बुधवार, 1 अप्रैल 2026

प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान का आयोजन, एनएसएस के स्वंय सेवकों ने निभायी भागीदारी

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई एक के द्वारा प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान स्वंय सेवकों ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलायी। स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।


मौके पर आयोजित एक विशेष सत्र को सम्बोधित करते हुए कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नयन कुमार सोरेन युवाओं की भूमिका, आर्थिक सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के निर्माण में बजट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उनका व्याख्यान स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।


प्रोग्राम ऑफिसर डी.के. वर्मा ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें