचारी एवं आम लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाव सम्बन्धी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 


इसी कड़ी में सोमवार को गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय एवं समाहरणालय प्रांगण में बटालियन के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने आवश्यक जानकारी दी।


 
एनडीआरएफ नौ वीं बटालियन पटना के पदाधिकारी ने बताया कि अचानक कोई आपदा आती है तो उसका बचाव के कई तरीके होते हैं। जिसका उपयोग कर किसी की जान बचायी जा सकती है। बताया कि सरकारी संस्थानों में अचानक आए आपदा से बचाव को लेकर तत्काल किये जाने उपाय को लेकर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।




कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

गिरिडीह (Giridih)। सोमवार की शाम एक कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा के समीप की है। 

जानकारी के अनुसार दोनों ही वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हालांकि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 




सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया। इस बीच मृतक युवक की पहचान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के परसबनी गांव निवासी हीरालाल सोरेन के 22 वर्षीय पुत्र संदीप सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। 


हादसे के सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचे। परिजन मृतक संदीप का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी इस रुदन से पूरा अस्पताल परिसर का माहौल काफी गमगीन हो गया।


प्रखण्ड कार्यालय में शीघ्र शुरू होगा हेल्प डेस्क : बीडीओ

हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को अपनी समस्या अवगत करा उसका निराकरण करा सकेंगे लोग


गिरिडीह (Giridih)। झारखंड द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की बर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी बीडीओ गणेश रजक ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि जिले में मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं समेत कई योजनाएं संचालित है। जिसका सीधा लाभ लाभुक को प्राप्त होता है। 

मईया सम्मान योजना के 117 आवेदन रिजेक्ट

उन्होंने बताया कि मईया सम्मान योजना को लेकर ऑनलाइन 45 769 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 39 720 आवेदन स्वीकृत किये गये है। इन आवेदनों में 117 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है। जबकि प्राप्त आवेदन में कतिपय त्रुटि के कारण 3922 आवेदन पेंडिंग हैं। जिसका निराकरण कराने की प्रक्रिया जारी हैं। उन्होंने बताया कि 22 224 का विभिन्न कारणों से पेमेंट फेल हो गया था। उसका करेक्शन का काम जारी है।


774 आबुआ आवास का सेंक्शन पेंडिंग

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने बताया कि साल 2023-24 में 2,720  अबुआ आवास का टारगेट दिया गया था जो 100% आवास मुहैया करा दिया गया है। वही 2024- 25 में 4,460 आवास का टारगेट दिया गया है। जिसमें से 3,686 आवास बन कर तैयार हो चुका है जबकि 774 का सेंक्शन होना अभी भी पेंडिंग है। जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।


पीएम आवास में पूर्व में 118, बर्तमान में 114 पेंडिंग

उन्होंने मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016-17 में गिरिडीह प्रखण्ड को 11055 योजना मिली थी। जिसमे 10870 आवास पूर्ण हो गए है। 118 आवास पेंडिंग हैं। जिसे पूर्ण कराने की प्रकिया जारी है। वहीं वर्ष 2024- 25 में 893 योजना मिली थी जिसमे 719 स्वीकृत कर दी गयी है 114 पेंडिंग है। 



51 बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास पेंडिंग

मौके पर बीडीओ ने आपदा से क्षतिग्रस्त लोगों के लिये आपदा राहत के तहत मिलने वाले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास की जनकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024- 25 तक 389 का लक्ष्य मिला था जिसमे 338 कम्प्लीट कर लिया गया है 51 आवास पेंडिंग है। जिसे पूरा कराने की दिशा में कार्य जारी है।

मनरेगा के तहत 2466 योजनाएं संचालित

वहीं उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत वर्ष 2024-25 में 2466 योजनाएं दी गई है। जो सभी योजनाएं संचालित है।




प्रखण्ड कार्यालय में खुलेगा हेल्प डेस्क

इस दौरान बीडीओ गणेश रजक ने बताया कि प्रखण्ड परिसर में एक हेल्प डेस्क प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमे प्रतिनियुक्त कर्मियों का नम्बर सार्वजनिक किया जाएगा ताकि सुदूर पंचायत के लोगों को कार्यालय आने की जरूरत न हो वो अपनी समस्या उन्हें फोन पर उन्हें अवगत करा अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे।


लंगटा बाबा के समाधि पर्व पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब



हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है समाधि पर्व


गिरिडीह (Giridih)। लंगटा बाबा के समाधि पर्व पर जमुआ के खरग़डीहा स्थित लंग़टा बाबा के समाधि स्थल पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। अहले सुबह तीन बजे जमुआ थाना के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार द्वारा बाबा की समाधि पर पूरी शिद्दत और आस्था के साथ पहली चादर पोशी की गई। इसके बाद बाबा के समाधि पर आम श्रद्धालुओं द्वारा चादरपोशी शुरू हुई, जो जारी है। 

पौष पूर्णिमा के मौके पर हर वर्ष बाबा की समाधि पर समाधि पर्व मनाया जाता है। जिसमे आस्था का जन सैलाब उमड़ता है। यहां सभी जाति धर्म के लोग चादरपोशी करने पहुँचते हैं। न केवल गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के लोग बल्कि पूरे झारखण्ड प्रदेश के अलावे विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालु यहां पहुंच चादर पोशी करते हैं। 


कौन हैं लंगटा बाबा

1870 में देवघर जाने के क्रम में नागा साधुओं का एक दल विश्राम के लिए खरगडीहा थाना परिसर में रुक था। शेष साधु दुसरे दिन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए पर एक साधु नग्न धड़ंग अवस्था में थाना परिसर में ही धुनी रमाये बैठे रहे। कालांतर में यही साधु लंगटा बाबा के रूप में विख्यात हुए।


उस जमाने में खरगडीहा में अंग्रेज पुलिस का थाना था और परगना कार्यालय था। यहां अंग्रेज अधिकारियों का आना जाना लगा रहता था। एक बार एक अंग्रेज अधिकारी ने बाबा को थाना से अन्यत्र जाने का फरमान सुना दिया। तब बाबा ने उस अंग्रेज अधिकारी से कहा कि जा महाराज आकाश निर्मल है। जब वह अंग्रेज अधिकारी वापस लौट रहा था तो उसे रास्ते मे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंग्रेज अधिकारी लौट कर खरगडीहा आया और बाबा से माफी मांगी। जानकारों की माने तो खरगडीहा प्रवास के दौरान बाबा ने अनेक लीलाएं की और पीड़ितों के कष्टों का निवारण भी किया। बाबा वर्ष 1910 के पुष पूर्णिमा को देह त्याग कर महासमाधि में प्रवेश कर गये। तब से प्रत्येक वर्ष पुष पूर्णिमा के मौके पर बाबा के समाधि पर चादरपोशी के लिए न केवल झरखण्ड और बिहार के अपितु अन्य प्रान्तों के भक्तों का खरगडीहा में सैलाब उमड़ता है। बाबा के समाधि पर पहला चादरपोशी जमुआ के थानेदार द्वारा किया जाता है। वंही पहले पहर हिन्दू और दूसरे पहर मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा चादर पोशी की जाती है। 


मानवता के उद्धारक संत थे लंगटा बाबा

कहते हैं कि पीड़ित मानवता के उद्धारक संत थे जगतगुरु वामदेव, लंगेश्वरी बाबा उर्फ लंगटा बाबा। बाबा के भक्तों में अमीर, गरीब, ऊंच नीच, हिन्दु मुसलमान, सिख सभी शामिल थे। बाबा अपने सभी भक्तों एक समान मानते थे। जहां अमीर की खीर पुड़ी सामने के कुएं में यह कहकर डलवा देते थे कि ठंबी करो महाराज, वहीं गरीब की सत्तु को भी बड़े चाव से ग्रहण कर लेते थे। यही वजह है कि बाबा के समाधि पर सभी धर्म और वर्ग के भक्त मत्था टेकते हैं, चादरपोशी करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। कहते हैं कि पीड़ितों और फरियादियों के लिए बाबा हमेशा एक उच्च कोटि के संत और साधक की भूमिका अदा करते थे। बाबा के सानिध्य में जाते ही भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती थी।


हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है समाधि पर्व

लंगटा बाबा का समाधि पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। परंपरानुसार यहां पहले पहर हिंदू समुदाय के भक्तों ने चादरपोशी की, जबकि दोपहर बाद मुस्लिम समुदाय ने अपनी श्रद्धा अर्पित की। मेले में भक्तों की सुविधा के लिए प्रबंधन समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन विशाल भीड़ के कारण व्यवस्थाएं नाकाफी रहीं, जिससे समाधिस्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था, और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समाधिस्थल पर चादरपोशी की। उनकी समाधि पर अटूट आस्था और भाईचारे की मिसाल हर वर्ष इस मेले में देखने को मिलती है।


मुखिया पति सह पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों नक्सली बिहार के जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के हैं निवासी, एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह (Giridih)।  पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को धमकी भरा नक्सली पर्चा देने एवं फोन कर पैसे की मांग करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके पास से धमकी देने में प्रयोग किये गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। उक्त जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर दी।

एसपी ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हड़मातरी के पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को पहले स्कूल में धमकी भरा एक नक्सली पर्चा मिला था। बाद में उन्हें फोन पर धमकी देते पैसे का माँग किया गया था। इस घटना के बाद मुखिया पति और उनका पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया और उन्होंने उक्त घटना के आलोक में गुनियाधर ओपी में कांड संख्या 30/2024 के तहत मामला दर्ज कराया।


उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा  अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार एवं  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी भेलवाघाटी ब्रजेश कुमार, गुनियाथर ओपी प्रभारी श्रीकांत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ एक टीम का गठन किया। टीम ने झारखण्ड एवं बिहार के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र लखनपुर निवासी बुधन मुर्मू पेसर सुरेश मुर्मू एवं बुढियालापर निवासी अनवर अंसारी उ पेसर सिद्दिक मियाँ  को गिरफ्तार किया।




एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों नक्सली पूर्व में कई कांडों में संयुक्त रूप से वांछित रहे हैं। बताया की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

62 दिनों बाद लापता गुड्डू शुक्ला का पुलिस ने बरामद किया नरकंकाल, मामले में एक गिरफ्तार

जमशेदपुर (Jamshedpur)। झारखण्ड के जमशेदपुर सिदगोड़ा बजरंग चौक रिंग रोड निवासी गुड्डू शुक्ला उर्फ रमेश शुक्ला का 62 दिनों बाद पुलिस ने खरसावां थाना क्षेत्र के विषयगोड़ा-सीनी मार्ग पर सोना नदी के पास से नरकंकाल बरामद की है। पुलिस ने इस हत्या मामले में आदित्यपुर विद्युतनगर निवासी टेंपो चालक पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पिंटू की निशानदेही पर गुड्डू का नरकंकाल दो पत्थरों के बीच से बरामद किया गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल टेंपो और मृतक की बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर ली है।


10 नवम्बर से लापता था गुड्डू शुक्ला 

बीते 10 नवंबर 2024 को गुड्डू शुक्ला आदित्यपुर विद्युतनगर स्थित अपने निर्माणाधीन घर गया था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पत्नी सुरभि कुमारी से उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने सिदगोड़ा और आदित्यपुर थानों में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।


पैसों के विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि गुड्डू शुक्ला पुलिस की मुखबिरी करता था और उसने हाल ही में आदित्यपुर और जुगसलाई में चोरी के मामलों में अपराधियों को पकड़वाने में मदद की थी। वहीं कोवाली में हुई एक चोरी के पैसे बंटवारे को लेकर अजय मल्लाह और गुड्डू के बीच विवाद हुआ था।  गुड्डू पुलिस को मामले की जानकारी न दे दे, सम्भवतः इसी डर से अजय ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली और उसकी हत्या कर दी गयी।


पूछताछ में पिंटू ने किया हत्या का खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार पिंटू कुमार ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि गुड्डू शुक्ला की हत्या बागबेड़ा के कुख्यात अपराधी अजय मल्लाह ने की थी। अजय ने गुड्डू को चार गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर टेंपो से खरसावां के सोना नदी में फेंक दिया और उसके मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड को गड्ढे में छुपा दिया गया।

मुख्य आरोपी अजय मल्लाह जेल में बंद

अजय मल्लाह, जो बागबेड़ा का कुख्यात अपराधी है, वर्तमान में घाघीडीह जेल में है। उसे कोवाली पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अजय पर हत्या सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गुड्डू शुक्ला के गायब होने के बाद पुलिस ने अजय से पूछताछ की थी, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी थी।


पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने हत्या के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर अपराध और मुखबिरी के खतरों को उजागर कर दिया है।

दो नाबालिग बहनों का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने वाली दो नाबालिग बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। शनिवार को दोनों बहनें आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

आधार कार्ड बनवाने गईं थीं बहनें

अपहृत लड़कियों के पिता ने बताया कि उनकी बेटियां आधार कार्ड बनवाने के लिए मंगल टॉवर गई थीं। दोपहर करीब 1:00 बजे, दोनों ने हिंदपीढ़ी लौटने के लिए एक ऑटो चालक से संपर्क किया। लेकिन चालक ने उन्हें हिंदपीढ़ी ले जाने के बजाय किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जाना शुरू कर दिया।

जब लड़कियों को शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन किया। बातचीत के दौरान ऑटो चालक ने उनका फोन छीन लिया, जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सदर थाना, हिंदपीढ़ी पुलिस, और खादगढ़ा टीओपी की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। लड़कियों की आखिरी लोकेशन ओरमांझी इलाके में पाई गई। पुलिस ने देर शाम वहां छापेमारी की, लेकिन अभी तक लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार का लोगों का हाल बेहाल 
 अपहरण की खबर से परिवार सदमे में है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपहृत लड़कियों को जल्द सुरक्षित बरामद किया जाएगा। पुलिस विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
संदेह के घेरे में ऑटो चालक

पुलिस का मानना है कि ऑटो चालक ने लड़कियों को किसी गिरोह के हाथों सौंपने की कोशिश की हो सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से इस घटना की पड़ताल कर रही है।

इस घटना ने रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : नोट की गड्डी देख थानेदार का डोला ईमान, धमकी दे कारोबारी से लुटे 32 लाख



आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::13 :: 01 :: 2025, सोमवार


आज का पंचांग: 13 जनवरी 2025, सोमवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र आद्रा 10:38 AM तक उपरांत पुनर्वसु, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05:56 PM सायं, राहुकाल : 08:34 AM से 09:55 AM  तक, चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा
त्यौहार और व्रत : पूर्णिमा व्रत, पौष पूर्णिमा, लोहड़ी (लोहरी),माघस्नान प्रारंभ,  लंगेश्वरी बाबा का समाधि पर्व (लंगटा बाबा के समाधि पर चादरपोशी आज)



आज :: 13:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नए उपकरण शामिल कर सकते हैं। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अगर आपकी कोई पसंदीदा चीज खो गई थी तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अगर काम में कुछ रुकावटें आ रही थीं तो वे भी दूर हो जाएंगी। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। माता-पिता आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं। आपको अपने काम की योजना बनाने की जरूरत है। आपको घर और बाहर के तालमेल से अपने काम को अंजाम देना चाहिए। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक दृष्टिकोण से कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी महिला मित्रों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, नहीं तो वे आपके बारे में आपके बॉस से गपशप कर सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी फैसला काफी सोच-समझकर लें। किसी पुरानी गलती का पछतावा होगा।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। व्यापार में भी आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। यदि आप अपनी किसी डील को पूरा करने में परेशानी का सामना कर रहे थे तो उसे समय रहते पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे थे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपनी आय बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देंगे।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातक एक साथ कई काम करने से विचलित रहेंगे। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच गलतफहमी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी संतान किसी गलत काम में शामिल हो सकती है। आपको अपने परिवार के किसी मामले को धैर्य के साथ सुलझाने की जरूरत है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी कोई बात आपके परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यस्थल पर काम में गलती होने की संभावना है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला विवादित चल रहा था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। यदि आप भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यदि कोई मामला कानून में विवादित है तो उसमें बिल्कुल भी ढील न दें। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को घर से बाहर न जाने दें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए संभलकर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा। अगर आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह कोशिश कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज-मस्ती भरे पल बिताएंगे। आपको व्यापार में अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी योजनाएँ सफल होंगी।

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


रविवार, 12 जनवरी 2025

विधायक सरयू राय को मिला 2024 का राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड

जमशेदपुर (Jamshedpur)। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर ने शनिवार को उन्हें यह अवार्ड दिया।


अनिल बांसफोर ने बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा हर साल यह अवार्ड दिया जाता है। बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय अधिवेशन बीते 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली के आंध्र भवन में आयोजित हुआ था। इसमें वह भी शामिल हुए थे। श्री बांसफोर, अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।


इसे भी पढ़ें : नोट की गड्डी देख थानेदार का डोला ईमान, धमकी दे कारोबारी से लुटे 32 लाख

लिंक क्लिक कर जाने : आज का राशिफल

उन्होंने बताया कि सरयू राय के झारखंड में योगदान के मद्देनजर, खास कर गरीबों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों की जिस तरीके से उन्होंने मदद की, उसके आलोक में उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है। चूंकि श्री राय दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे, इसलिए हम लोगों ने आज श्री राय के निवास पर उन्हें यह अवार्ड दिया। श्री बांसफोर ने बताया कि वह श्री राय की प्रेरणा और मदद से ही खिलाड़ी हांगकांग में खेलने जा सके थे।


झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो पहुंचे गिरिडीह, किया समाहरणालय परिसर में पौधारोपण


नोट की गड्डी देख थानेदार का डोला ईमान, धमकी दे कारोबारी से लुटे 32 लाख

कोरोबरी से 32 लाख लूटने के आरोप में थानेदार गिरफ्तार,चालक फरार


सारण (Bihar)। बिहार के सारण जिले में पुलिस महकमे में अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। जिसके बाद सारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को 32 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चालक अनिल कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला :

घटना 10 जनवरी 2025 की रात की है, जब रोहन कुमार नामक व्यक्ति 64 लाख रुपए लेकर कारोबार के लिए मुजफ्फरपुर जा रहा था। तभी मकेर थाने की पुलिस गाड़ी ने उसे रेवा घाट के पास रोक लिया और शराब होने की सूचना है कहकर वाहन की जांच करने लगे। जांच के दौरान बैग में रखे रुपए को बैग समेत अपने पुलिस वाहन में रख लिया और फिर उन्हें गांव की ओर ले गए। जहां धमकी देते हुए कहा कि तुम सब को गांजा और शराब के केस में फंसा देंगे और उनसे एक बैग जिसमें 32 लाख रुपए थे,उसे अपने पास रख लिया,और धमकी देते हुए भाग निकला।


एसपी ने एसडीपीओ से कराया जांच

इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 64 लाख रुपये लेकर व्यापार के सिलसिले में मुजफ्फरपुर जा रहे थे, तभी मेकर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार और चालक अनिल कुमार ने गाड़ी को जांच के नाम पर रोक कर 32 लाख रुपये लूट लिए।एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा से इसकी जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद सारण पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

लिंक क्लिक कर जाने : आज का राशिफल


इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो पहुंचे गिरिडीह, किया समाहरणालय परिसर में पौधारोपण

हथियार का भय दिखा एवं झूठा केस में फंसाने की धमकी दे लुटे रुपये

बताया जा रहा है कि दोनों ने व्यापारी को हथियार का भय दिखाया और फिर शराब और हथियार गाड़ी में रखकर मामले में फंसाने की धमकी देकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। व्यापारी ने इसकी शिकायत सारण एसपी आशीष कुमार से की, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया। 

चालक के कमरे से बरामद हुए 32 लाख

पुलिस ने 32 लाख रुपये चालक अनिल के कमरे से बरामद किया है। फिलहाल चालक फरार बताया जा रहा है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सारण पुलिस ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों को दंडित करने के साथ ही ईमानदार पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।