गिरिडीह। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक प्री लिटिगेशन एवं लंबित मामले सहित कुल 63,389 मामलों का निष्पादन किया जा चुका था। जिसमें 20 करोड़ 40 लाख 74 हजार 719 रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है।
विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय समेत अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों ने अपने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने लंबित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करवाया।
उद्घाटन के दौरान अपने सम्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आज के दिन पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के बाद होने वाले विवाद को यहां पर आसानी से सुलह कराना एवं विभिन्न लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर लोगों को राहत दिलाना है।
उन्होंने बताया कि इस बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में की संख्या में लोगों ने अपने समस्याओं का समाधान करवाया है। गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने भी कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत से काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवा पा रहे है। कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी समय पर अपने स्तर से इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाते रहती है।
वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला और पक्षकारों से इसमें बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन कराने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार की सचिव सोनम बिश्नोई ने की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें