रविवार, 15 दिसंबर 2024

नहीं रहे भोजपुरी फ़िल्म "गंगा धाम" समेत कई फिल्मों के खलनायक बिजय खरे

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर खलनायक विजय खरे का आज अहले सुबह  बेंगलुरु के कावेरी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका निधन भोजपुरी सिनेमा जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।

विजय खरे जी भोजपुरी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका फिल्मी करियर कई दशकों तक फैला हुआ था, जिसमें उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया था।


विजय खरे जी का जन्म बिहार के एक छोटे से गाँव में हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे और उनकी माँ एक गृहिणी थीं। विजय खरे जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव के एक स्थानीय स्कूल से प्राप्त की।

विजय खरे जी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल्स से की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना ली थी।


बिजय खरे ने गिरिडीह के मशहूर भोजपुरी फ़िल्म निर्माता विश्वनाथ शाहाबादी के निर्मल पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म "गंगा धाम" में काफी जीवंत और उम्दा अभिनय कर खलनायकी की दुनिया मे एक अमिट छाप छोड़ा था।

उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में "बिदेशिया", "गंगा किनारे मोरा गांव", "गंगा धाम", "देवरा भाभी" और "ससुरा बड़ा पैसेवाला" शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    विजय खरे के साथ राजेश "अभागा"

विजय खरे जी को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वह एक सच्चे कलाकार थे। जिन्होंने अपनी प्रतिभा से भोजपुरी सिनेमा को समृद्ध बनाया था।

उनकी कमी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है, लेकिन उनकी फिल्में और उनका अभिनय हमेशा भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल - 15 :: 12 :: 2024, रविवार



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे। 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
 
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

कृपया ध्यान दें👉
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

         🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 63,389 मामलों का निष्पादन

गिरिडीह। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक प्री लिटिगेशन  एवं लंबित मामले सहित कुल 63,389 मामलों का निष्पादन किया जा चुका था। जिसमें 20 करोड़ 40 लाख  74 हजार 719 रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है।

विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय समेत अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों ने अपने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने लंबित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करवाया। 
 

उद्घाटन के दौरान अपने सम्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आज के दिन पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के बाद होने वाले विवाद को यहां पर आसानी से सुलह कराना एवं विभिन्न लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर लोगों को राहत दिलाना है।

उन्होंने बताया कि इस बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में की संख्या में लोगों ने अपने समस्याओं का समाधान करवाया है।  गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने भी कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत से काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवा पा रहे है। कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी समय पर अपने स्तर से इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाते रहती है। 

वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  प्रकाश सहाय ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला और पक्षकारों से  इसमें बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन कराने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार की सचिव सोनम बिश्नोई ने की।

मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में बीडीओ ने किया विद्यार्थियों संग काउंसलिंग

गिरिडीह। मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में गिरिडीह सदर ब्लाक के बीडीओ गणेश रजक द्वारा छात्राओं को एग्जाम के समय किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें इस विषय पर काउंसलिंग किया।  इस काउंसलिंग कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।  


इस मौके पर बीडीओ श्री रजक ने छात्रों को हर हफ्ते शनिवार पुस्तकालय में क्विज़ तथा ग्रुप डिस्कशन करने का कहा। मौके पर बीडीओ ने छात्र-छात्राओं के बीच अपने छात्र जीवन की एग्जाम की तैयारी  कैसे किया और उन्हें कौन कौन सी दिक्कतो का सामना करना पड़ा इस विषय मे विस्तार से चर्चा किया। 

 

उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों के सम्बंध में बातचीत किया। कार्यक्रम में पुस्तकालय कर्मी अजय कुमार, नितिन गोविंद अग्रवाल, अरुण शर्मा के अलावे  सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

सूबे के मंत्री हफीजुल हसन व सुदिव्य कुमार ने डॉ खुर्शीद के निधन पर जताया दुःख

झामुमो युवा नेता फरदीन के आवास पहुंच शोक संतप्त परिवार को दिया सांत्वना


गिरिडीह। जेएमएम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बैरिस्टर फरदीन इम्तियाज अहमद के बड़े अब्बू डॉ खुर्शीद अहमद का  बुधवार को इंतकाल हो गया था। उनके निधन की खबर सुन शुक्रवार की शाम राज्य के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं शनिवार सुबह नगर विकास एवं आव्स मंत्री सुदिव्य कुमार युवा नेता के बिसनपुर स्थित आवास पहुँचे। दोनो मंत्रियो ने डॉ खुर्शीद अहमद के देहांत पर दुःख जताया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

मौके पर मंत्री द्वय ने कहा की डॉ खुर्शीद अहमद एक बेहतर डॉक्टर के साथ एक बड़े समाजसेवी भी थे। समाज मे उनकी अलग पहचान थी। इस दौरान दिवंगत डॉ स्व खुर्शीद अहमद ने भाई डॉ रियाज अहमद, अमीरुद्दीन अहमद, स्व खुर्शीद अहमद के पुत्र शाहबाज अहमद समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे।

काली बाड़ी मन्दिर के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा चार दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह

गिरिडीह। शहर की हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक में स्थित प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर की 50वीं वर्षगांठ शक्ति संघ द्वारा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।  शुक्रवार की संध्या आरती के साथ चार दिनों तक चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 


गौरतलब है कि 50 वर्ष पूर्व मंदिर में कार्यरत पुरोहित घटक दा तथा शहर के तमाम गणमान्य भक्त जनों के सहयोग से इस कालीबाड़ी मंदिर का निर्माण करवाया गया था। समय के साथ यह काली मंदिर पूरे गिरिडीह वासियों के लिए बड़ी आस्था का केंद्र बन गया है। कोई भी पर्व त्यौहार के साथ खास कर दीपावली पर्व के दिन होने वाली काली पूजा में यहां पर बड़े पैमाने  पर पूजा की जाती है। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन पहुंचकर माथा टेकते हैं और पूजा अर्चना कर अपनी मुरादे पूरे करते हैं। 


इस कालीबाड़ी मन्दिर के स्थापना के 50 वर्ष अर्थात स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे होने पर शक्ति संघ गिरिडीह द्वारा आम श्रद्धालुओं के सहयोग से इसे काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इसे लेकर मकतपुर चौक से लेकर कालीबाड़ी चौक तक जेपी चौक से लेकर कालीबाड़ी चौक तक आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंदिर का भी बाहर और भीतर से काफी आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। 


काली बड़ी मन्दिर के बर्तमान पुजारी रंजीत जी ने बताया कि यह स्वर्ण जयंती समारोह चार दिन चलेगा जिसकी शुरुआत हो गई है। हर दिन भव्य पूजा अर्चना, आरती के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि सोमवार को भव्य भंडारे के साथ इस स्वर्ण जयंती समारोह का समापन किया जाएगा।

युवा उत्सव में 11 पुरस्कार जीत स्कॉलर बीएड कॉलेज ने लहराया परचम,कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल

गिरिडीह। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 में स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में  आयोजित सभी 11 प्रतियोगिताओं में स्कॉलर बीएड के प्रशिशुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा के दम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब्बल रहे। महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं की इस जीत से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतिभागियों ने इस जीत पर गीत गाकर एवं नृत्य कर एक दूसरे को बधाईयाँ दीं।


बता दें इस जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता के लोकनृत्य (सामुहिक) में काजल कुमारी के नेतृत्व में उषा, प्रया सिन्हा, उमा कुमारी मुर्मू, शीतला हेम्ब्रोम, अरुण कुमार टुडू, अजय मरांडी, मुन्ना सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं लोकगीत (सामुहिक) में मनीता मुर्मू के नेतृत्व में शिल्पा, मनीषा कुमारी, सोनम कुमारी एवं विशाल भारती ने प्रथम स्थान तथा मुन्ना किस्कू के नेतृत्व में मीना बेसरा, पाल्टन बास्की, सोल्जर मरांडी, ऋचा मिश्रा, मुस्कान कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की। जबकि एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुनंदिनी कुमारी प्रथम, निकिता कुमारी द्वितीय एवं आसमा परवीन तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवांवित किया। इस प्रतियोगिता के तीनों ही पुरस्कार पर कॉलेज के प्रतिभागियों ने कब्जा जमाया।

एकल लोकगीत में प्रतीक कुमार मंडल ने प्रथम एवं काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्र की। वहीं कविता लेखन में शुभम कुमार वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मोबाइल फोटोग्राफी में शिवसागर कुमार दास एवं विज्ञान मेला एकल में राधा कुमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त की। 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने सभी को विजेता प्रतिभागियों को बधाई दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सहायक व्याख्यातागण एवं कालेज कर्मियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों मिठाई खिला उनका स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं इस सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभ‌कामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जतायी।

गिरिडीह की सड़कों का हाल- बेहाल, सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि को है किसी बड़ी घटना का इंतजार

[राजेश कुमार]
गिरिडीह। सरकार, जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि भले ही बड़े बड़े डींगें हांक ले, लेकिन धरातल पर स्थिति आज भी ढाक के तीन पात वाली ही बनी हुई है। जर्जर सड़कें तो मानो गिरिडीह की सुमार में शामिल है। जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती है। लेकिन उन सड़कों की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। 

न केवल गिरिडीह की गली कूचे की सड़कें जर्जर है, बल्कि मुख्य मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ती है उसकी भी दशा काफी दयनीय है। 

गिरिडीह से देवघर जानेवाली मुख्य मार्ग का हाल इन दिनों काफी खास्ता हाल है। सर्वाधिक बदतर स्थिति बरगंडा स्थित नया पुल के पास की है। जहां सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। जिनमे हल्की फुल्की बारिश में ही जल जमाव हो जाता है। जल जमाव के कारण सड़क का पता नहीं चल पाता है, जिस कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और हादसा घटित होता है। छोटी छोटी वाहन तो उन गड्ढों में फंस कर पलट ही जाती है। जिससे वाहन पर सवार सवारी चोटिल ही जाते हैं।


ताजा मामला भी उसी बरगंडा नया पुल वाली सड़क की है। जहां एक टोटो उन्हीं गड्ढों में जमा पानी मे पलट गया। वाहन में कुछ सवारी भी सवार थे। हालांकि टोटो के पलटने से कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ, लेकिन वाहन में सवार सवारी चोटिल जरूर हुए। पीड़ित टोटो चालक ने बताया कि रोड खराब होने के वे उसने अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

कमोवेश यही स्थिति गिरिडीह से बरगंडा पावर हाउस स्थित पुराना पुल से होकर देवघर जाने वाली सड़क की भी है। इस सड़क पर पूर्व में बना पुल टूट गया था। लंबे इंतजार के बाद अर्थात लगभग पांच वर्षों बाद उस टूटे पुल के स्थान पर एक नया पुल बना दिया गया है। आनन फानन में उस पुल का उद्घाटन भी कर दिया गया, लेकिन उसे जोड़ने वाली दोनों ओर की सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया है। उस पुल के दोनों ओर से जोड़ने वालीं सड़कों का हाल बेहाल है। यधपि इसी मार्ग में गिरिडीह सदर प्रखण्ड व अंचल कार्यालय है। डीएवी स्कूल संचालित है। गिरिडीह से देवघर और जामताड़ा जाने का भी यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन सड़क का हाल बेहाल रहने से यूं तो सभी वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन,खास कर दुपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से होकर गुजरने में काफी फजीहत उठानी पड़ती है।

बाबजूद इसके जिला प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधि इन दोनों सड़कों की कोई सुध नहीं ले रहे। सड़कों की स्थिति पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित होने की संभावना प्रबल है।

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल - 14 :: 12 :: 2024, शनिवार 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान  रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
 
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।


कृपया ध्यान दें👉
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

       🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय अखिल भारतीय बाल नाट्य, वाद्य यंत्र, नृत्य, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता

चाईबासा की "अखरा कोल्हान" ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, नुक्कड़ नाटक मे प्रथम समेत छः पुरस्कार

जमशेदपुर। जमशेदपुर में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बाल नाट्य, वाद्य यंत्र, नृत्य, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में चाईबासा की नाट्य दल अखरा कोल्हान ने छः पुरस्कार अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया। बता दें कि आयोजन समिति अपनी 25वीं रजत जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन की थी। जिसमें चाईबासा की नाट्य दल अखरा कोल्हान ने प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एवं प्रकाश कुमार गुप्ता/उषा मिश्रा द्वारा लिखित नाटक “मैं हूं नाटक साहब” का सफल मंचन किया।


इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रागिनी लकड़ा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता/बुधराम कोया, सर्वश्रेष्ठ आलेख का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता/उषा मिश्रा को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रतियोगिता में रंग जुलूस का आयोजन किया गया था, जिसमें नुक्कड़ नाटक की भी प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में अखरा कोल्हान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अन्य आयोजन में रंगोली की प्रतियोगिता हुई थी जिसमें रागिनी लकड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 


प्रतियोगिता के बाबत अखरा कोल्हान की निदेशक उषा मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन में हमारी टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और पुरस्कार अर्जित की। बताया कि इस प्रतियोगिता में आदिवासी उरांव समाज के बच्चे बच्चियों ने पहली बार भाग लिया और अपनी लगन और मेहनत का परिचय दिया। मैं सभी कलाकार के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। 

उन्होंने आयोजन कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम जहां आज मंच की स्थिति दयनीय है, वही यह संस्था 25वीं रजत जयंती मना छोटे-छोटे बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर नाटक का भविष्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रही है। मैं विशेष रूप से ए बाबू राव को धन्यवाद देती हूं कि आज के इस परिवेश में इस तरह का आयोजन कर हम कलाकारों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। 


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरकंदाज टोली में समाजसेवी विक्रम लकड़ा ने सभी कलाकारों को मेडल, प्रमाण पत्र और अर्जित पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर लकड़ा ने कहा कि मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि हमारे छोटे शहर से और हमारे आदिवासी समाज से जुड़े बच्चे बच्चियों इस तरह का कार्य कर रही है जो सच में प्रशासनीय है। मैं विशेष रूप से उषा मिश्रा और प्रकाश कुमार गुप्ता को धन्यवाद देता हूं कि हमारे समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, और हर संभव मदद देने का आश्वासन करता हूं। 

कार्यक्रम में प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवलाल शर्मा, उषा मिश्रा, बुधराम कोया के अलावे बाल नाट्य प्रतियोगिता में अभिषेक मिश्रा, रागिनी लकड़ा, नेहा कुमारी, रोहन कुमार, सोनी तिर्की, गणेश तिर्की, करण तिर्की सहित कुल 11 कलाकारों ने भाग लिया।

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल - 13::12::2024, शुक्रवार 


💐मेष राशि
व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत सुंदर व्यतीत होगा। आप अपने कार्य में और प्रयास में तेजी लाइए आपको अपने अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी साथ है आपकी मनोकामना पूरी होगी आप सादगी और सच्चाई का साथ है पति-पत्नी आपस में विवाद नहीं कीजिए अपने व्यवसाय और अपने आमदनी अपनी तैयारी पर सारा ध्यान फोकस कीजिए इधर-उधर मत देखिए आपका प्रभाव आपका नाम आपकी संपत्ति और आपकी आमदनी आज सब कुछ बढ़ेगी अपने आत्म बल से काम कीजिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए छोटे-छोटे बातों पर लड़ाई करने वालों से दूरी बनाकर रखें


👏 वृष राशि
अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए लीवर से संबंधित पाचन तंत्र से संबंधित या सर दर्द से संबंधित समस्या है तो इसको हल्के से नहीं लीजिए आज से अपने खान-पान और रहन-सहन पर पूरा नियंत्रण कर लीजिए आपको उधार लेकर काम करने का अभ्यास है तो सचेत हो जाइए आज का दिन बहुत कठिन बीतेगा इसीलिए उधार लेने से पहले अपने भविष्य को देख लीजिए आय- व्यय के बीच लेखा-जोखा कर लीजिए वैसे आज का दिन आपका बहुत सुंदर व्यतीत होगा आमदनी बहुत सुंदर होंगे आपके भाग्य में आज सफलताओं से भरा हुआ दिन है अपना सामाजिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रखिए।


💐 मिथुन राशि
अपने सोच और क्रिया में एकरूपता लाइए अपने व्यवहार और अपने चिंतन में सामंजस स्थापित कीजिए आप शीघ्रता में या दबाव में आकर कोई गलत काम नहीं कीजिए अपने दांपत्य जीवन पर पूरा ध्यान दीजिए आज आपको भारी सम्मान मिलेगा कुछ दायित्व भी मिलेंगे उसमें आपको आमदनी होगी और सम्मान भी मिलेगा आप अपने कार्य कौशल का परिचय दीजिए आपको उसका पुरस्कार अच्छा ही मिलेगा


👏 कर्क राशि
आज आपके जीवन का ऐतिहासिक दिन है आज भारी सफलता मिलेंगे सफलता के एक नया अध्याय आरंभ हो सकता है इसीलिए आज आप धोखा देने वालों से बड़ी सावधानी से सामना कीजिए उलझना नहीं है बड़ी बारीक दिमाग से दूरी बनानी है। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा आपको उदारता और बिना सोचे समझे विश्वास करने पर आज नियंत्रण करना होगा अपने रुपए का हिसाब किताब कीजिए इसमें लाज करने की कोई बात नहीं जो सच है सच है अपना अधिकार मत छोड़िए


 💐सिंह राशि
अपने स्वास्थ्य अपने चिंतन और अपने प्रयास की गति में ध्यान आकर्षित कीजिए आज सारा ध्यान अपने काम पर दीजिए आपके जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा आज का प्रयास कुछ ऐसा होगा उसमें कुछ ऐसी सफलताएं मिलेंगे जिसका आपके भविष्य की सफलता के साथ सीधा संबंध होगा आज कोई भी निर्णय लेते हैं किसी से रूपए पैसे का आदान प्रदान करते हैं तो सोच समझ कर कीजिए। अपने भविष्य को देखते हुए अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी अच्छा रखिए अपना निजी जीवन बढ़िया कीजिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए नशा और अहंकार से बिल्कुल दूरी बनाकर रखिए


👏कन्या राशि —
आप अपने मानसिक और शारीरिक क्षमता का अच्छा उपयोग कीजिए आज अपने चिंतन को अपनी कल्पना को क्रिया के रूप में सरकार कीजिए आप सफल होने जा रहे हैं किंतु आपको अपने आवेश और अपने क्रोध पर पूरा नियंत्रण करना होगा। आप मानसिक शांति बनाए क्रोध नहीं कीजिए धोखा देने वालों से दूरी बनाकर रखें और यह नियम अभी कम से कम मई तक बना रहेगा। आज आपको भारी आमदनी होगी आप अपने आत्मविश्वास से कम कीजिए आपके अच्छे स्वभाव का आपके सरल व्यवहार का हर जगह स्वागत होगा उसकी प्रशंसा होगी और आपको उसका पुरस्कार यह मिलेगा कि आज आप दिन भर आर्थिक आमदनी से परिपूर्ण रहेंगे आपके व्यापार में आपके कार्य में प्रगति होती रहेगी।



💐तुला राशि
चिंतन कीजिए चिंता मत कीजिए पिछले दिनों के तनाव को खट्टे बातों को भूल जाइए एक नए जीवन का आरंभ कीजिए आज। आपके राशि पर आज सफलता का कोई अभाव नहीं है बहुत सुंदर दिन है आज आपका। आप अपने लक्ष्य के लिए आगे बढ़िये आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपके घर परिवार समाज हर जगह से साथ मिलेगा, किंतु आपको अपने ऊपर ध्यान देना होगा कोई स्वार्थी आदमी से आर्थिक लेनदेन नहीं कीजिए अति आत्मविश्वास में आकर अपने व्यवसाय में परिवर्तन मत कीजिए। आज का दिन आपके राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है। आप हर मोर्चे पर सफल होने जा रहे हैं।


💐वृश्चिक राशि
आर्थिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टिकोण से आज का दिन सफलतम दिनों में से एक है। आपकी राशि पर शुभ ग्रहों का विशेष प्रभाव है अभ्यास करने वाले कम से बचने का प्रयास कीजिएगा आपके पराक्रम आपके व्यक्तित्व का विकास होगा आज आपका आत्म बल भी बढ़ेगा आपकी आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी नए काम पुराने कम नए मित्र और पुराने मित्र अपना परिवार हर तरफ से आपके सहयोग मिलेगा किंतु आपको वैसे लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे जिनका कथनी और करनी बिल्कुल अलग-अलग है। अपने स्वभाव पर पूरा नियंत्रण रखिएगा आज आप हर मोड़ से पर सफल होने जा रहे हैं शीघ्रता में या दबाव में या भावुकता में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिएगा गलत आदमी का उपकार या विश्वास बिल्कुल नहीं कीजिएगा आज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए


🌺धनु राशि
अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं आज आपकी आमदनी में गुणात्मक वृद्धि होगी आपके परिचित और अपरिचित दोनों लोग आपको लाभ देंगे यात्रा का योग बन रहा है यदि आपके पेशाब में गर्मी की समस्या रहती है या एलर्जी की समस्या रहती है स्किन प्रॉब्लम है तो आज अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिएगा आपका दिन हर प्रकार से सुंदर होगा अपने घर में और अपने नौकरी में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में वैसे लोगों से सावधानी से सामना कीजिएगा जो हमेशा आपको बर्बाद करने के लिए आपको अपमानित करने के लिए तुले रहते हैं। आपका दिन आज हर प्रकार से मंगल में होगा अंदर से खुश रहिए।


👏मकर राशि
आज का दिन आपके जीवन के लिए व्यावसायिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से बहुत सुंदर होगा आप जी क्षेत्र में अपना काम कर रहे हैं आपने जिस क्षेत्र को अपना करियर चुना है आज सफलता का दिन है आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होगी आप अंदर से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे आज पति-पत्नी का जीवन अच्छा रखिए धोखा देने वाले लोगों से बस कर रहे हैं दांपत्य जीवन में आग लगने वाले लोगों से डटकर मुकाबला कीजिए डरना नहीं है। अकस्मात यात्रा का भी योग बन सकता है आप अपने अंदर के हीन भावना और पूर्वाग्रह दोनों को दूर कीजिए आप में एक क्षमता है आप भारी से भारी काम आसान कर सकते हैं आज वही करना है आपको आपकी आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी आपको देश-विदेश से आज सफलता का योग है छोटे काम से लेकर बड़े काम हर क्षेत्र में आपको आज अच्छा लाभ है अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा क्रोध भावुकता धड़कन या रक्त की समस्या रहती है पेशाब की समस्या रहती है तो अपने आप पर पूरा नियंत्रण कीजिए यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में है विज्ञापन के क्षेत्र में है सरकार के प्रशासनिक विभाग में है या आप सौंदर्य वाले काम में काम करते हैं तो आज आपका दिन बहुत सुंदर रहेगा कल आज जगत से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।


💐 कुम्भ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ है बड़े धैर्य और लगन से आपको रहना होगा अपने कार्य में पूरा ध्यान दीजिए इधर-उधर ध्यान नहीं दे कर आज पूरा ध्यान अपने काम पर दीजिए आप अपने काम में सफल होने जा रहे हैं। आपने जो पुराने ढंग अपना लिए हैं उसको दूर कीजिए जैसे पद्धति से आप लगातार घट में रहे एक कमाई और चार बातें उसे पर पूरा नियंत्रण कीजिए और किसी को अनुभव नहीं होने दीजिए अपने अभिन्न मित्रों पर भी सूक्ष्म दृष्टि रखिए कहीं धोखा ना दे आप अपने व्यापार में अपने व्यवसाय में अपने आमदनी में आज लाभ प्राप्त करने जा रहे हैं


🚩मीन राशि
दिन का पहला भाग बहुत शुभ रहेगा दिन का बीच वाला हिस्सा आगे पीछे होते रहेगा इसके बाद देर रात तक सफलता मिलेगी इसीलिए आज आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा।  किसी के प्रभाव में आकर किसी के बहकावा में आकर आप ऐसा निर्णय नहीं लीजिए ऐसा काम नहीं कीजिए ऐसा दायित्व नहीं लीजिए जो आपके निजी जीवन को संकट में डाल दे। आज मान सम्मान आर्थिक समृद्धि और व्यापार में वृद्ध होगी। काम में बढ़ोतरी होगी। हर दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ और सौभाग्य से परिपूर्ण है बस आपको अंदर से खुश रहना है मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से फिट रहें। यदि आपको गैस की समस्या रहती है बात-बात में क्रोध की समस्या रहती है हर बात में रोने का मन करता है इन सारे बातों पर आज आपको नियंत्रण करना होगा और यह नियंत्रण अभी काम से काम मई जून तक करना होगा आपको।