भोजपुरी फिल्मों के मशहूर खलनायक विजय खरे का आज अहले सुबह बेंगलुरु के कावेरी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका निधन भोजपुरी सिनेमा जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।
विजय खरे जी भोजपुरी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका फिल्मी करियर कई दशकों तक फैला हुआ था, जिसमें उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया था।
विजय खरे जी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल्स से की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना ली थी।
बिजय खरे ने गिरिडीह के मशहूर भोजपुरी फ़िल्म निर्माता विश्वनाथ शाहाबादी के निर्मल पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म "गंगा धाम" में काफी जीवंत और उम्दा अभिनय कर खलनायकी की दुनिया मे एक अमिट छाप छोड़ा था।
उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में "बिदेशिया", "गंगा किनारे मोरा गांव", "गंगा धाम", "देवरा भाभी" और "ससुरा बड़ा पैसेवाला" शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विजय खरे जी को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वह एक सच्चे कलाकार थे। जिन्होंने अपनी प्रतिभा से भोजपुरी सिनेमा को समृद्ध बनाया था।
उनकी कमी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है, लेकिन उनकी फिल्में और उनका अभिनय हमेशा भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें