आज 18 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
18 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 06:58 PM तक रहेगा उसके उपरांत पंचमी तिथि प्रारम्भ होगा। चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता गणपति की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने की मान्यता है। इस दिन विनायक चतुर्थी का पावन व्रत रखा जाएगा, जो भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग इस दिन को पूजा-पाठ, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए खास बना रहा है। आज पुष्य नक्षत्र सुबह 11:34 AM तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है और इसे धार्मिक कार्यों, खरीदारी तथा नए कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:33 AM से 12:27 PM तक रहेगा। यह समय शुभ कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अच्छा माना जाता है।आज गुरुवार है, जो भगवान विष्णु, भगवान चित्रगुप्त और बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। यह दिन ज्ञान, धर्म, पूजा-पाठ और गुरु कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष शुभ माना जाता है। आज सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित है। ग्रहों की यह स्थिति भावनात्मक संतुलन संवेदनशीलता और पारिवारिक संबंधों पर प्रभाव डाल सकती है।
आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। 'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
विनायक चतुर्थी (प्रद्युम्न चतुर्थी)
हिंदू धर्म में प्रत्येक चतुर्थी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। यह तिथि भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होती है। मान्यता है कि चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जून माह में पड़ने वाली चतुर्थी को प्रद्युम्न चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. 'प्रद्युम्न' का अर्थ अत्यंत तेजस्वी और ऊर्जा से भरपूर होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की आराधना करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक सोच बढ़ती है और क्रोध, भ्रम तथा नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण पाने की शक्ति मिलती है।
आज का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा और व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना गया है, इसलिए इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और शुभ कार्य करना लाभकारी माना जाता है। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु और गुरु देव की आराधना भी शुभ फल प्रदान करती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ और पीले वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। गणेश जी को दूर्वा, मोदक, लड्डू और लाल फूल अर्पित करें। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। विनायक चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, फल और वस्त्र का दान करें। शाम के समय दीप जलाकर भगवान गणेश की आरती करें। विनायक चतुर्थी, पुष्य नक्षत्र और गुरुवार का यह विशेष संयोग जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला माना जाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए पूजा-पाठ और व्रत से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
आज का पंचांग : 18 जून 2026,दिन: गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:21 PM तिथि : चतुर्थी 06:58 PM तक उपरांत पंचमी नक्षत्र : पुष्य 11:32 AM तक उपरांत आश्लेषा राहुकाल :02 : 07 PM से 03 : 52 PM तक चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, विनाय चतुर्थी (प्रद्युम्न चतुर्थी)
आज :: 18 :: 06 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक जीवन में आज संतुलन और संयम बनाए रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक रहेगा. घर के सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जो यदि समय रहते नियंत्रित न किए गए तो बड़े विवाद का रूप भी ले सकते हैं. ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर यही होगा कि आप अपनी बात को शांतिपूर्वक और स्पष्टता के साथ रखें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल दिखाई दे रहा है. विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने या किसी रिश्ते के पक्के होने की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी नई डील या योजना से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. वहीं नौकरीपेशा व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ केवल काम से काम रखें और अनावश्यक चर्चाओं या विवादों से दूर रहें. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन एकाग्रता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी. करियर के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना हो सकती है, साथ ही कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा. आय में वृद्धि के संकेत हैं और धन संचय के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है, विशेषकर दोपहर के बाद. थकान या हल्की अस्वस्थता महसूस हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और तेज गति से बचें. उपाय: गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीली वस्तु का दान करें, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा. सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आपका परिवार भी गौरवान्वित महसूस करेगा. किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है. प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन बेहद रोमांटिक है. विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम और सौहार्द बरकरार रहेगा. आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज की स्थिति अनुकूल रहेगी. आपके काम की उचित प्रशंसा होगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर भी आपको मनचाहा काम मिलेगा, जिससे आपको खुशी और संतुष्टि की अनुभूति होगी. नए व्यापारिक सौदों पर विचार करने का अच्छा समय है. करियर और शिक्षा: नए कामों के आयोजन करने और नई योजनाओं को आकार देने का समय बिल्कुल उचित है. विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है; वे अपनी पढ़ाई में मन लगाकर पूरी कर पाएंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज आपको लाभ होगा. धन का आगमन हो सकता है और निवेश करने के लिए भी दिन शुभ है. सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पूरी तरह से बेहतर रहेगा. आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. मानसिक शांति बनी रहने के कारण आप हर काम को आसानी से कर पाएंगे. बस योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें. उपाय: गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र या दाना दान करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीला
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरा भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है. घर के वातावरण में सुख-शांति का निवास होगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और साथ में समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. घर पर होने वाले किसी छोटे कार्यक्रम में भाग लेने से खुशियां बढ़ सकती हैं. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है. आप अपने प्रियजन को खुश करने के लिए आनंद-प्रमोद से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं. हालांकि, इस दौरान खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो. व्यापार और नौकरी: व्यापार के क्षेत्र में आज वातावरण अनुकूल बना रहेगा और आपको अच्छे मुनाफे के अवसर प्राप्त होंगे. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिलने से आप निराश महसूस कर सकते हैं. विरोधियों और अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बहस से दूर ही रहें. करियर और शिक्षा: मानसिक रूप से आज आप स्वस्थ और सकारात्मक रहेंगे, जिससे आप अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. छात्रों को दोपहर के बाद का समय अधिक फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएंगे, जो पढ़ाई में मदद करेंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. धन प्राप्ति के लिए योग बन रहे हैं, लेकिन विलासिता और आनंद की वस्तुओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है. आय का सही संतुलन बनाकर रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, लेकिन मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे. दोपह के बाद आपके शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे. उपाय: आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और अपने कार्यक्षेत्र पर किसी भी बहस से दूरी बनाकर रखें शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज के दिन पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ सकती है, जो माहौल को खराब कर सकती है. खास तौर पर संतान के विषय में आपको चिंता सताए रहेगी. बच्चों की गतिविधियों या स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रह सकता है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. नेगेटिव सोच के कारण आप अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं या उनकी बातों को गलत तरीके से ले सकते हैं. वाणी पर संयम न रखने से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपको बहुत सावधान रहना होगा. अधिकारियों का मूड आपसे नाराज रह सकता है. उनकी बातों का जवाब देते समय एकदम सज्जनता बरतें, अन्यथा नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है. व्यापार करने वालों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए. करियर और शिक्षा: मानसिक अस्वस्थता के कारण छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई होगी. नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योगा या ध्यान का सहारा लें. करियर के मोर्चे पर कोई बड़ा फैसला आज न लें, स्थिति आपके पक्ष में नहीं है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है, लेकिन अन्य लोगों को आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है. आज धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है. दोपहर के बाद आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान महसूस हो सकती है. सिरदर्द या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. आराम करना बहुत जरूरी है, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. उपाय: दिन की शुरुआत में सूर्य देवता को जल अर्पित करें. किसी भी वाद-विवाद में उतरने से पहले गहरी सांस लें. आवश्यकता हो तो किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं, इससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी और मन शांत रहेगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सफेद
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,परिवार के साथ आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है. आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. सामाजिक मंचों पर आपको सम्मान मिलेगा, जिससे आपका परिवार भी गौरवान्वित महसूस करेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन का पहला भाग बेहतरीन है. आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं, जिससे प्यार में इजाफा होगा. हालांकि, शाम को बातचीत में कड़वाहट न आने दें, अन्यथा मामला बिगड़ सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सकारात्मक चर्चा करने का अवसर मिलेगा. नए विचारों का आदान-प्रदान होगा जो व्यापार के विस्तार में मदद करेंगे. नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यक्षमता को देखते हुए काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. करियर और शिक्षा: छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में मन लगाने के लिए शांत वातावरण की तलाश करनी चाहिए. करियर में आपकी मेहनत रंग दिखाएगी और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. घूमने-फिरने पर कुछ धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके मनोरंजन के लिए होगा. निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह लें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आप प्रसन्न और आनंदित महसूस करेंगे. शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद मानसिक रूप से शिथिलता और थकान का अनुभव हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा यह आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है. उपाय: दोपहर के समय किसी भी बहस में उलझने से बचें और शांत रहने के लिए कम से कम 5 मिनट ध्यान लगाएं. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. घर के सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और समझदारी देखने को मिलेगी, जिससे घरेलू माहौल सकारात्मक रहेगा. विशेष रूप से महिलाओं के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. उन्हें अपने मायके पक्ष से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे घर में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल बन जाएगा. प्रेम जीवन: प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत और मधुर होंगे. आप एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे, जिससे रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. छोटे-छोटे मतभेद भी आसानी से सुलझ सकते हैं और संबंधों में स्थिरता आएगी. व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आज सफलता के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोग अपने निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है. व्यापार में भी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा और लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों में भी सफलता मिलने की संभावना है. करियर के क्षेत्र में आपकी लगन और दृढ़ निश्चय आपको नए अवसरों की ओर ले जा सकते हैं. आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत और स्थिर रहेगा. कार्यक्षेत्र में मिली सफलता के कारण धन लाभ के योग बन सकते हैं. आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में संतुलन और सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी प्रकार की बड़ी समस्या के संकेत नहीं हैं. घूमने-फिरने या पर्यटन की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है. उपाय: किसी जरूरतमंद बच्चे को मिठाई खिलाएं, इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही खुशियों भरा रहने वाला है. घर के वातावरण में आपसी प्रेम और सद्भावना बनी रहेगी. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विशेष समय व्यतीत करेंगे और किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में सभी साथ मिलकर भाग लेंगे, जिससे परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन सकारात्मक है. आप अपने प्रियजन के साथ अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं. आज किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने की योजना बन सकती है, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. विवाहित जीवन में भी जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मानसिक शांति देगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी. नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता और टैलेंट के दम पर ऐसा काम करेंगे, जिसकी सभी तारीफ करेंगे. आपके अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा और आप व्यापार को बढ़ाने की नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. करियर और शिक्षा: लेखनकार्य और साहित्यिक गतिविधियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ फलदायक है. छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और उनकी बुद्धि तीक्ष्ण रहेगी. यदि आप किसी विशेष चर्चा या प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. खर्च के साथ-साथ आय के स्रोत भी सक्रिय रहेंगे. आज आप धन का निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन बचत पर भी ध्यान दें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है. अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें और खान-पान में संतुलन बनाए रखें. उपाय: बुधवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाएं या किसी जरूरतमंद बच्चे को किताबें दान करें. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक मोर्चे पर दिन अनुकूल रहेगा. आपको अपनी माता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे मन को शांति मिलेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना कोई भी मतभेद या विवाद आज सुलझने के आसार हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल होगा. प्रेम जीवन: प्रेम और रोमांस के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है. आप अपने प्रिय पात्र या पार्टनर का साथ पाकर काफी खुश और उत्साहित महसूस करेंगे. दोनों के बीच प्रेम भावनाओं में वृद्धि होगी. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपका मन लगने में काफी कठिनाई होगी. दोपहर के बाद आपके विचारों में बार-बार परिवर्तन होगा, जिससे कोई भी एकाग्रता नहीं बन पाएगी. यदि आप कोई नया काम या नई परियोजना शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए उचित नहीं है, इसे टालना ही बेहतर रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. मन चंचल हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. आर्थिक स्थिति: वित्तीय स्थिति मजबूत रहने की संभावना है. आप वित्तीय मामलों में लाभ की आशा कर सकते हैं. हालांकि, आज आप अपने लुक और स्टाइल पर धन खर्च करेंगे, जिसमें वस्त्र, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च शामिल होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. पेट दर्ड की समस्या हो सकती है. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बाहरी खाने-पीने से पूरी तरह से बचें. उपाय: दिन को अच्छा बनाने के लिए घर में माता के चरणों में जल चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें. यदि संभव हो तो किसी गरीब व्यक्त को भोजन कराएं. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: आसमानी
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ ताल-मेल बढ़ाने के लिए उत्तम है. आप परिजनों के साथ किसी खास पारिवारिक चर्चा में भाग ले सकते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. घर का वातावरण शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जीव रहे लोगों के लिए आज का दिन मधुरता लेकर आया है. आपके और आपके पार्टनर के बीच प्रेम और आत्मीयता बढ़ेगी. मित्रों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी, जिससे आपका सामाजिक जीवन मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी. आपके काम की सबकी तारीख होगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. विरोधियों पर आप आसानी से विजय प्राप्त करेंगे. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से फायदेमंद है. भाग्य का साथ मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता के नए द्वार खुलेंगे. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति: आज भाग्यवृद्धि का योग बना हुआ है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महिलाएं सौंदर्य सामग्री और श्रृंगार पर धन खर्च कर सकती हैं. जमीन, मकान या वाहन आदि का सौदा करने का योग है, लेकिन इसमें कागजी कार्रवाई को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरतें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दोपहर के बाद आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और शुभ फलों में वृद्धि होगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,आज के दिन पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है, जिसे लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसी स्थिति में अपने शब्दों पर संयम रखें ताकि मामला न बढ़े. हालांकि, दिन के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन रोमांचक और प्रसन्नता देने वाला रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन में प्रफुल्लता का भाव रहेगा, जिससे आप अपने प्रियजन या प्रेमी के साथ मेल-मिलाप कर सकते हैं. उनके साथ बातचीत आपके मन को आनंदित करेगी. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. यदि आप अपने सहयोगियों या अधिकारियों से अधिक वाद-विवाद करेंगे, तो इसका सीधा असर आपकी पेशेवर छवि पर पड़ सकता है. काम के प्रति अपना फोकस बनाए रखें और गलतफहमियों को दूर करने के लिए समझदारी से बात करें. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. भाग्य आपका साथ देगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर के नए अवसरों को लेकर आप आशावादी महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपके धन का खर्च धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे हो सकता है. इस खर्च से आपको मानसिक शांति और संतुष्टि मिलेगी. हालांकि, अन्य अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप आज स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे. कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. लेकिन, यदि आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम है, तो सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें. उपाय: सुबह के समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. इससे ग्रहों की शुभता बढ़ेगी और दिन शुभ रूप से व्यतीत होगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज घर का वातावरण शांत रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे. वाणी पर संयम रखें, क्योंकि किसी भी बात पर कड़वे शब्द बोलने से घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों में परिवार को साथ लेने से वातावरण और भी अच्छा होगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज दिन सामान्य रहेगाॅग आपको अपने पार्टनर के विचारों को समझने की कोशिश करनी चाहिए. मन में नेगेटिव विचार न आने दें, वरना रिश्ते में तनाव आ सकता है. एक-दूसरे पर भरोसा रखें और पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आप किसी भी तरह का बड़ा निर्णय नहीं ले पाएंगे. आप उलझन में रह सकते हैं, इसलिए एक समय पर एक ही काम करें. काम का बोझ कम करने के लिए कार्यों की प्राथमिकता तय करें. व्यापार में अनावश्यक जोखिम न लें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. मन एकाग्र न होने की वजह से समझ नहीं आएगा. हालांकि, योग और ध्यान के माध्यम से आप अपने मन को स्थिर कर पाएंगे, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन का अनावश्यक खर्च हो सकता है. किसी ऐसे काम में पैसा खर्च हो सकता है जिसकी वास्तव में ज़रूरत न हो. इसलिए अपनी जेब पर कड़ा नियंत्रण रखें और बजट का ध्यान रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो आप ठीक महसूस करेंगे. योग और ध्यान आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होंगे. मन को शांत रखने की कोशिश करें, ताकि तनाव आपको परेशान न करे. उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें. नेगेटिव विचारों को दूर करने के लिए सुबह-सुबह 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: गुलाबी
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के पांचवे भाव में संचरण करेंगे,परिवार के मामलों में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. स्वजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन उदास रह सकता है. नकारात्मक बातों को दिल से न लगाएं. हालाँकि, दिन के अंत में जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल होगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज मित्रों का साथ सहायक साबित होगा. आपको किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे. यदि आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाते हैं, तो आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपके कंधों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा. ज्यादा काम के कारण आपको परेशानी और थकान महसूस हो सकती है. व्यापार में आज नए निवेश से बचना उचित रहेगा. अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें. करियर और शिक्षा: छात्रों को दिन की शुरुआत में पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कत आएगी. एकाग्रता की कमी के कारण कोई भी काम अधूरा रह सकता है. लेकिन दोपहर के बाद आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, जो आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छा है. आर्थिक स्थिति: आज के दिन किसी भी व्यक्ति के साथ धन संबंधी कोई भी व्यवहार न करें. लेन-देन से दूरी बनाकर रखें. अनावश्यक खर्चों पर सख्त संयम रखें, अन्यथा आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सुबह का समय थोड़ा कमजोर रह सकता है. लेकिन दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. जो बड़ी चिंता आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, वह दूर हो सकेगी, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी. उपाय: सुबह उठकर भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की पूजा करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीला वस्त्र या पीला मिष्ठान दान करें. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें