गिरिडीह (Giridih), 18 जून 2026। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्चविद्यालय पचंबा के छात्रों ने बुधवार को मॉर्निंग असेंबली में जहां नशा मुक्त भारत बनाने का शपथ लिया, वहीं प्रभात फेरी निकाल आम लोगों को भी नशा के खिलाफ जागरूक किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एव छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।
यह प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पचंबा चौराहा, रज्जाक चौक, मुख्य बाजार के रास्ते गर्ल्स हाई स्कूल होते हुए पेठियाटांड तक पहुंची और पुनः विद्यालय पहुंच समाप्त हुई। प्रभात फेरी में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। जिसका नेतृत्व विद्यालय के सीनियर बच्चे व शिक्षकगण कर रहे थे।
इस दौरान सभी बच्चे अपने हाथों में नशा मुक्ति से सम्बंधित स्लोगन लिखे तख़्ते ले रखा था और नशा के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए लोगों को नशा का सेवन नहीं करने की अपील कर रहे थे।
कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य श् केशव कुमार एवं शारीरिक शिक्षक रंधीर राय ने इसके लिये सभी छात्रों की सराहना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें