बुधवार, 1 अप्रैल 2026

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में कार्यकारी समिति की हुई बैठक, लिया स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प

गिरिडीह(Giridih)। तेलोडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को एक बैठक कर "स्वच्छ पंचायत हो हमारा" का संकल्प लिया गया। मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।


बैठक के दौरान जहां ​स्वच्छता का संकल्प लिया गया। वहीं "एक ही नारा स्वच्छ पंचायत हो हमारा" के संकल्प के साथ पंचायत को साफ-सुथरा बनाने के लिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस रणनीति बनाई गई।


बैठक में आगामी ​वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं का प्राथमिकीकरण किया गया, जिसमें विशेष रूप से पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्यों पर बल दिया गया। वहीं उच्च विद्यालय तेलोडीह (उर्दू) में शिक्षकों की कमी को दूर करने, सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल पर तार फेंसिंग और परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने जैसे बुनियादी ढांचे के सुधार पर चर्चा की गई। तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।


​बैठक में पंचायत सचिव शाज़ेब शमीम, उप मुखिया अब्दुल कुद्दुस अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शमशाद अंसारी एवं आमिर अली सहित वार्ड सदस्य, शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविकाएं और जल सहिया उपस्थित थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें